Daily CA Dose : 11-04-2019


1. विश्व होमियोपैथी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 10 अप्रैल



10 अप्रैल, 2019 को विश्व होमियोपैथी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। विश्व होमियोपैथी दिवस होमियोपैथी के संस्थापक डॉ. क्रिस्चियन फ्रेडरिक सेमुअल हानेमन की जन्म वर्षगाँठ को मनाया जाता है। विश्व होमियोपैथी दिवस के अवसर पर केन्द्रीय होमियोपैथी अनुसन्धान परिषद् द्वारा नई दिल्ली में 9-10 अप्रैल को दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय होमियोपैथी अनुसन्धान परिषद् केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त अनुसन्धान संगठन है।
होमियोपैथी
होमियोपैथी के वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है, इसे 1796 में सेमुअल हानेमन ने शुरू किया था। यह पद्धति “समरूपता के सिद्धांत” पर आधारित है। इस चिकित्सा पद्धति के अनुसारदवाएं उन रोगों से मिलते-जुलते रोगों को दूर कर सकती है, जिन्हें वे उत्पन्न कर सकती हैं।
क्रिस्चियन फ्रेडरिक सेमुअल हानेमन
क्रिस्चियन फ्रेडरिक सेमुअल हानेमन एक जर्मन फिजिशियन थे, उन्हें होमियोपैथी के विकास के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 10 अप्रैल, 1755 को जर्मनी में ड्रेस्डेन के निकट सैक्सनी में हुआ था। उनका निधन 1843 में पेरिस में हुआ था।

2. हाल ही में किन देशों के बीच “अफ्रीकन लायन 2019” युद्ध अभ्यास का आयोजन किया गया?
उत्तर – अमेरिका और मोरक्को


मोरक्को और अमेरिका के बीच 16 मार्च से 7 अप्रैल, 2019 के बीच “अफ्रीकन लायन 2019” युद्ध अभ्यास का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का आयोजन अगादिर, तिफनित, तान-तान, टाटा तथा बेन गुइरीर नामक क्षेत्रों में किया गया। इस अभ्यास में हज़ारों सैनिकों ने हिस्सा लिया। इस वार्षिक अभ्यास में विभिन्न किस्म के प्रशिक्षण पर बल दिया गया। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भी अभ्यास किया गया।
मोरक्को
मोरक्को उत्तर-पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है, इसका क्षेत्रफल 7,10,850 वर्ग किलोमीटर है। इसकी राजधानी रबात में स्थित है। मोरक्को 7 अप्रैल, 1956 को स्वतंत्र हुआ था। मोरक्को की मुद्रा मोरक्कन दिरहम है। मोरक्को के उत्तर में भू-मध्य सागर स्थित है, जबकि इसके पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित है।

3. भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – ग्रैहम रीड


ऑस्ट्रेलिया के ग्रैहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया है। पिछले चार महीने से हॉकी कोच का पद खाली चल रहा था। उनका कार्यकाल अगले वर्ष के अंत तक होगा। हालांकि इस कार्यकाल को प्रदर्शन के आधार पर 2022 FIH वर्ल्ड कप तक बढ़ाया जा सकता है। ग्रैहम रीड की मासिक तनख्वाह 15,000 डॉलर होगी। इससे पहले वे नीदरलैंड्स टीम के सहायक कोच थे, उनके कार्यकाल में नीदरलैंड्स ने 2018 पुरुष विश्व कप में रजत पदक जीता था।
ग्रैहम रीड 1992 बार्सिलोना ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम के सदस्य थे। रीड 1984, 1985, 1989 तथा 1990 में चैंपियंस ट्राफी का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 130 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्हें 2009 में ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें प्रमुख कोच बनाया गया और उनके कार्यकाल में 2012 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चैंपियंस ट्राफी का खिताब जीता था।

4. हाल ही में नोबेल पुरस्कार विजेता सिडनी ब्रेनर का निधन हुआ, वे किस देश से थे?
उत्तर – दक्षिण अफ्रीका


सिडनी ब्रेनर दक्षिण अफ्रीका के बायोलॉजिस्ट थे, उनका निधन 5 अप्रैल, 2019 को हुआ। उन्होंने जेनेटिक कोड के क्षेत्र में शोधकार्य किया। उन्हें 2002 में औषधि के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

5. इसाक हाईक हाल ही में विश्व के सबसे उम्रदराज़ फुटबॉल खिलाड़ी बने, वे किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर – इजराइल


इजराइल के इसाक हाईक हाल ही में विश्व के सबसे उम्रदराज़ फुटबॉल खिलाड़ी बन गये हैं, उन्होंने 73 वर्ष की आयु में प्रोफेशनल फुटबॉल मैच खेला। उन्होंने इसरायली टीम इरोनी और येहूदा के लिए गोलकीपर के रूप में 5 अप्रैल, 2019 को फुटबॉल मैच खेला।

6. विश्व बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर कितना रहने का अनुमान लगाया गया है?
उत्तर – 7.5%


विश्व बैंक के अनुसार 2019-20 में भारत की जीडीपी विकास दर के 7.5% रहेगी। इसका मुख्य कारण मज़बूत निवेश, निर्यात में बेहतर प्रदर्शन तथा मज़बूत उपभोग है। वित्त वर्ष 2018-19 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.2% रहने का अनुमान लगाया गया है।
इससे पहले एशियाई विकास बैंक ने 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर के अनुमान को 7.6% से कम करके 7.2% कर दिया था। इसका प्रमुख कारण वैश्विक मांग में धीमापन तथा घरेलु राजस्व में कमी है। एशियाई विकास बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2019-20 में भी भारत बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तेज़ गति से आगे बढेगा।
विश्व बैंक
विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डी. सी. में है। इसकी स्थापना जुलाई 1945 को हुई थी। विश्व बैंक ऋण देने वाली एक ऐसी संस्था है जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों की अर्थ व्यवस्थाओं को एक व्यापक विश्व अर्थव्यवस्था में शामिल करना और विकासशील देशों में ग़रीबी उन्मूलन के प्रयास करना है। इसके कुल 189 सदस्य देश हैं। इसका आदर्श वाक्य “निर्धनता मुक्त विश्व के लिए कार्य करना” है।

7. हाल ही में किन दो देशों के बीच मित्र शक्ति युद्ध अभ्यास का समापन हुआ?
उत्तर – भारत और श्रीलंका


भारत और श्रीलंका के बीच 26 मार्च से 8 अप्रैल के बीच मित्र शक्ति नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया गया। इसका आरम्भ 26 मार्च को श्रीलंका के दियातलावा में हुआ था, इस सैन्य अभ्यास का आयोजन भारत और श्रीलंका के बीच सैनिक कूटनीति के हिस्से के रूप में प्रतिवर्ष किया जाता है। इस अभ्यास में भारतीय सेना की ओर से बिहार रेजिमेंट ने हिस्सा लिया। इसमें भारत के 120 सैनिक शामिल थे।
इस अभ्यास के द्वारा दोनों देशों के बीच सैन्य सम्बन्ध मज़बूत बनेंगे। इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे से अपने अनुभव तथा अपनी विशेषज्ञता को साझा किया। इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद से निपटने के लिए अभ्यास करना है।
मित्र शक्ति अभ्यास की शुरुआत 2012 में हुई थी। इसकी शुरुआत दक्षिण एशिया तथा हिन्द महासागर क्षेत्र में चीन के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से हुई थी। भारत और श्रीलंका की सेनाएं संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भी एक साथ कार्य करती हैं।



Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill