Daily CA Dose : 07-05-2019


1. हाल ही में किस शहर ने पूर्ण महिला पुलिस गश्त इकाई “रानी अब्बक्का बल” को लांच किया?


मंगलुरु सिटी पुलिस
मंगलुरु सिटी पुलिस ने हाल ही में “रानी अब्बक्का बल” नामक पूर्ण महिला पुलिस गश्त इकाई लांच की है। इसका गठन महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए किया गया है। इस बल को मॉल, बीच, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थानों तथा शहर के सार्वजनिक परिवहन में तैनात किया गया है। इस बल का नाम 16वीं शताब्दी की तटीय कर्नाटक की रानी अब्बक्का के नाम पर रखा गया है। वर्तमान में इस बल में 50 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।

2. 16वीं एशियाई सहयोग वार्ता की मंत्री स्तरीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व किसने किया?

जनरल वी.के. सिंह
16वीं एशियाई सहयोग वार्ता की मंत्री स्तरीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व जनरल वी.के. सिंह ने किया। इस वार्ता का आयोजन क़तर के दोहा में 30 अप्रैल से 2 मई के बीच किया गया। इस वार्ता की थीम “पार्टनर्स इन प्रोग्रेस” थी।

3. हाल ही में इसरो के किस पूर्व चेयरमैन को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया?

ए.एस. किरण कुमार
इसरो के पूर्व चेयरमैन को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवलिएर डी ली’ओर्द्रे नेशनल डी ला लीजन डी’हॉनर प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत-फ्रांस अन्तरिक्ष सहयोग के लिए दिया गया है। ए.एस. किरण कुमार 2015 से 2018 के बीच इसरो के अध्यक्ष रहे।
ए. एस. किरण कुमार
ए.एस. किरण कुमार का जन्म 22 अक्टूबर,1952 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरु से पढ़ाई की। वे 2015 से 2018 तक इसरो के चेयरमैन रहे। उन्होंने चंद्रयान-1 और मंगलयान मिशन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहले उन्होंने अहमदाबाद के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर में निदेशक के रूप में कार्य किया था। उन्हें 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

4. हाल ही में किस बैंक ने भारतीय रिज़र्व बैंक के रेपो रेट के साथ ब्याज दर को लिंक किया?

भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक ने आरबीआई के रेपो रेट के साथ बयाज़ दर को लिंक करने का निर्णय लिया है, SBI ऐसा करने वाला पहला बैंक है।

5. हाल ही में मास्टर हीरानैयाह का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय थिएटर से सम्बंधित हैं?

कन्नड़
2 मई को कन्नड़ थिएटर से सम्बंधित मास्टर हीरानैयाह का निधन हुआ। वे मैसूरू से थे। उनका वास्तविक नाम नरसिम्हा मूर्ती था। उन्होंने अपने जीवन में राजनीती पर आधारित नाटकों में कार्य किया। उनके कुछ एक प्रसिद्ध नाटक हैं : डबल थाली, कन्या दाना, सन्यासी संसार, चमचावतार, कपिल मुश्ती, भ्रष्टाचार व अनाचार। थिएटर में सफलता के बाद उन्होंने कन्नड़ भाषा में कई फिल्मों तथा टीवी शो में भी कार्य किया।

6. लोकपाल कार्यालय में विशेष ड्यूटी अफसर (OSD) किसे नियुक्त किया गया है?

दिलीप कुमार
1995 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अफसर दिलीप कुमार को लोकपाल कार्यालय में विशेष ड्यूटी अफसर नियुक्त किया गया है। उन्हें अतिरिक्त प्रभार के आधार पर 6 महीने के लिए नियुक्त किया गया है। यह संभवतः लोक पाल में प्रथम नौकरशाह की आधिकारिक नियुक्ति है। इससे पहले वे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में संयुक्त सचिव थे। 23 मार्च, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस पिनाकी चन्द्र घोष को देश के प्रथम लोकपाल के रूप में शपथ दिलाई थी। नियमों के अनुसार लोकपाल पैनल में एक चेयरपर्सन तथा आठ सदस्यों का प्रावधान है, इनमे से चार सदस्य न्यायिक होने चाहिए।

7. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे सम्राट महा वाजीरालोंगकोर्न किस देश से सम्बंधित हैं?

थाईलैंड
सम्राट महा वाजीरालोंगकोर्न हाल ही में थाईलैंड के राम दशम राजा बने। राजतिलक समारोह का आरम्भ 4 मई, 2019 को हुआ था। सम्राट वाजीरालोंगकोर्न चक्री राजवंश के दसवें शासक हैं, यह राजवंश 1782 से शासन कर रहा है। पिछला राज्याभिषेक 1950 में हुआ था, जब मौजूदा सम्राट के पिता भूमिबोल अदुल्यदेज सम्राट बने थे। थाईलैंड में राजतन्त्र को 1932 से संवैधानिक मान्यता प्राप्त है। थाईलैंड में राज परिवार का काफी सम्मान किया जाता है और थाईलैंड में राज परिवार की आलोचना पर प्रतिबंध है।

8. अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन कर्मचारी दिवस कब मनाया जाता है?

4 मई
प्रतिवर्ष 4 मई को अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन कर्मचारी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अग्निक्षमन कर्मचारियों के कार्य तथा उनके बलिदान को सम्मानित करना है। अग्निशमन कर्मचारी पर्यावरण तथा समुदायों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 4 जनवरी, 1999 को ऑस्ट्रेलिया में वन में आग लगने के कारण पांच अग्निशमन कर्मचारियों की मृत्यु हो गयी थी, इस घटना के बाद अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन कर्मचारी दिवस की स्थापना के लिए विश्व भर में ईमेल के द्वारा प्रस्ताव भेजे गये । इस दिवस के द्वारा अग्निशमन कर्मचारियों को उनके साहसिक व बलिदानी कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया जाता है ।

9. हाल ही में यूरोप में नाटो का सुप्रीम अलाइड कमांडर किसे नियुक्त किया गया?

टॉड वोल्टर्स
अमेरिकी वायुसेना के जनरल टॉड वाल्टर्स को नाटो मिलिट्री अलायन्स का सर्वोच्च सैन्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें बेल्जियम के मोंस में नाटो के मुख्यालय में शपथ दिलाई गयी। उन्होंने जनरल कर्टिस एम. स्कापेरोटी का स्थान लिया। जनरल वाल्टर्स का कार्यकाल संभवतः दो से तीन वर्ष का होगा।

10. हाल ही में किस भारतीय महिला शूटर ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में विश्व में पहला स्थान प्राप्त किया?

अपूर्वी चंदेला
भारतीय निशानेबाज़ अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बन गयी हैं। उनके 1,926 रैंकिंग पॉइंट्स हैं। भारत की अंजुम मोदगिल इस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। अंजुम के 1,695 रैंकिंग पॉइंट्स हैं। हाल ही में अंजुम मोदगिल ने ISSF विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल के मिश्रित इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। अपूर्वी चंदेल और अंजुम मोदगिल 2020 के टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। भारत की युवा निशानेबाज़ मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल श्रेणी में विश्व में 10वें स्थान पर पहुँच गयी हैं।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill