Daily CA Dose : 04-05-2019


1. किस दिन International Firefighters Day मनाया जाता है?


4 May – अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस 4 मई को मनाया जाता है।

2. आरके स्टूडियो को गोदरेज समूह की किस फर्म ने खरीद लिया है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज – गोदरेज समूह की फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज ने आरके स्टूडियो को खरीद लिया है। स्टूडियो को खरीदने की जानकारी गोदरेज कंपनी ने जरूर दी है, लेकिन उन्होने डील की वैल्यू के बारें में कोई खुलासा नहीं किया है|

3. किस देश के 10 डॉलर के नोट ने बैंकनोट ऑफ द ईयर 2018 का अवॉर्ड जीता?

कनाडा – कनाडाई नोट ने अंतरराष्ट्र्रीय प्रतियोगिता में स्विटजरलैंड, नॉर्वे और रूस समेत 15 देशों को पीछे छोड़ा, इसके बेहतरीन डिजाईन और नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने वाली सामाजिक कार्यकर्ता वॉयला डेसमॉन्ड की तस्वीर की वजह से कनाडा के इस नोट को यह अवॉर्ड मिला। यह दुनिया का पहला वर्टिकल नोट भी है।

4. किसने इज़राइल के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली?

बेंजामिन नेतन्याहू – बेंजामिन नेतन्याहू ने 9 अप्रैल के इजराइल के प्रधानमंत्री चुनावों में जीत हासिल की थी।

5. नीदरलैंड के खिलाडी वर्जिल वान डिक और विवियन मेडेमा को पीएफए प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला यह किस खेल से सम्बंधित है?

फुटबॉलर – नीदरलैंड के फुटबॉलर वर्जिल वान डिक और विवियन मेडेमा को प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन द्वारा पीएफए प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया।

6. कौन वायुसेना के उपप्रमुख बने जिन्होंने एयर मार्शल खोसला का स्थान लिया?

राकेश कुमार सिंह भदौरिया – एयर मार्शल भदौरिया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। राकेश कुमार सिंह भदौरिया को 15 जून 1980 को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू दस्ते में शामिल किया गया था।

 7. हाल ही में महाराष्ट्र के हनुमंत डोलास का निधन 57 वर्ष की आयु में हो गया। वह कौन थे?

राकांपा विधायक – 2004 में हनुमंत डोलास ने पहली बार राकांपा की टिकट पर मलशिरास विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था, और अब तक वह इसी सीट से प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इससे पहले हनुमंत डोलास सरकारी संत रोहिदास लेदर इंडस्ट्रीज एंड चर्मकार डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के तौर पर काम किया था।

8. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने किसे पहली स्वतंत्र महिला निदेशक के रूप में नियुक्त किया है?

एम जयश्री व्यास – बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने अपनी पहली स्वतंत्र महिला निर्देशक जयश्री व्यास को नियुक्त किया है.

9. कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किसे नियुक्त किया है?

अभय श्रीनिवास ओका – न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया। और न्यायमूर्ति पी आर रामचंद्र मेनन को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश.


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill