Daily CA Dose : 13-04-2019


1. किस भारतीय स्टार्टअप ने नेक्स्ट बिलियन एडटेक प्राइज 2019 जीता?
उत्तर – दोस्त एजुकेशन



भारत के “दोस्त एजुकेशन” नामक स्टार्टअप ने नेक्स्ट बिलियन एडटेक प्राइज 2019 जीता। “दोस्त एजुकेशन” के अलावा तज़ानिया के “उबोंगो” तथा मिस्र के “प्राक्सीलैब्स” ने भी यह पुरस्कार जीता है। इस पुरस्कार के विजेता को 25,000 इनामस्वरुप प्रदान किये जाते हैं।
दोस्त एजुकेशन
“दोस्त एजुकेशन” को यह पुरस्कार बच्चों की प्राथमिक शिक्षा में सहायता के लिए अभिभावकों को मोबाइल फ़ोन में सूक्ष्म व उपयोगी ऑडियो सामग्री प्रदान करने के लिए दिया गया है। सॉफ्टवेयर, ऑडियो सामग्री तथा दोस्त एजुकेशन की टूल किट से बच्चों को पढ़ाई करने में रुचि उत्पन्न होती है, क्योंकि इसके द्वारा पढ़ाई को मजेदार बनाया जाता है। यह बच्चों की शैक्षणिक नींव को मज़बूत बनाने के लिए बेहद उपयोगी है।
नेक्स्ट बिलियन एडटेक प्राइज 2019
नेक्स्ट बिलियन एडटेक प्राइज 2019 यूनाइटेड किंगडम की वरके फाउंडेशन (Varkey Foundation) द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार उन नवोन्मेषी कंपनियों को प्रदान किया जाता है जो निम्न आय वर्गीय तथा उभरते हुए देशों में शिक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालती हैं। इस पुरस्कार के द्वारा समस्याओं का समाधान करने में तकनीक की उपयोगिता को भी रेखांकित किया जाता है।

2. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे T-90 टैंक किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर – रूस


सुरक्षा कैबिनेट समिति ने रूस से 464 T-90 टैंक की खरीद को मंज़ूरी दे दी है।
मुख्य बिंदु
• 464 T-90 टैंक के अधिग्रहण के लिए 13,000 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे।
• इस रक्षा सौदे में मेक-इन-इंडिया भी शामिल है, इन टैंक का एकीकरण चेन्नई के निकट आवडी में हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री में किया जायेगा।
• इस अधिग्रहण से नई T-90 रेजिमेंट में 10 इकाइयों की वृद्धि होगी।
• इन नए T-90 टैंक्स में थर्मल इमेजिंग नाईट साईट तकनीक उपलब्ध होगी, इसकी सहायता से दुश्मन के ठिकानों पर रात्री में भी हमला किया जा सकता है।
• T-90 टैंक को पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा पर तैनात किया जा सकता है।
• T-90 टैंक भारतीय सेना के लिए सबसे महत्वपूर्ण टैंक बन गया है। इसका उपयोग T-72 तथा T-55 टैंक के स्थान पर किया जायेगा।
• T-90 टैंक से भारतीय सेना के पास रात्री के समय युद्ध करने की क्षमता उपलब्ध हो जायेगी।

3. हाल ही में भारत के किस फ्लैगशिप कार्यक्रम को ग्लोबल वाटर समिट में पब्लिक वाटर एजेंसी ऑफ़ द ईयर का सम्मान प्रदान किया गया?
उत्तर – नमामि गंगे


स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन (National Mission for Clean Ganga) अथवा नमामि गंगे कार्यक्रम को लन्दन में विश्व जल शिखर सम्मेलन (Global Water Summit) में ग्लोबल वाटर इंटेलिजेंस द्वारा “पब्लिक वाटर एजेंसी ऑफ़ द ईयर” का खिताब प्रदान किया। यह पुरस्कार जल संरक्षण तथा जल की स्थिति में सुधार लाने के वाली पहल के लिए प्रदान किया जाता है जिससे लोगों के जीवन में भी सुधार आये।
नमामि गंगे
स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन (National Mission for Clean Ganga) अथवा नमामि गंगे कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा नदी को स्वच्छ बनाना तथा इसके संरक्षण के लिए कार्य करना है।
विश्व जल शिखर सम्मेलन (Global Water Summit)
विश्व जल शिखर सम्मेलन (Global Water Summit) जल उद्योग से सम्बंधित वैश्विक सम्मेलन है। इस सम्मेलन में उद्योग जगत, नगरपालिकाओं तथा अंतर्राष्ट्रीय जल कंपनियों के उच्च अधिकारी हिस्सा लेते हैं। इस सम्मेलन के द्वारा सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र को जुड़ने का अवसर मिलता है।

4. हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने किस राज्य सरकार पर “भोबिश्योतर भूत” नामक व्यंग्य्ताम्क फिल्म पर प्रतिबन्ध लगाने के कारण 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है?
उत्तर – पश्चिम बंगाल


11 अप्रैल, 2019 को देश के सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार पर “भोबिश्योतर भूत” नामक व्यंग्य्ताम्क फिल्म पर प्रतिबन्ध लगाने के कारण 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस फिल्म पर लगाए गये प्रतिबन्ध को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विरुद्ध बताया है।

5. सरस्वती सम्मान 2018 के लिए किसे चुना गया है?
उत्तर – के. सिवा रेड्डी


तेलुगु कवि के. सिवा रेड्डी को प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान 2018 के लिए चुना गया है, उन्हें यह सम्मान उनके काव्य संग्रह “पक्काकी ओट्टीगिलिते” के लिए प्रदान किया जा रहा है। प्रतिवर्ष यह सम्मान संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को दिया जाता है। यह सम्मान के. के. बिड़ला फ़ाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला साहित्य पुरस्कार है। हिंदी के साहित्यकार डॉ॰ हरिवंश राय बच्चन को पहला सरस्वती सम्मान उनकी चार खंडों की आत्मकथा के लिए दिया गया था। सरस्वती सम्मान की शुरुआत 1991 में बिरला फाउंडेशन द्वारा की गयी थी। इस पुरस्कार के विजेता को 15 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह इनामस्वरुप दिए जाते हैं।

6. किस भारतीय क्रिकेटर को विजडेन द्वारा लीडिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर नामित किया?
उत्तर -विराट कोहली


प्रतिष्ठित क्रिकेट पत्रिका विजडेन ने हाल ही में प्रकाशित संस्करण में विराट कोहली और स्मृति मंधाना ने “लीडिंग क्रिकेटर” नामित किया है। विराट कोहली को पुरुष श्रेणी में “लीडिंग क्रिकेटर” नामित किया गया है जबकि स्मृति मंधाना को महिला श्रेणी में में “लीडिंग क्रिकेटर” नामित किया गया है।
विराट कोहली को विजडेन पत्रिका के वर्ष के पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची में भी शामिल किया गया है, इस सूची में इंग्लैंड के जोस बटलर तथा सैम करेन, काउंटी चैंपियनशिप विजेता कप्तान रोरी बर्न्स तथा इंग्लैंड की महिला टीम की टेमी ब्योमोंट को भी शामिल किया गया है।

7. हाल ही में किस देश ने माउंट एवेरेस्ट की ऊंचाई को पुनः मापने के लिए विशेषज्ञ दल को भेजा है?
उत्तर – नेपाल


नेपाल ने हाल ही में माउंट एवेरेस्ट की ऊंचाई को मापने के लिए 4 सदस्यीय विशेषज्ञ दल को भेजा है। इसके लिए मुख्य सर्वेक्षण अधिकार खीम लाल गौतम तथा सर्वेक्षण अधिकार राबिन कार्की माउंट एवेरेस्ट की चढ़ाई करेंगे। शिखर पर पहुँचने के बाद वे ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम का उपयोग रीडिंग भेजने के लिए करेंगे। यह रीडिंग बेस कैंप में मौजूद उनके दो सह-कर्मियों को भेजी जायेगी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब नेपाल माउंट एवेरेस्ट की ऊंचाई मापने के लिए स्वयं का विशेषज्ञ दल भेज रहा है। 2015 में आये भीषण भूकंप के बाद इस माउंट एवेरेस्ट की ऊंचाई में परिवर्तन आने की आशंका जताई गयी थी। भारतीय सर्वेक्षण ने 1954 में माउंट एवेरस्ट की ऊंचाई 8,884 मीटर मापी थी।

8. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने खतरनाक रसायनों का पता लगाने वाले सेंसर की खोज की है?
उत्तर – अमेरिका


अमेरिका के विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक नए सेंसर की खोज की है, इसका उपयोग खतरनाक रसायनों का पता लगाने के लिए किया जा सकता है।

9. हाल ही में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – विक्रम नाथ


इलाहबाद उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायधीश विक्रम नाथ को नव गठित आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का प्रथम मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है। उन्हें कार्यकारी मुख्य न्यायधीश सी. प्रवीण कुमार के स्थान पर नियुक्त किया गया है।
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय 1 जनवरी, 2019 से कार्यशील हुआ यह भारत का 25वां उच्च न्यायालय है। हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के लिए उच्च न्यायालय की स्थापना को मंज़ूरी दी थी।
आरम्भ में यह उच्च न्यायालय अस्थायी भवन में कार्य करेगा, बाद में यह उच्च न्यायालय आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती जस्टिस सिटी में स्थापित किया जायेगा। यह अस्थायी उच्च न्यायालय 15 दिसम्बर, 2018 को कार्यशील हो गया ता। 2 जून, 2014 को आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए हैदराबाद में एक ही उच्च न्यायालय था, अब इस हैदराबाद के उच्च न्यायालय को तेलंगाना उच्च न्यायालय के नाम से जाना जायेगा।

10. राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 11 अप्रैल


प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा तथा गर्भवती महिलाओं को मातृत्व सुविधाएँ प्रदान करना है। इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस की थीम “मिड वाइव्स फॉर मदर्स” है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill