Daily CA Dose : 28-04-2019


1. विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है?


25 अप्रैल
प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को विश्व भर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मलेरिया के बारे में जागरूकता फैलाना तथा इसे रोकने के लिए प्रयास करना है।
पृष्ठभूमि
विश्व मलेरिया दिवस की स्थापना विश्व स्वास्थ्य संगठन की निर्णय निर्माता संस्था विश्व स्वास्थ्य असेंबली के 60वें अधिवेशन में मई, 2007 में की गयी थी। इसका उद्देश्य मलेरिया रोग के बारे में जागरूकता फैलाना था। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के 8 आधिकारिक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है।
मलेरिया
मलेरिया मच्चार के कारण होने वाला रोग है, एक एक संक्रामक रोग है। मलेरिया एनोफीलीज़ मादा मच्छर के काटने से होता है। यह पैरासाईंटिक प्रोटोजोआ के कारण होता है। जब संक्रमित मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है तो परजीवी इस व्यक्ति के यकृत (लीवर) में तेज़ी से बढ़ना शुरू हो जाते हैं। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) को संक्रमित करके नष्ट कर देता है। शुरूआती निदान से मलेरिया को नियंत्रित किया जा सकता है।
मलेरिया के लक्षण
सर्दी-ज़ुकाम
बुखार
सांस लेने में तकलीफ
असामान्य रक्त बहाव
रक्ताल्पता (एनीमिया) के लक्षण

2. स्टार्टअप ब्लिंक 2019 स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

 17वां
स्टार्टअप ब्लिंक ने हाल ही में 100 देशों को स्टार्टअप एनवायरनमेंट के आधार पर रैंकिंग प्रदान की है। यह रैंकिंग 61,000 स्टार्टअप्स, 500 से अधिक एक्सलेरेटर्स तथा 1,400 को-वर्किंग स्पेस से प्राप्त डाटा के आधार पर तैयार की गयी है।
मुख्य बिंदु
• इस सूची में टॉप पांच देश अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, इजराइल और ऑस्ट्रेलिया हैं।
• इस सूची में भारत 17वें स्थान पर है, भारत को 20 स्थानों का लाभ हुआ। पिछले बार इस रैंकिंग में भारत 37वें स्थान पर था।
• इस सूची में चीन 27वें स्थान पर है।
• इस सूची में भारत से एस्टोनिया (13), आयरलैंड (14) तथा जर्मनी (9) जैसे देश हैं।
भारत के समक्ष स्टार्टअप्स की गुणवत्ता को बेहतर करने की बड़ी चुनौती है, इसके अतिरिक्त देश में यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्य के स्टार्टअप्स) को बढाने की ज़रुरत है।
शहरों की रैंकिंग में बंगलुरु 11वें स्थान पर, नई दिल्ली 18वें स्थान पर तथा मुंबई 29वें स्थान पर है। इस सूची में सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क, लन्दन, लोस अंजेलेस तथा बोस्टन टॉप के शहर हैं।

3. 2019 में विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह कब मनाया जा रहा है?

24 से 30 अप्रैल
इस वर्ष विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह 24 से 30 अप्रैल के बीच मनाया जा रहा है। इसकी थीम “एक साथ सुरक्षित : टीके काम करते हैं” रखी गयी है। इसके द्वारा उन सभी लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है जिन्होंने सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करवाने में भूमिका निभाई, इसमें अभिभावक, हेल्थ वर्कर तथा इन्नोवेटर शामिल हैं।
विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह (World Immunization Week)
प्रतिवर्ष अप्रैल के अंतिम सप्ताह को विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य सभी आयुवर्ग के लोगों को टीकाकरण की सहायता से बिमारियों से सुरक्षित रखना है।

4. NPCI के API प्लेटफार्म पर डेबिट कार्ड बेस्ड ई-मैंडेट लांच करना वाला पहला डेस्टिनेशन बैंक कौन सा है?

कोटक महिंद्रा बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक NPCI के API प्लेटफार्म पर डेबिट कार्ड बेस्ड ई-मैंडेट लांच करना वाला पहला डेस्टिनेशन बैंक है। इस सुविधा की सहायता से ग्राहक डेबिट कार्ड तथा नेट बैंकिंग के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मैंडेट क्रिएट कर सकते हैं।

5. भारतीय रिज़र्व बैंक ने किस समिति की सिफारिश के बाद नाबार्ड तथा NHB में अपनी हिस्सेदारी सरकार को बेचने का निर्णय लिया?

नरसिम्हन समिति
भारतीय रिज़र्व बैंक ने नाबार्ड तथा नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) में अपनी सम्पूर्ण हिस्सेदारी सरकार को 20 करोड़ रुपये तथा 1,450 करोड़ रुपये में क्रमशः बेच दी है।
विनिवेश
• विनिवेश का यह निर्णय द्वितीय नरसिम्हन समिति की अनुशंसा पर आधारित है। समिति ने कहा था कि भारतीय रिज़र्व बैंक की हिस्सादारी उन इकाइयों में नहीं हो सकती, जिनका वह विनियमन करती है।
• अब नेशनल हाउसिंग बोर्ड तथा नाबार्ड की 100% हिस्सेदारी सरकार के पास है।
• इससे पहले जून, 2018 में सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक से SBI की 59.7% हिस्सेदारी खरीदी थी।
राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)
नाबार्ड बैंक भारत के अग्रणी विकास बैंकों में से एक है। इसकी स्थापना 12 जुलाई, 1982 को की गयी थी, इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित हैं। यह बैंक मुख्य रूप से कृषि वित्त/ऋण सम्बन्धी कार्य करता है। नाबार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में विकास तथा आर्थिक उन्नति के लिए ऋण की व्यवस्था करवाता है।
राष्ट्रीय हाउसिंग बोर्ड (NHB)
राष्ट्रीय हाउसिंग बोर्ड (NHB) एक रेगुलेटरी संस्था है, यह आवास के लिए साख के प्रवाह को विनियमित करती है। यह आवास के लिए सर्वोच्च वित्तीय संस्थान है। इसकी स्थापना 9 जुलाई, 1988 को की गयी थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

6. हाल ही में किस देश ने विश्व के पहले तैरते हुए परमाणु उर्जा प्लांट का परीक्षण किया?

रूस
रूस ने विश्व के पहले तैरते हुए परमाणु उर्जा प्लांट अकेडमिक लोमोनोसोव के ट्रायल को पूरा किया। इस ट्रायल का उद्देश्य परमाणु उर्जा प्लांट के तकनीकी पैरामीटर्स की कार्यकुशलता सुनिश्चित करना था।
अकेडमिक लोमोनोसोव
अकेडमिक लोमोनोसोव का निर्माण रूस की सरकारी परमाणु उर्जा फर्म रोस्तोम द्वारा किया गया है। इसकी लम्बाई 144 मीटर तथा चौड़ाई 30 मीटर है। इसकी विस्थापन क्षमता 21,500 टन है तथा इसमें 69 लोग कार्य कर सकते हैं। उर्जा उत्पादन के लिए इसमें दो परिवर्तित KLT-40 नेवल प्रोपल्शन न्यूक्लियर रिएक्टर का उपयोग किया गया है। इससे 70 मेगावाट विद्युत् तथा 300 मेगावाट ऊष्मा का उत्पादन किया जा सकता है। इसका नाम रूसी शिक्षाविद मिखाइल लोमोनोसोव पर रखा गया है।

7. भारतीय-अमेरिकी कला परिषद् का ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है?

विकास खन्ना
मिशलिन स्टार शेफ तथा फिल्ममेकर विकास खन्ना को भारतीय-अमेरिकी कला परिषद् का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। भारतीय-अमेरिकी कला परिषद् न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2019 का आयोजन करेगी, जिसमे 30 भारतीय फीचर-लेंथ फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें बंगाली, असमिया, मराठी, तमिल तथा मलयालम फ़िल्में भी प्रदर्शित की जायेंगी।

8. हाल ही में डिफेन्स एकाउंट्स का कंट्रोलर जनरल किसे नियुक्त किया गया?

राजेन्द्र कुमार नायक
भारतीय रक्षा लेखा सेवा के 1983 बैच के अफसर राजेन्द्र कुमार नायक को रक्षा लेखा का कंट्रोलर जनरल नियुक्त किया गया है। राजेन्द्र कुमार नायक के पास 35 वर्षों का वृहत अनुभव है। इससे पहले वे वित्त, कार्मिक, वेतन व बजट मामलों में कार्य कर चुके हैं। रक्षा लेखा विभाग रक्षा मंत्रालय के तहत कार्य करता है।

9. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे सायरिल अल्मीडा किस देश से हैं?

पाकिस्तान
सायरिल अल्मीडा एक पाकिस्तानी पत्रकार हैं। सायरिल को हाल ही में इंटरनेशनल प्रेस इंस्टिट्यूट वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो अवार्ड प्रदान किया गया। उन्हें उनकी साहसिक पत्रकारिता के लिए यह सम्मान दिया गया है।
दरअसल उन्होंने पाकिस्तान के सैन्य-सिविल संबंधों को उजागर किया। सायरिल द्वारा प्रकाशित एक समाचार लेख में पाकिस्तानी सेना द्वारा आतंकवादियों को सहायता देने के संकेत भी मिले थे। इस रिपोर्ट में 2008 के मुंबई हमलों में पाकिस्तानी सेना का हाथ होने की तरफ इशारा किया गया था। उस समय सायरिल “डॉन” नामक समाचार पत्र में सहायक संपादक का कार्य करते थे। इसके पश्चात पाकिस्तान में काफी विवाद हुआ था और 2016 में उन पर देश से बाहर जाने पर भी प्रतिबन्ध लगा दिया गया था।
सायरिल अल्मीडा इंटरनेशनल प्रेस इंस्टिट्यूट वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो अवार्ड से सम्मानित किये जाने वाले दूसरे पाकिस्तानी हैं, उनसे पहले अस्लम अली को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
सायरिल अल्मीडा
सायरिल अल्मीडा एक पाकिस्तानी पत्रकार हैं, वे डॉन समाचार पत्र में सहायक संपादक तथा स्तंभकार के रूप में कार्य करते हैं। सायरिल का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था। सायरिल ने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। गौरतलब है कि सायरिल अल्मीडा गोएन कैथलिक परिवार से हैं, उनका परिवार लगभग 100 वर्ष पूर्व कराची में बस गया था।

10. रबिन्द्रनाथ टैगोर साहित्यिक पुरस्कार 2019 किसने जीता?

राणा दासगुप्ता
रबिन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार 2019 राणा दासगुप्ता को उनके 2010 के उपन्यास “सोलो” के लिए दिया गया। यह रबिन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार का दूसरा संस्करण है। रबिन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार का उद्देश्य जीवन को परिवर्तित कर देने वाली कविताओं तथा पुस्तकों को पुनर्जीवित करना है। इस पुरस्कार के विजेता को 10,000 डॉलर, टैगोर की मूर्ती तथा साहित्य में योगदान के लिए एक प्रमाणपत्र दिया जाता है।
अन्य विजेता
सामाजिक उपलब्धि के लिए रबिन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार योहेई सासकावा को प्रदान किया गया। वे कुष्ठरोग उन्मूलन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के गुडविल एम्बेसडर थे। ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन को “लोकतंत्र के प्रकाशस्तम्भ” का पुरस्कार दिया गया है।
रबिन्द्रनाथ टैगोर पुरस्कार
रबिन्द्रनाथ टैगोर पुरस्कार की स्थापना विश्व शांति को बढ़ावा देने, साहित्य, कला तथा शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए की गयी थी। इस पुरस्कार के द्वारा संस्कृति तथा साहित्य की सुन्दरता को बढ़ावा दिया जाता है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill