Daily CA Dose : 18-04-2019


1. मीना कुमारी ने किस भार वर्ग में कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप 2019 में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर – 54 किलोग्राम


कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप 2019 का आयोजन जर्मनी के कोलोन में किया गया। भारत ने इस प्रतिस्पर्धा में कुल पांच पदक जीते।
मुख्य बिंदु
• मीना कुमारी ने 54 किलोग्राम भारवर्ग में इस प्रतियोगिता में भारत के लिए एक मात्र स्वर्ण पदक जीता।
• युवा विश्व चैंपियन साक्षी ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। जबकि प्विलाओ बसुमतरी ने 64 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
• इस प्रतियोगिता में पिंकी रानी ने 51 किलोग्राम भारवर्ग तथा परवीन ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीते।
कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप को पहले केमिस्ट्री कप के नाम से जाना जाता था। इसमें 20 देशों के 160 अधिक मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। यह यूरोप की सबसे महत्वपूर्ण मुक्केबाजी प्रतियोगिताएं में से एक है। पहली बार इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन 1970 में किया गया था।

2. विश्व के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 30 अप्रैल से 1 मई, 2019 के दौरान विश्व के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी थीम “AI एव्रीथिंग” है। इस दो दिवसीय इवेंट में विश्व नेता गवर्नस, बिज़नेस तथा समाज में AI की भूमिका पर चर्चा करेंगे। इसका आयोजन UAE राष्ट्रीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) तथा विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के साथ मिलकर किया जाएगा।

3. पेरिस मैराथन 2019 में महिलाओं की दौड़ जीतने वाली गेलेते बुरका किस देश से हैं?
उत्तर – इथियोपिया

इथियोपिया की गेलेते बुरका ने पेरिस मैराथन में महिला वर्ग की दौड़ को जीता, जबकि पुरुष वर्ग की दौड़ भी इथियोपिया के एथलीट अब्रहा मिलाव ने जीती। इस मैराथन में 60,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अब्रहा मिलाव ने 2 घंटे, 7 मिनट तथा 50 सेकंड में दौड़ पूरी की। व्हीलचेयर दौड़ में जुलियन कासोली ने खिताब जीता।

4. हाल ही में विश्व के सबसे शक्तिशाली ऑपरेशन राकेट फाल्कन हैवी ने अपनी पहली वाणिज्यिक उड़ान सफलतापूर्वक भरी, इस राकेट का निर्माण किस कंपनी द्वारा किया गया है?
उत्तर – स्पेस एक्स

अमेरिकी निजी अन्तरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स ने हाल ही में विश्व के सबसे शक्तिशाली ऑपरेशनल राकेट “फाल्कन हैवी” की पहली वाणिज्यिक उड़ान सफलतापूर्वक लांच की। इस राकेट को अमेरिका के फ्लोरिडा में केप कैनवेरल से लांच किया गया। इस राकेट के द्वारा 6 टन भार वाला अरबसैट-6A उपग्रह पृथ्वी से 36,000 किलोमीटर ऊपर कक्षा में स्थापित किया जायेगा। यह एक री-यूजेबल रॉकेट् (पुनः इस्तेमाल किये जा सकने वाले राकेट) है, इसमें तीन बूस्टर्स का उपयोग किया गया था। गौरतलब है कि अपना कार्य करने के बाद यह बूस्टर मुख्य राकेट से अलग होकर ज़मीन पर वापस आ गये और यह तीनों बूस्टर सुरक्षित लैंडिंग साईट पर उतर गये। फाल्कन हैवी राकेट 5.1 मिलियन पौंड का बल (थ्रस्ट) उत्पन्न करता है, इतना अधिक थ्रस्ट एक दर्ज़न से अधिक जेटलाइनर मिलकर उत्पन्न करते हैं।
स्पेस एक्स
स्पेस एक्स एक निजी अमेरिका अन्तरिक्ष एजेंसी है। इसकी स्थापना एलोन मस्क द्वारा 6 मई, 2002 को की गयी थी। एलोन मस्क स्पेस एक्स के वर्तमान सीईओ हैं। इस अन्तरिक्ष एजेंसी की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य अन्तरिक्ष परिवहन की लागत कम करना तथा मंगल गृह पर मानव बस्ती की स्थापना करना है। स्पेस एक्स ने फाल्कन रॉकेट्स की श्रृंखला तैयार की है। अंतिरक्ष परिवहन की लागत को कम करने के लिए स्पेस एक्स ने री-यूजेबल रॉकेट्स (पुनः इस्तेमाल किये जा सकने वाले राकेट) निर्मित किये हैं। इन रॉकेट्स के अधिकत्तर हिस्सों को अन्य लांच में भी इस्तेमाल किया जाता है।

5. चौथे एपीजे अब्दुल कलम इनोवेशन कॉन्क्लेव में किसे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2019 प्रदान किया गया?
उत्तर – डॉ. ए.के. सिंह

DRDO में जीव विज्ञान के महानिदेशक डॉ. ए.के. सिंह को चौथे एपीजे अब्दुल कलम इनोवेशन कॉन्क्लेव में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2019 प्रदान किया गया। उन्हें जीव विज्ञान, एयरोस्पेस तथा एरोनॉटिक्स के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

6. यूनेस्को/गुइलेर्मो कानो प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार 2019 के लिए किसे चुना गया है?
उत्तर – वा लोन तथा क्याव सो ऊ

यूनेस्को/गुइलेर्मो कानो प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार 2019 रायटर्स के दो रिपोर्टरों वा लोन तथा क्याव सो ऊ को प्रदान किया गया है। इन दो पत्रकारों ने म्यांमार के राखिन राज्य में मानवाधिकार उल्लंघन की रिपोर्टिंग की थी। इन दोनों ने रोहिंग्या मुसलामानों पर म्यांमार में हुए अत्याचारों की रिपोर्टिंग की थी, इसके बाद इन पत्रकारों को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया था।
यूनेस्को/गुइलेर्मो कानो प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार
यूनेस्को/गुइलेर्मो कानो प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार द्वारा खतरनाक परिस्थितियों में प्रेस की स्वतंत्रता के लिए कार्य करने वाले साहसी प्रत्रकारों को सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार के विजेता को 25,000 डॉलर इनामस्वरुप प्रदान किये जाते हैं। इसके लिए गुइलेर्मो कानो इसाज़ा फाउंडेशन (कोलंबिया), हेल्सिंगिन सनोमत फाउंडेशन (फ़िनलैंड) तथा नामीबिया मीडिया ट्रस्ट द्वारा फण्ड प्रदान किये जाते हैं।
इस पुरस्कार का नाम कोलंबियाई पत्रकार गुइलेर्मो कानो इसाज़ा के नाम पर रखा गया है, उनकी हत्या 17 दिसम्बर, 1986 को उनके कार्यालय के बाहर की गयी थी।

7. हाल में फोर्ब्स द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ बैंकों की सूची में किस भारतीय बैंक को पहला स्थान प्राप्त हुआ?
उत्तर – HDFC बैंक

हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैंकों की सूची जारी की। भारतीय बैंकों में HDFC बैंक पहले स्थान पर रहा, इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, DBS बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक तथा IDFC बैंक हैं। गौरतलब है कि देश का सबसे बड़ा बैंक SBI इस सूची में टॉप 10 से बाहर रहा। इस सूची में बैंकों का मूल्यांकन विश्वास, डिजिटल सेवा, वित्तीय सेवा तथा फीस जैसे मानकों के आधार पर किया गया।

8. हाल ही में फिलिस्तीन के नए प्रधानमंत्री कौन बने?
उत्तर – मोहम्मद इश्ताये

मोहम्मद इश्ताये को हाल ही में फिलिस्तीन का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। उन्होंने 24 मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति महमूद अब्बास के समक्ष शपथ ली।
यह 1995 में फिलिस्तीन प्राधिकरण की स्थापना के बाद बनने वाली 18वीं फिलिस्तीनी सरकार है। इस नयी सरकार में फिलिस्तीन लिबरेशन आर्गेनाइजेशन, फतह पार्टी, पलेस्तिनियन पीपल्स पार्टी, फ़िदा पार्टी तथा पलेस्तिनियन पोपुलर स्ट्रगल फ्रंट के सदस्य मंत्री नियुक्त किये गये हैं।
फिलिस्तीन पश्चिमी एशिया में स्थित है, इसका क्षेत्रफल 6,020 वर्ग किलोमीटर है। फिलिस्तीन की घोषित राजधानी जेरूसलम है, परन्तु वर्तमान में उनकी प्रशासनिक राजधानी रामल्लाह में स्थित है। फिलिस्तीन ने 15 नवम्बर, 1988 में स्वतंत्रता की घोषणा की थी। सीमा को लेकर इसका लम्बे समय से इजराइल से विवाद जारी है। फिलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र के 136 सदस्यों ने मान्यता दी है। यह अरब लीग, इस्लामिक सहयोग संगठन, G77 इत्यादि समूहों का सदस्य है।



Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill