Daily CA Dose : 04-04-2019


1. जमात-ए-इस्लामी तथा JKLF पर लगाए गये प्रतिबन्ध की समीक्षा के लिए गठित ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर – जस्टिस चन्द्र शेखर



केंद्र सरकार ने जमात-ए-इस्लामी तथा JKLF पर लगाए गये प्रतिबन्ध की समीक्षा के लिए गठित ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस चन्द्र शेखर हैं। यह ट्रिब्यूनल जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर तथा जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर लगाए गये प्रतिबन्ध के कारणों की समीक्षा करेगा। यह प्रतिबन्ध अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत लगाया गया है।

2. ग्लेनफिडिच इमर्जिंग आर्टिस्ट ऑफ़ द ईयर 2019 के लिए किस भारतीय कलाकार को चुना गया है?
उत्तर – राजू बरैया


वड़ोदरा के कलाकार राजू बरैया को ग्लेनफिडिच इमर्जिंग आर्टिस्ट ऑफ़ द ईयर 2019 के लिए चुना गया है। वे ग्लेनफिडिच आर्टिस्ट्स इन रेजिडेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बरैया को इनामस्वरुप 10 लाख रुपये भी प्रदान किये जायेंगे।

3. हाल ही में जे. महेंद्र का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र क्षेत्रीय सिनेमा के फिल्ममेकर थे?
उत्तर – तमिल सिनेमा


जे. महिंद्रा तमिल सिनेमा के फिल्ममेकर थे, हाल ही में उनका निधन चेन्नई में 2 अप्रैल, 2019 को हुआ। उन्होंने मुल्लुम मलारुम, उथिरी पूक्कल, मेंजाथाई किल्लाथे जैसी फिल्मों में कार्य किया।

4. हाल ही में कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का नया सदस्य बना?
उत्तर – बोलीविया


बोलीविया ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किये। दरअसल इन दिनों भारत के राष्ट्रपति बोलीविया की यात्रा पर हैं।
अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन (International Solar Alliance)
अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की शुरुआत भारत और फ्रांस ने मिलकर नवम्बर 2015 में COP 21 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान की थी। इसका फ्रेमवर्क समझौता दिसम्बर, 2017 में लागू हुआ था। इसका स्थापना दिवस 11 मार्च, 2018 को मनाया गया था। इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में राष्ट्रीय सौर उर्जा संस्थान (NISE) में स्थित है। यह ऐसी पहली अंतर्राष्ट्रीय अंतरसरकारी संधि है जिसका मुख्यालय भारत में स्थित है।
ISA का उद्देश्य सौर उर्जा से परिपूर्ण देशों को एकजुट करके सौर उर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है। बड़ी मात्रा में सौर उर्जा उत्पादन के कारण इसकी उत्पादन लागत भी कम आएगी। सौर उर्जा उत्पादन के सदस्य देशों में अनुसन्धान व विकास कार्य में मिलकर काम करेंगे।

5. 2019 योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब किसने जीता?
उत्तर – विक्टर एक्सेलसन


विक्टर एक्सेलसन ने 2019 योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता। फाइनल में उन्होंने भारत के किदम्बी श्रीकांत को 7-21, 20-22 से पराजित किया। यह फाइनल नई दिल्ली में खेला गया।

6. हाल ही में किस देश ने तियानलियन II-01 सैटेलाइट लांच किया?
उत्तर – चीन


हाल ही में चीन ने तियानलियन II-01 सैटेलाइट लांच किया। यह एक डाटा रिले सैटेलाइट है। इस सैटेलाइट को लॉन्ग मार्च-3B राकेट की सहायता से शिचांग सैटेलाइट लांच सेंटर से लांच किया गया। यह चीन की दूसरी पीढ़ी का डाटा ट्रैकिंग तथा रिले सैटेलाइट है। इस सैटेलाइट से डाटा रिले, माप व नियंत्रण, मानव युक्त स्पेसक्राफ्ट के लिए ट्रांसमिशन जैसे कार्य किये जा सकेंगे। इस सैटेलाइट का विकास चाइना अकैडमी ऑफ़ स्पेस टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया है।

7. विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 2 अप्रैल


2 अप्रैल को प्रतिवर्ष विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 नवम्बर, 2007 को प्रस्ताव 62/139 पारित किया था। इस वर्ष विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस की थीम “सहायक टेक्नोलॉजी, सक्रीय भागीदारी” है।
आटिज्म क्या है?
आटिज्म अथवा आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर एक किस्म का विकासात्मक विकार है। इससे सम्बंधित चिन्ह अभिभावकों को बच्चे के जीवन के शुरूआती तीन-चार वर्ष के भीतर पता चल जाते हैं। आटिज्म से प्रभावित बच्चे सामाजिक व्यवहार तथा संचार में कुछ कठिनायाँ अनुभव करते हैं तथा वे अक्सर बार-बार दोहराने वाले कार्य करते हैं।

8. हाल ही में किस देश ने लगातार तीसरी बार ICC टेस्ट चैंपियनशिप गदा जीती?
उत्तर – भारत


भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार तीसरे वर्ष ICC टेस्ट चैंपियनशिप गदा को जीता इसके साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने 1 मिलियन की इनामी राशि भी जीती। दरअसल भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में एक अप्रैल को पहले पायदान पर थी, जो टीम वित्त वर्ष के अंत में टेस्ट क्रिकेट में पहले पायदान पर रहती है उसे यह ICC टेस्ट चैंपियनशिप गदा प्रदान की जाती है।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को वर्ष 2018 के लिए ICC स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट अवार्ड प्रदान किया गया।
ICC टेस्ट टीम रैंकिंग (1 अप्रैल, 2019)
1. भारत – 116 अंक
2. न्यूजीलैंड – 108 अंक
3. दक्षिण अफ्रीका – 105 अंक
4. ऑस्ट्रेलिया – 104 अंक
5. इंग्लैंड – 104 अंक
6. श्री लंका – 93 अंक
7. पाकिस्तान – 88 अंक
8. वेस्ट इंडीज – 77 अंक
9. बांग्लादेश – 69 अंक
10. ज़िम्बाब्वे – 13 अंक


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill