Daily CA Dose : 08-05-2019


1. विश्व अस्थमा दिवस 2019 की थीम क्या है?


स्टॉप फॉर अस्थमा
विश्व अस्थमा दिवस प्रतिवर्ष मई महीने के प्रथम मंगलवार को मनाया जाता है, इसका आयोजन ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा द्वारा किया जाता है। सर्वप्रथम विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन 1998 में किया गया था।

2. माली का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया?

बौबोऊ सिस्से
माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बौबकार किता ने बौबोऊ सिस्से के नेतृत्व में नई सरकार की घोषणा की है। इससे पूर्व माली के प्रधानमंत्री सौमेय्लोऊ बौबेये मैगा ने कैबिनेट के साथ इस्तीफ़ा दे दिया था। पिछले सप्ताह बौबोऊ सिस्से ने विपक्ष तथा बहुसंख्यक दल के साथ सरकार बनाने के लिए समझौता किया था।

3. ड्यूटी के दौरान बलिदान देने के लिए किन दो भारतीय अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र द्वारा सम्मानित किया गया?

जितेंदर कुमार तथा शिखा गर्ग
भारतीय पुलिस अफसर जितेंदर कुमार को कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए तैनात किया गया था। शिखा गर्ग को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम में कंसलटेंट के रूप में शामिल किया गया था। उनका निधन इथियोपियन एयरलाइन क्रेश में हुआ था। हाल ही में 115 संयुक्त राष्ट्र शांति सेना तथा स्टाफ को उनके बलिदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अन्तोनिया गुटेरेस तथा संयुक्त राष्ट्र के उच्च अधिकारियों ने 43 देशों के विभिन्न 115 संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों को श्रद्धांजली अर्पित की।

4. सीमा सड़क संगठन का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

 7 मई
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 7 मई, 2019 को अपना 59वां स्थापना दिवस (Raising Day) मनाया। बीआरओ देश के सीमावर्ती इलाकों में आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्र में अग्रणी सरकारी संगठन है। 1960 में इसकी स्थापना के बाद से यह 2 से लेकर 19 परियोजनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके द्वारा किए गए कार्यों ने देश के दूरस्थ इलाकों में क्षेत्रीय अखंडता और सामाजिक-आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित किया है।

5. हाल ही में आईएनएस रंजीत को भारतीय नौसेना द्वारा डीकमीशन किया गया, इसका निर्माण किस देश द्वारा किया गया था?

भूतपूर्व सोवियत संघ
भारतीय नौसेना के प्रमुख मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस रंजीत को 36 वर्षों की सेवा के बाद अब डीकमीशन किया गया। इस मिसाइल डिस्ट्रॉयर को 15 सितम्बर, 1983 को कमीशन किया गया था। कप्तान विष्णु भागवत इसके पहले कमांडर थे। इसकी डीकमीशनिंग सेरेमनी विशाखापत्तनम नेवल डाकयार्ड में 6 मई, 2019 को आयोजित की गयी। इस मौके पर अंदमान व निकोबार द्वीप के लेफ्टिनेंट गवर्नर (एडमिरल) देवेन्द्र कुमार जोशी मुख्य अतिथि थे। इस पोत ने अपने सेवाकाल में 2,190 दिन की यात्रा के दौरान 7,43,000 नॉटिकल मील का सफर तय किया, यह दूरी पृथ्वी की 35 परिक्रमा के बराबर है।

6. पनामा का नया राष्ट्रपति किसे नियुक्त किया गया है?

लॉरेंतिनो कोर्तिजो
पनामा के निर्वाचन न्यायालय ने लॉरेंतिनो कोर्तिजो को पनामा के राष्ट्रपति चुनावों में विजयी घोषित किया है। कोर्तिजो पनामा की डेमोक्रेटिक रेवोलुशनरी पार्टी के उम्मीदवार हैं, उन्हें कुल 95% में से 33% मत प्राप्त हुए हैं। डेमोक्रेटिक रेवोलुशनरी पार्टी की स्थापना 1979 में सैन्य शासक ओमर तोरिजोस द्वारा की गयी थी।

7. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायधीश किसे नियुक्त किया गया है?

जस्टिस पी.आर. रामचंद्र मेनन
जस्टिस पी.आर. रामचंद्र मेनन ने छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली। वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 13वें मुख्य न्यायधीश बन गये हैं। उन्हें राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रायपुर के राज भवन में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

8. भारतीय वॉलीबॉल टीम का नया कोच किसे नियुक्त किया गया है?

ड्रैगन मिहाइलोविचड्रैगन मिहाइलोविच को पुरुषों की राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। वे सर्बिआ से हैं। प्रीमिस्लाव गैस्ज्योस्की को टीम का फिजियो तथा व्लादिमीर रादोसेविच को फिजियोथेरेपिस्ट नियुक्त किया गया है। यह कोच पुरुषों की अंडर-23 टीम तथा जूनियर टीमों का मार्गदर्शन भी करेंगे। इनकी नियुक्ति पांच माह के लिए की गयी है।ans8

9. हाल ही में 2019 वी.के. कृष्ण मेनन अवार्ड किसे प्रदान किया गया?

जी.डी. रॉबर्ट गोवेंदर
भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार जी.डी. रॉबर्ट गोवेंदर को 2019 वी.के. कृष्ण मेनन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ठ पत्रकारिता के लिए प्रदान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार मरणोपरांत वी.के. कृष्ण मेनन फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया, उन्हें यह सम्मान भारतीय राजनयिक व राजनेता वी.के.कृष्ण मेनन की 123वीं जन्म वर्षगाँठ के अवसर पर प्रदान किया गया। यह फाउंडेशन अशिक्षा, निर्धनता को समाप्त करने तथा गुट निरपेक्षता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है। वी.के. कृष्ण मेनन एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वे स्वतंत्रता के बाद यूनाइटेड किंगडम में भारत के प्रथम उच्चायुक्त थे। बाद में वे जवाहर लाल नेहरु के कार्यकाल में देश के रक्षा मंत्री भी बने।

10. “गेम चेंजर” किस खिलाड़ी की आत्मकथा है?

शाहिद अफरीदी
“गेम चेंजर” पाकिस्तान के आल राउंडर शाहिद अफरीदी की आत्मकथा है। इस विवादित आत्मकथा को शाहिद अफरीदी तथा पत्रकार वजाहत एस. खान द्वारा लिखा गया है। इस आत्मकथा का हाल ही में विमोचन किया गया। इस पुस्तक का प्रकाशन हार्परकॉलिंस इंडिया द्वारा किया गया है। इस पुस्तक में शहीद अफरीदी ने अपनी वास्तविक उम्र के बारे में भी लिखा है। अफरीदी ने इस पुस्तक में जावेद मियांदाद, वकार यूनिस तथा गौतम गंभीर की आलोचना की है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill