Daily CA Dose : 30-04-2019


1. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किये जाने वाले 20 रुपये के नये नोट में कौन सा ऐतिहासिक स्थान चित्रित है?


एलोरा गुफा
भारतीय रिज़र्व बैंक ने शीघ्र ही महात्मा गाँधी सीरीज में 20 रुपये के नए नोट को जारी करने की घोषणा की है। इस नए नोट पर एलोरा की गुफा का चित्र है। इस नोट के मध्य में महात्मा गाँधी का चित्र है, इसमें सूक्ष्म शब्दों में “RBI”, “भारत”, “इंडिया” तथा “20” लिखा होगा। यह नोट हरे-येलो रंग का होगा। इस नोट पर भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। इस नोट का आकार 63mm x 129 mm होता।

2. चीन और पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा के साथ सुरंगों के निर्माण के लिए किस रक्षा संगठन ने NHPC के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये? 

भारतीय सेना
भारतीय सेना ने राष्ट्रीय हाइड्रोएलेक्टिक पॉवर कारपोरेशन (NHPC) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये, इस समझौते के तहत NHPC चीन और पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा के निकट गोला-बारूद के भण्डारण के लिए भूमिगत सुरंगों का निर्माण करेगा। यह एक पायलट प्रोजेक्ट है, यह सुरंगे दो वर्ष के भीतर तैयार कर ली जायेंगी। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 15 करोड़ रुपये है। इस पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत तीन सुरंगों का निर्माण चीन के साथ लगने वाली सीमा पर किया जायेगा जबकि एक सुरंग का निर्माण पाकिस्तान के साथ लाइन ऑफ़ कण्ट्रोल के साथ किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट भारतीय सेना के लिए बहुत ज़रूरी है। सीमा के साथ लगने वाले क्षेत्र में अधोसंरचना के मामले में चीन भारत से काफी आगे है। वर्तमान में भारतीय सेना अपने गोला-बारूद को भूमि के ऊपर बने स्थान पर रखती है, इस प्रकार के गोला-बारूद को दुश्मन देश के सैटेलाइट ढूंढ सकते हैं।

3. भवन निर्माण के लिए डिजाईन नीति तैयार के लिए केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

एम.के. शर्मा
हाल ही में केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण के लिए डिजाईन नीति बनाने के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, इस समिति के अध्यक्ष केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक एम.के. शर्मा हैं। इसका उद्देश्य केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के तहत सभी स्तरों पर भवन निर्माण तथा अधोसंरचना विकास को पुनर्जीवित करना है। केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के केन्द्रीय आवास व शहरी मामले मंत्रालय के अधीन आता है। यह समिति 30 दिन के भीतर महानिदेशक प्रभाकर सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग केंद्र सरकार की सबसे बड़ी निर्माण एजेंसी है। यह देश भर में अधिकार सरकारी भवनों का निर्माण करती है। इसके अलावा यह सीमा पर बाड़ इत्यादि भी स्थापित करती है। इसके अतिरिक्त केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग भारत के मित्र देशों में निर्माण कार्य करता है।

4. हाल ही में रमा सेनगुप्ता पॉल का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित हैं?

पर्वतारोहण
रमा सेनगुप्ता पॉल एक पर्वतारोही थीं, हाल ही में उनका निधन कलकत्ता में हुआ। उन्होंने 1975 में पूर्ण महिलाओं के दल के साथ गढ़वाल हिमालय में केदारनाथ डोम पर विजय प्राप्त की थी।

5. हाल ही में भारतीय मूल के किस व्यक्ति ने जापान में पहली बार चुनाव जीता?

पुराणिक योगेन्द्र
पुणे के पुराणिक योगेन्द्र जापान में चुनाव जीतने वाले भारतीय मूल के पहले शख्स बन गये हैं। उन्होंने टोक्यो की एदोगावा वार्ड असेंबली से चुना गया है। वे 1997 में उच्च अध्ययन के लिए जापान गये थे। वहां पर उन्होंने कई आईटी कंपनियों में कार्य किया। वे पिछले 20 वर्ष से अधिक समय से जापान में रह रहे हैं। वे एदोगावा में पिछले 15 वर्षों से रह रहे हैं। बाद में उन्होंने जापान की नागरिकता प्राप्त की और राजनीती में उतर गये। उन्होंने जापान की CDP पार्टी द्वारा टिकट दिया गया था।

6. माइक्रोइंश्योरेंस फ्रेमवर्क की समीक्षा के लिए IRDAI समिति के अध्यक्ष कौन हैं?

सुरेश माथुर
बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने माइक्रो इंश्योरेंस फ्रेमवर्क की समीक्षा के लिए सुरेश माथुर समिति का गठन किया है। यह समिति माइक्रो इंश्योरेंस उत्पादों की मांग को बढ़ाने के लिए सुझाव भी देगी। दरअसल माइक्रो इंश्योरेंस उत्पादों की मांग अपेक्षित अनुमान से कम रही है। भारत माइक्रोइंश्योरेंस के लिए एक बड़ा बाज़ार है, परन्तु अभी इसका समुचित उपयोग नहीं हो पाया है।
सुरेश माथुर समिति
सुरेश माथुर समिति में 13 सदस्य हैं, इसका नेतृत्व IRDAI के कार्यकारी निर्देशक सुरेश माथुर कर रहे हैं। इस समिति में IRDAI, जीवन बीमा, सामान्य बीमा तथा स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के प्रतिनधि शामिल हैं।
यह समिति सरल प्रीमियम भुगतान तथा दावे के सरल निपटान इत्यादि के लिए भी सुझाव देगी।
यह समिति जागरूकता कार्यक्रम तथा टेक्नोलॉजी बेस्ड समाधानों के बारे में भी सुझाव देगी
यह समिति तीन महीने के भीतर अपनी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

7. हाल ही में किस देश ने आधुनिक दासता नवोन्मेष फण्ड में 4 मिलियन पौंड के सहयोग के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है?

ब्रिटेन
आधुनिक दासता नवोन्मेष फण्ड (MSIF) के द्वारा आधुनिक दासता को रोकने के नवोन्मेषी तरीकों पर कार्य किया जाता है। हाल ही में ब्रिटेन ने इस फण्ड के लिए 4 मिलियन डॉलर देने के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है। MSIF इस राशि को 6 संगठनों : Anti-Slavery International, United Nations University, Stronger Together, The Freedom Fund, Retrak तथा Ethical Initiative (ETI) में वितरित की जायेगी। इस फंडिंग का उपयोग दक्षिण अफ्रीका में आधुनिक दासता पर कार्यशालाओं के लिए किया जाएगा। इसके अलावा भारत में आधुनिक दासता के लिए सर्वाइवर की स्थिति सुधारने पर भी इस धन राशि का उपयोग किया जाएगा। इस फंडिंग से एक ऑनलाइन डाटा हब भी विकसित किया जायेगा। 2016 में MSIF ने नाइजीरिया, फिलीपींस तथा वियतनाम में जागरूकता अभियान के लिए 6 मिलियन पौंड दिए थे।

8. हाल ही में किस संगठन ने क़तर द्वारा विवादित एग्जिट वीजा सिस्टम समाप्त करने की घोषणा की?

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने घोषणा की कि 2019 के अंत तक क़तर सभी विदेशी कामगारों के लिए एग्जिट वीजा सिस्टम को समाप्त करेगा।
एमनेस्टी इंटरनेशनल (मानवाधिकार संगठन) की रिपोर्ट में क़तर पर श्रमिकों के शोषण का आरोप लगाया गया था। दरअसल क़तर 2022 में फुटबॉल विश्व कप का आयोजन करेगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर विदेशी कामगार क़तर में कार्य कर रहे हैं। क़तर ने श्रमिको के अधिकारों की रक्षा के लिए न्यूनतम 750 रियल (206 डॉलर) मासिक वेतन तथा अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के साथ मिलकर कार्य करने के लिए सहमती प्रकट की थी।

9. मेरा इंडिया अभियान के तहत किस वर्ष तक देश में मलेरिया के समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है?

2030
भारतीय मेडिकल अनुसन्धान परिषद् ने हाल ही में मेरा (MERA : Malaria Elimination Research Alliance) इंडिया अभियान लांच किया। इस अभियान का उद्देश्य 2030 तक भारत में मलेरिया के रोग का उन्मूलन करना है। गौरतलब है कि भारत ने मलेरिया रोग को नियंत्रित करने में काफी अच्छी सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2000 में भारत में मलेरिया के 2.03 मिलियन मामले थे, जबकि 2018 में भारत में मलेरिया के 0.39 मिलियन मामले हैं, भारत में मलेरिया के मामलों में 2000 से अब तक 80% की कमी आई है। वर्ष 2000 में मलेरिया के कारण 932 मौतें हुई थीं, जबकि 2018 में मलेरिया के कारण 85 मौतें हुई, इसमें 90% की कमी आई है।

10. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे अभिषेक वर्मा किस खेल से सम्बंधित हैं?

निशानेबाजी
भारतीय निशानेबाज़ अभिषेक वर्मा ने बीजिंग में जारी अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी संघ (ISSF) विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता, यह पदक उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता है। इस इवेंट के फाइनल में अभिषेक वर्मा ने 242.7 अंक प्राप्त किये। इस इवेंट में रूस के अर्तेम चेर्नुसोव ने 240.4 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि कोरिया के हान सेउंगवू ने 220 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। अभिषेक ने इस स्वर्ण पदक के साथ 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए भी कोटा प्राप्त कर लिया है। वे 2020 के टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पांचवें निशानेबाज़ बन गये हैं। उनसे पहले दिव्यांश पंवर, सौरभ चौधरी, अंजुम मोदगिल तथा अपुर्वी चंदेला ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill