Quant Quiz

बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थिओं के लिए संख्यात्मक अभियोग्यता एक प्रमुख भाग है। जिसमे अच्छे अंक लाना काफी कठिन हो गया है. इसको ध्यान में  रखते हुए हम आपके लिए लायें  है Quantitative Aptitude क्विज जो कि आपकी तैयारी को ओर ज्यादा निखारेगी। 




Q1. 20 पुरुष एक कार्य को 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। कार्य आरम्भ होने के 5 दिनों के बाद, कुछ पुरुष कार्य छोड़ कर चले जाते हैं। यदि शेष कार्य को शेष पुरुषों के द्वारा 16 2/3  दिनों में पूरा किया जाता है, तो ज्ञात कीजिए कार्य आरम्भ होने के 5 दिनों के बाद कितने पुरुष कार्य छोड़ कर गए थे।

10
9
11
8
6
Solution:

Q2. यदि 3 पुरुष और 5 महिलाएं एक कार्य को 8 दिनों तथा 2 पुरुष और 7 बच्चे समान कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं, तो कितनी महिलाएं एक दिन में 21 बच्चों के बराबर कार्य कर सकती हैं? 
10
15
12
7
 इनमें से कोई नहीं 
Solution:
Given (3M + 5W) 8 = (2M + 7C)12
⇒ 24M + 40 W = 24 M + 84 C
⇒ 40W = 84 C
Or 21 C = 10 W
∴ 10 women can do as much work in a day as 21 children

Q3. A, B और C एक कार्य को क्रमश: 20, 30 और 60 दिनों में करते हैं। यदि B और C प्रत्येक तीसरे दिन कार्य करने में A की सहायता करें तो A कार्य को कितने दिनों में पूरा कर पाएगा? 

12 दिन
15 दिन
16 दिन
18 दिन
इनमें से कोई नहीं
Solution:

Q4. एक कार्य को P और Q के द्वारा 12 दिनों में,Q और R के द्वारा 15 दिनों में तथा R और P के द्वारा 20 दिनों में किया जा सकता है। P अकेले इस कार्य को कितने दिनों में कर पाएगा?
10
20
30
60
इनमें से कोई नहीं
Solution:

Q5. 240 छात्रों की एक कक्षा में, प्रत्येक छात्र, छात्रों की कुल संख्या की 15% मिठाई प्राप्त करता है। मिठाइयों की संख्या ज्ञात कीजिए।
3000
3125
8640
निर्धारित नहीं किया जा सकता 
इनमें से कोई नहीं
Solution:
No. of students = 240
No. of sweets each student gets = 240 × 15% = 36
∴ Total No. of sweets = 240 × 36 = 8640

Q6. सीमा एक वस्तु को 9,600 रु. में खरीदती है और इसे 5 प्रतिशत हानि पर बेच देती है। उस राशि से वह एक अन्य वस्तु खरीदती है और उसे 5 प्रतिशत लाभ पर बेच देती है। उसका संपूर्ण लाभ/हानि ज्ञात कीजिए।

36 रु. की हानि
24रु. का लाभ
54रु. की हानि
36रु. का लाभ
इनमें से कोई नहीं
Solution:

Q7. 5,600रु. की धनराशि पर 1 1/2 वर्षों के लिए 10% की वार्षिक दर से प्रतिवर्ष संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज (रुपयों में) है-
882.70 रु.
873.50 रु.
868 रु.
840 रु.
इनमें से कोई नहीं
Solution:

Q8. एक कक्षा में 80 लड़कों की औसत आयु 15 वर्ष है। कक्षा में 15 लड़कों के समूह की औसत आयु 16 वर्ष है और कक्षा के ही 25 अन्य लड़कों की औसत आयु 14 वर्ष है। कक्षा के शेष लड़कों की औसत आयु ज्ञात कीजिए। 
15.25 वर्ष
14 वर्ष
14.75 वर्ष
निर्धारित नहीं किया जा सकता
इनमें से कोई नहीं
Solution:

Q9. 1925 वर्ग सेमी क्षेत्रफल वाले अर्द्धवृत्त की परिधि एक आयत की चौड़ाई के बराबर है। यदि आयत की लम्बाई 48 सेमी भुजा वाले वर्ग के परिमाप के बराबर है तो आयत का परिमाप है-
734 सेमी
754 सेमी
745 सेमी
निर्धारित नहीं किया जा सकता
इनमें से कोई नहीं
Solution:

Q10. A और B क्रमश: 52,500 रु. और 75,000 रु. की राशि से एक व्यापार आरम्भ करते हैं। वर्ष के अंत में, वे 50% लाभ को बराबर और शेष को पूंजी के अनुपात में विभाजित निर्णय लेते हैं। यदि वे संपूर्ण लाभ को पूंजी के अनुपात में विभाजित करते हैं तो A को 2,250रु. कम प्राप्त होगा। लाभ की कुल राशि ज्ञात कीजिए। 
46,000 रु.
51,000 रु. 
49000 रु.
51650 रु.
इनमें से कोई नहीं
Solution:

Directions (11-15): निम्नलिखित संख्या श्रृंखला में प्रश्नचिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 

Q11. 2, 13, 67, ?, 817, 1639

271
205
218
262
462
Solution:
×6+1, ×5+2, ×4+3, ……

Q12. 1, 2, 6, 21, ?, 445, 2676

88
77
52
64
87
Solution:
×1+1, ×2+2, ×3+3, ×4+4, ………

Q13. 8, 52, ?, 1287, 4504.5, 11261.25, 16891.875

464
286
196
324
448
Solution:
×6.5, ×5.5, ×4.5………

Q14. 250000, 62500, 12500, 3125, 625, ?, 31.25

156.25
172.25
125
150
250
Solution:
÷4, ÷5, ÷4, ÷5……..

Q15. 588, 563, 540, 519, ?, 483, 468

500
496
494
490
600
Solution:
–25, –23, –21, –19……..



Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill