कंप्यूटर के महत्वपूर्ण तथ्य

  1. कोनराडजूस ने विश्व के सबसे पहले कंप्यूटर का आविष्कार किया है जिसका नाम 1936 मेंZ1 था| यह पहला प्रोग्राम मुक्त कंप्यूटर था|
  2. पहले कंप्यूटर खेल का नाम स्पेसवार था| इस खेल को स्टीव रुस्सेल ने प्रोग्राम किया था और यह फरवरी 1962 में पहली बार आयोजित किया गया था|
  3. जैक किल्बी एवं रोबर्ट नॉयस ने वर्ष 1958 में पहली इंटीग्रेटेड चिप का विकास किया था|
  4. वर्ष 1954 में जॉन बैकस और आईबीएम ने पहली सफल उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा फोरट्रान कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा का विकास किया|
  5. वर्ष 1969 में, अर्पनेट (ARPAnet) पहली इंटरनेट कनेक्टिविटी का आरंभ हुआ था|   
  6. वर्डस्टार सॉफ्टवेयर वर्ड प्रोसेसर एप्लीकेशन का पहला विमोचन है जिसे सीमौर रुबेन्सटन द्वारा वर्ष 1979 में विकसित किया गया था| 
  7. वर्ष 1983 में, जीयूआई के साथ एप्पल लिसा कंप्यूटर पहला होम कंप्यूटर है|  
  8. पहला वेब ब्राउज़र वर्ष 1990 में सर टिम बर्नर द्वारा आविष्कार किया गया था| इसे वर्ल्डवाइडवेब (कोई स्पेस नहीं) कहा जाता था और बाद में उसका नाम नेक्सस हो गया था|  
  9. निर्मित किया गया पहला सर्च इंजन आर्ची था जिसका निर्माण 1990 में अलन एम्टेज-मोंट्रियल के मैकगिल विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा निर्मित किया गया था|
  10. 6 अगस्त, 1991 में टिम बर्नर ली ने सर्न (CERN)-विश्व की सबसे बड़ी भौतिक लैब जो जिनेवा स्विट्ज़रलैंड से पहली बार इंटरनेट साईट का प्रकाशन किया|
  11. पहला सुपर कंप्यूटर एकल सीपीयू के साथ कंट्रोल डाटा कारपोरेशन (CDC) 6600 था| यह 1964 में जारी किया गया था|
  12. भारत का पहला सुपर कंप्यूटर परम (PARAM) 8000 है, जिसे 1991 में इंस्टाल किया गया था|
  13. NVIDIA का टेस्ला कंप्यूटर दिसंबर 2008 में लंदन में आयोजित हुआ पहला पर्सनल सुपर कंप्यूटर है|
  14. पहला बैनर विज्ञापन 1994 में प्रयोग किया गया था|
  15. ईमेल वर्ल्डवाइडवेब से पुराना है|
  16. पहली बार पंजीकृत हुआ पहला डोमेन नाम Symbolics.com था|
  17. रिच स्क्रेंटा ने फरवरी 1982 में पहला कंप्यूटर वायरस उत्पन्न किया| वह ईआईके क्लोनर का लेखक है, पहला कंप्यूटर वायरस प्रयोगशाला के बाहर जारी हुआ था|  
  18. मैक के लिए एक्सेल का पहला संस्करण 1985 में जारी किया गया था और पहला विंडो संस्करण नवंबर 1987 में जारी हुआ था|
  19. विंडों सिस्टम में कोई भी फोल्डर ‘कॉन’ के नाम से नहीं बनाया जा सकता|
  20. TYPEWRITER सबसे लंबा शब्द है जो कीबोर्ड की केवल एक पंक्ति के अक्षरों का प्रयोग करके बनाया जा सकता है|
  21. प्रत्येक एक्सेल वर्कशीट में 1,048,576 पंक्तियां और 16, 384 कॉलम होते हैं जो प्रति वर्कशीट पर 17,179,869,184 सेल बनाते हैं|
  22. एक्सेल में 100 क्रिया को अनडू किया जा सकता है|

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill