Daily CA Dose : 23-04-2019


1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा छयोइफेल कुंदेलिंग मठ किस देश में स्थित है?


नेपाल
छयोइफेल कुंदेलिंग मठ नेपाल में स्थित है, हाल ही में इसका उद्घाटन बौद्ध विद्वान श्याल्पा तेनजिंग रिन्पोचे ने नेपाल के सिन्धुपालचोक जिले में किया। इस मठ के पुनर्निर्माण के लिए भारत सरकार ने 18.9 मिलियन नेपाली रूपए की सहायता की है। इस मठ की स्थापना 1946 में की गयी थी। यह न केवल एक महत्वपूर्ण धरोहर है बल्कि स्थानीय लोगों के सामाजिक व सांस्कृतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

2. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही मुएलर रिपोर्ट किस देश से सम्बंधित है? 

अमेरिका
संयुक्त राज्य न्याय विभाग ने हाल ही में रोबर्ट मुएलर की रिपोर्ट जारी की है, इसमें 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की भूमिका की छानबीन की गयी है। 448 पन्नों की इस रिपोर्ट में 22 महीनों की छानबीन का विस्तृत विवरण दिया गया है।
मुख्य बिंदु
• इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने छानबीन में बाधा पहुंचाई।
• राष्ट्रपति ट्रम्प की चुनाव प्रचार टीम जानती थी कि उन्हें चुनाव में रूस के हस्तक्षेप से लाभ हो सकता है।
• रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस सरकार ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को गलत तरीके से हस्तक्षेप करके प्रभावित करने का प्रयास किया। परन्तु यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें राष्ट्रपति ट्रम्प अथवा अन्य किसी अमेरिकी की मिलीभगत थी।

3. हाल ही में इजराइल का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया?

बेंजामिन नेतन्याहू
इजराइल के राष्ट्रपति रयूवेन रिवलिन ने बेंजामिन नेतन्याहू सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति ने अपने वक्तव्य में कहा कि 120 सदस्यीय संसद में 65 सांसदों ने बेंजामिन नेतन्याहू को प्रधानमंत्री बनाये जाने की सिफारिश की है जबकि 45 सांसदों ने मुख्य प्रतिद्वंदी को बैनी गैंत्ज़ को प्रधानमंत्री बनाये जाने की सिफारिश की। जबकि अरब दलों के 10 सदस्यों ने किसी की भी सिफारिश नहीं की।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को 65 सांसदों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। उन्हें लिकुड (35 सीटें), शास (5 सीटें), यूनाइटेड टोरा जुडेइज्म (8 सीटें), दक्षिणपंथी दलों का संघ (5 सीटें), यिज़राएल बेयतेनु (5 सीटें) तथा कुलानु (4 सीटें) दल का समर्थन प्राप्त है।
विपक्ष में बैनी गैंत्ज़ की ब्लू एंड वाइट पार्टी (35 सीटें), लेबर (6 सीटें), हदाश ताल (6 सीटें), मेरेत्ज़ (4 सीटें) तथा राम बालाद (4 सीटें) इत्यादि दल शामिल हैं।
बेंजामिन पांचवीं बार इजराइल में सरकार बनाने की स्थिति में हैं। उनके पास सरकार के गठन के लिए 28 दिन का समय है, इस अवधि में राष्ट्रपति की विवेक शक्ति द्वारा दो सप्ताह की वृद्धि की जा सकती है।

4. लेबनान में नया भारतीय एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है? 

सुहेल एजाज़ खान
केंद्र सरकार ने सुहेल एजाज़ खान को लेबनान में भारतीय एम्बेसडर नियुक्त किया है। सुहेल एजाज़ खान 1997 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। वर्तमान में सुहेल एजाज़ खान सऊदी अरब में भारतीय मिशन के डिप्टी चीफ के रूप में कार्यरत्त हैं।

5. किस बैंक ने हाल ही में MSME बिल डिस्काउंटिंग के लिए M1xchange TReDS प्लेटफार्म के साथ साझेदारी की है?

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र ने MSME बिल डिस्काउंटिंग के लिए M1xchange TReDS प्लेटफार्म के साथ साझेदारी की है। TReDS एक इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिज्म है, इसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु व माध्यम उद्योगों को वित्तीय प्राप्तियों में सहायता उपलब्ध करवाना है। RXIL भारत का पहला TReDS प्लेटफार्म है, यह जनवरी, 2017 से कार्यरत्त है। इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, SIDBI, भारतीय स्टेट बैंक, ICICI बैंक और यस बैंक द्वारा प्रमोट किया जा रहा है।

6. किस भारतीय क्रिकेटर को बस टिकटिंग प्लेटफार्म “रेडबस” का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है?

महेंद्र सिंह धोनी
महान भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को बीएस टिकटिंग प्लेटफार्म “रेडबस” का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। इस सौदे के लिए महेंद्र सिंह धोनी को 3-10 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जाएगा, यह अनुबंध की अवधि पर निर्भर करेगा। धोनी वर्तमान में ड्रीम 11, कोलगेट, मास्टरकार्ड, ओरिएंट पंखे, भारत मैट्रीमोनी, इंडिगो पेंट्स, SRMB स्टील तथा रीवाइटल इत्यादि का विज्ञापन करते हैं।

7. हाल ही में जेरी काब का निधन हुआ, वे किस देश से थीं?

अमेरिका
नासा की अंतरिक्षयात्री परीक्षण को पास करने वाली पहली महिला जेरी काब का निधन 88 वर्ष की आयु में हो गया है। 1961 में 13 महिलाओं ने अत्यंत कठिन शारीरिक परीक्षण को पास किया था, इन 13 महिलाओं को संयुक्त रूप से मरकरी 13 कहा जाता है। गौरतलब है कि इनमे से कोई भी महिला अन्तरिक्ष की यात्रा नहीं कर पायी। सोवियत संघ ने 1963 में वलेन्तीना तेरेश्कोवा को सर्वप्रथम पहली महिला के रूप में अन्तरिक्ष में भेजा।
जेरी काब
जेरी काब नासा की अंतरिक्षयात्री परीक्षण को पास करने वाली पहली महिला थीं। उनका जन्म 5 मार्च, 1931 को अमेरिका के ओक्लाहोमा में हुआ था। गौरतलब है कि 19 वर्ष की आयु में वे पुरुषों को हवाई जहाज़ उड़ाना सिखाती थीं। वे विश्व के सबसे बड़ी एयर शो “पेरिस एयर शो” में उड़ान भरने वाली पहली महिला थीं, इसके लिए उन्हें पायलट ऑफ़ द ईयर तथा एमेलिया ईअरहार्ट गोल्ड मैडल ऑफ़ अचीवमेंट प्रदान किया गया।

8. अंतरिक्षयात्री क्रिस्टीना कोच किस अन्तरिक्ष एजेंसी के लिए कार्य करती हैं?

नासा
नासा की अंतरिक्षयात्री क्रिस्टीना कोच सबसे लम्बी एकल अन्तरिक्ष उड़ान भरने वाली महिला बन जायेंगी। अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन में उनके मिशन को बढ़ाकर 328 दिन कर दिया है। क्रिस्टीना कोच अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन में 14 मार्च, 2019 को पहुंची थीं, वे फरवरी, 2020 तक वहीं पर रहेंगीं। इससे पहले नासा की अन्तरिक्ष यात्री पेग्गी व्हिटसन ने 2016-17 में अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन में 288 दिन तक रहने का रिकॉर्ड बनाया था, अब यह रिकॉर्ड क्रिस्टीना कोच तोड़ेंगी। इस वर्ष एंड्रू मॉर्गन और जेसिका मायर भी अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन में क्रिस्टीना कोच से जुड़ेंगे। इस दौरान नासा अन्तरिक्षयात्रियों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करेगा, यह अध्ययन चन्द्रमा तथा मंगल ग्रह के मानवीय मिशन के लिए काम आएगा।

9. भारत में राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस कब मनाया जाता है?

21 अप्रैल
प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रशासनिक सुधार तथा जन शिकायत विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार आम चुनावों के कारण किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है।
मुख्य बिंदु
इस दिवस के अवसर पर सिविल सर्वेन्ट्स स्वयं को पुनः नागरिकों की सेवा के कार्य में समर्पित करते हैं तथा जन सेवा के कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। इस दिवस के अवसर पर “सार्वजनिक प्रशासन में प्रधानमंत्री उत्कृष्ठता अवार्ड” तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इन अवार्ड की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। इस पुरस्कारों का उद्देश्य केन्द्रीय तथा राज्य सरकारों के सिविल सर्वेन्ट्स द्वारा किये गये बेहतरीन कार्य को सम्मानित करना है। इसी दिन 1947 में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आल इंडिया एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस ट्रेनिंग स्कूल के पहले बैच के प्रोबेशनर्स को पहली बार दिल्ली के मेटकाफ़ हाउस में संबोधित किया था।

10. किस बैंक ने NRI लोगों के लिए पेपरलेस खाता खोलने की सुविधा शुरू की है? 

 IDBI बैंक
IDBI ने हाल ही में “NRI-Insta-Online” सुविधा लांच की है, इसके द्वारा अप्रवासी भारतीय बिना कागज़ी दस्तावेजों के खाता खोल सकेंगे। यह सुविधा केवल उन देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए है, जो देश FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स) नामक संगठन के सदस्य हैं।
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF)
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स धन शोधन पर एक अंतरसरकारी संगठन है। इसकी स्थापना 1989 में की गयी थी। इसका मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष मार्शल बिलिंगसी हैं। इसकी स्थापना का शुरूआती उद्देश्य धन शोधन का सामना करने के लिए नीति निर्माण करना था। वर्ष 2001 में इसके कार्यक्षेत्र में आतंकवादी फंडिंग को भी शामिल किया गया। वर्तमान में इसमें 38 सदस्य देश शामिल हैं।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill