Daily CA Dose : 25-04-2019


1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा “होप प्रोब” प्रोजेक्ट किस देश से सम्बंधित है? 


संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात अन्तरिक्ष एजेंसी तथा मोहम्मद बिन राशिद स्पेस सेंटर (MBRSC) ने हाल ही में घोषणा की है कि “होप प्रोब” प्रोजेक्ट का 85% कार्य पूरा कर लिया गया है। “होप प्रोब” संयुक्त अरब अमीरात का महत्वाकांक्षी मिशन है, इस मिशन के तहत अंतरिक्षयान मंगल ग्रह के लिए भेजा जायेगा। होप प्रोब जुलाई, 2020 में लांच किया जाएगा। यदि यह मिशन सफल रहता है तो संयुक्त अरब अमीरात मंगल ग्रह के लिए मिशन भेजने वाला पहला अरब तथा मुस्लिम देश बन जाएगा।

2. हाल ही में किस आईटी कंपनी ने भारतीय डाक के साथ डाक प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने डाक विभाग के साथ डाक नेटवर्क के आधुनिकीकरण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौते के तहत देश भर में 1.5 लाख डाक घरों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इस समझौते के तहत डाक विभाग को बहु-सेवा डिजिटल हब के रूप में परिवर्तित किया जायेगा।

3. ईरान ने किस अन्य देश के साथ मिलकर संयुक्त सीमा अनुक्रिया बल का गठन करने के निर्णय लिया है?

पाकिस्तान
ईरान और पाकिस्तान ने संयुक्त सीमा अनुक्रिया बल की स्थापना करने का निर्णय लिया है, हाल ही में आतंकवादी समूहों द्वारा इन दोनों देशों के सीमान्त क्षेत्रों में कई घातक हमले किये हैं।
सीमा अनुक्रिया बल
• सीमा त्वरित अनुक्रिया बल की स्थापना आतंकवाद का सामना करने के लिए की जायेगी। पिछले कुछ समय में दोनों देशों की सीमा पर आतंकवादी हमलों के कारण जान-माल की काफी हानि हुई है।
• ईरान-पाकिस्तान सीमा में काफी संवेदनशील क्षेत्र आते हैं, इसमें सिस्तान-बलोचिस्तान क्षेत्र भी शामिल है।
• पिछले कुछ समय में दोनों देशों ने आतंकवादी हमलों के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाये थे, जिस कारण दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी तल्ख़ हो गये थे।
• इसलिए दोनों देशों ने सीमा बलों तथा इंटेलिजेंस एजेंसियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।

4. किस केन्द्रीय मंत्रालय ने CSIR के साथ अनुसन्धान तथा शिक्षा के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये हैं?

आयुष मंत्रालय
आयुष मंत्रालय तथा वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसन्धान परिषद् (CSIR) ने अनुसन्धान तथा शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये।
मुख्य बिंदु
इस MoU के तहत दोनों संगठन निम्नलिखित कार्य के लिए सहयोग करेंगे :
• मूलभूत अनुसन्धान
• आयुष से सम्बंधित निदान उपकरण, माइक्रोबायोम लिंकिंग, बहु-औषधीय फार्मूलेशन तथा मानकीकरण।
• भारतीय औषधि पद्धति के साथ आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों का एकीकरण।
• भारतीय चिकित्सा पद्धति से सम्बंधित प्राचीन ज्ञान के संरक्षण के लिए सहयोग।
• आयुर्वेद, सिद्ध तथा यूनानी में अंतर्राष्ट्रीय मानकीकृत शब्दावली का विकास।
आयुष
भारत में प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास काफी पुराना है, भारत में 5000 वर्षों से भी अधिक समय से प्राकृतिक व वैज्ञानिक चिकित्सा प्रणाली का उपयोग किया जाता रहा है। आयुष का पूर्ण संस्करण आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्ध और होमियोपैथी है (AYUSH : Ayurveda, Yoga and Naturopathy, Unani, Siddha and Homoeopathy)।

5. हाल ही में किस टीम ने फ्रांस की प्रोफेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता लीग-1 का खिताब जीता?

पेरिस सैंट जर्मन (PSG)
पेरिस सैंट जर्मन ने फ्रांस की फुटबॉल लीग “लीग 1” का ख़िताब जीत लिया है। मोनाको के विरुद्ध खेले गये मैच को PSG ने 3-1 से जीता। इस मैच में युवा फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे ने शानदार हैट्रिक लगायी। इस मैच में PSG के स्टार खिलाड़ी नेमार ने तीन महीने के बाद वापसी की। पिछले सात सीजन में यह PSG का छठवां खिताब है। PSG के 84 अंक है, दूसरे स्थान लिल्ली फुटबॉल क्लब के 65 अंक हैं।
पेरिस सैंट जर्मन (PSG)
पेरिस सैंट जर्मन (PSG) फ्रांस के पेरिस में बेस्ड के प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब है। वर्तमान में PSG में जियान्लुजी बुफ्फोन, टियागो सिल्वा, किलियन एमबाप्पे, नेमार, एंजेल डी मारिया, जुलियन द्रेक्सलर जैसे स्टार खिलाडी खेलते हैं। PSG फुटबॉल क्लब की स्थापना 12 अगस्त, 1970 को हुई थी।
लीग 1
लीग 1 फ्रांस में खेली जाने वाली एक प्रोफेशनल फुटबॉल लीग है। इसमें 20 टीमें खेलती हैं। यह यूरोप की टॉप की फुटबॉल लीग में से एक है। सैंट एतिएने ने लीग 1 के खिताब सर्वाधिक 10 बार जीता है, जबकि पेरिस सैंट जर्मन ने लीग 1 के 8 खिताब जीते हैं।

6. हाल ही में किस देश में विश्व का सबसे ऊँचा इनडोर वॉटरफॉल खोला गया?

सिंगापुर
सिंगापुर के ज्वेल चांगी एअरपोर्ट में विश्व का सबसे ऊँचा 131 फीट उचाई वाला इनडोर वॉटरफॉल खोला गया है। यह जल प्रपात गुम्बंदनुमा भवन के अन्दर मौजूद है।

7. विश्व पुस्तक तथा कॉपीराइट दिवस कब मनाया जाता है?

23 अप्रैल
विश्व पुस्तक तथा कॉपीराइट दिवस प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है। आज लोगों और किताबों के बीच दूरी बढ़ती जा रही है। इसी दूरी को कम करने के उद्देश्य से ‘विश्व पुस्तक दिवस’ मनाया जाता है। विश्व पुस्तक दिवस का आयोजन यूनेस्को द्वारा किया जाता है।
मुख्य बिंदु
विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस प्रतिवर्ष पुस्तकों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए और लेखकों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है। यह यूनेस्को द्वारा पुस्तको का प्रचार, छपाई और कॉपीराइट के लिए मनाया जाता है। यह दिन एक ऐतिहासिक महत्व का दिन है। इस दिन मिगुएल डी कर्वेंट्स, विलियम शेक्सपियर, इंका गार्सिलासो डे ला वेगा का देहावसान हो गया था। यह विश्व पुस्तक दिवस के रूप में मनाया जाता है। 23 अप्रैल 1995 को पहली बार ‘पुस्तक दिस’ मनाया गया था। यूनेस्को विश्व पुस्तक राजधानी एथेंस को घोषित किया गया है। एथेंस विश्व पुस्तक राजधानी घोषित हुआ जाने वाला 18वां शहर है।

8. किस शहर को 2019 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी घोषित किया गया है?

शारजाह
सऊदी अरब अमीरात के शहर शारजाह को 2019 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी घोषित किया गया है। 2020 में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर विश्व पुस्तक राजधानी होगी।

9. लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स ने किस भारतीय अर्थशास्त्री के सम्मान में अध्ययन पीठ की स्थापना करने का निर्णय लिया है?

अमर्त्य सेन
असमानता पर अध्ययन के लिए लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स ने अमर्त्य सेन चेयर (अध्ययन पीठ) की स्थापना की घोषणा है। अमर्त्य सेन लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे हैं। इसका उद्देश्य अनुसन्धान, शिक्षा तथा जन सहयोग की सहायता से समाज के कल्याण के लिए कार्य करना है।
कल्याण अर्थशास्त्र
अमर्त्य सेन ने कल्याण अर्थशास्त्र के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। कल्याण अर्थशास्त्र के संसाधनों के उचित बंटवारे पर बल दिया जाता है। इसमें यह अध्ययन किया जाता है कि संसाधनों के बंटवारे के कारण सामाजिक कल्याण पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ता है। यह प्रत्यक्ष रूप से आय वितरण से सम्बंधित है।
अमर्त्य सेन
अमर्त्य सेन भारतीय अर्थशास्त्री हैं, उनका जन्म 3 नवम्बर, 1933 को बंगाल में हुआ था। उन्हें 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1999 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्हें कल्याण अर्थशास्त्र के क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स
लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एक सार्वजनिक अनुसन्धान विश्वविद्यालय है, यह इंग्लैंड के लन्दन में स्थित है। यह लन्दन विश्वविद्यालय का हिस्सा है। इसकी स्थापना 1895 में फेबियन सोसाइटी के सदस्यों सिडनी वेब्ब, बीट्राइस वेब्ब, ग्रैहम वाल्लास तथा जॉर्ज बर्नार्ड शॉ द्वारा की गयी थी।

10. हाल ही में किस शहर में एशियन टी अलायन्स लांच किया गया?

गुइजू
चीन के गुइजू में हाल ही में पांच चाय उत्पादक तथा उपभोक्ता देशों के “एशियन टी अलायन्स” लांच किया। इस अलायन्स में भारतीय चाय संघ, चीनी चाय मार्केटिंग संघ, इन्डोनेशियाई चाय विपणन संघ, श्रीलंका चाय बोर्ड तथा जापान चाय संघ शामिल हैं।
अलायन्स के उद्देश्य
• इसका उद्देश्य चाय व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, तकनीक आदान-प्रदान तथा चाय संवर्धन को बढ़ावा देना है।
• इसका उद्देश्य चाय के वैश्विक उपभोग को बढ़ावा देना है। यह अलायन्स एशियाई चाय के भविष्य के लिए सतत एजेंडा तैयार करना है।
• इससे पहले भारतीय चाय संघ तथा चीनी चाय विपणन संघ ने ग्रीन तथा ब्लैक टी के उपभोग को यूरोप, अमेरिका, रूस तथा पश्चिम एशिया में बढ़ावा देने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये थे।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill