Daily CA Dose : 03-04-2019


1. प्रवासी भारतीय सम्मान 2019 किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – राजेंद्र जोशी



हाल ही में स्विट्ज़रलैंड में निवास करने वाले NRI डॉ. राजेन्द्र जोशी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर किये गये प्रशस्ति पत्र को स्विट्ज़रलैंड में भारतीय एम्बेसडर सीबी जॉर्ज ने डॉ. राजेन्द्र जोशी को प्रदान किया। डॉ. राजेन्द्र जोशी को विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है।
प्रवासी भारतीय सम्मान
यह प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्मान अप्रवासी भारतीय, भारतीय मूल के व्यक्ति, अप्रवासी भारतीय अथवा भारतीय मूल के लोगों द्वारा शुरू की संस्था को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार निम्नलिखित क्षेत्रों में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है:
• भारत की बेहतर समझ
• भारत के उद्देश्य तथा समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग
• भारत तथा विदेशों में रहने वाले वाले भारतीय समुदायों के बीच संबंधों को मज़बूत करना
• भारत अथवा विदेश में मानवीय अथवा सामाजिक परोपकार कार्य
• स्थानीय भारतीय समुदाय का कल्याण
• परोपकारी कार्य
• किसी क्षेत्र में ऐसा कार्य, जिससे भारत का नाम रोशन हुआ हो

2. स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति किसे चुना गया है?
उत्तर – ज़ुज़ाना कापुतोवा


ज़ुज़ाना कापुतोवा ने स्लोवाकिया का राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है, वे स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं हैं। ज़ुज़ाना कापुतोवा ने राष्ट्रपति चुनाव में मारोस सेफ्कोविच को पराजित किया। ज़ुज़ाना कापुतोवा को 58% वोट प्राप्त हुए जबकि मारोस सेफ्कोविच को 42% वोट प्राप्त हुए।
स्लोवाकिया
स्लोवाकिया मध्य यूरोप में स्थित एक लैंड-लॉक्ड देश है। इसकी सीमा उत्तर में पोलैंड, पूर्व में यूक्रेन, दक्षिण में हंगरी तथा पश्चिम में ऑस्ट्रिया से लगती है। स्लोवाकिया यूरोपीय संघ तथा नाटो का सदस्य है। यह चेकोस्लोवाकिया से 1 जनवरी, 1993 को स्वतंत्र हुआ था। इसका क्षेत्रफल 49,035 वर्ग किलोमीटर है। इसकी राजधानी ब्रातिस्लावा में स्थित है। इसकी आधिकारिक भाषा स्लोवाक है तथा इसकी राष्ट्रीय मुद्रा यूरो है।

3. पुरुष एकल वर्ग में 2019 मिआमी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता?
उत्तर – रॉजर फेडरर


महान टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग में 2019 मिआमी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने पिछली बार के विजेता जॉन इस्नर को पराजित किया। यह रॉजर फेडरर का 28वां मास्टर्स खिताब तथा ओवरआल 101वां खिताब है।

4. हाल ही में इसरो नी किस लांच व्हीकल के द्वारा 29 उपग्रहों को लांच किया?
उत्तर – PSLV


भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने 1 अप्रैल को एक ही लांच में 29 सैटेलाइट प्रक्षेपित किये। इसरो ने 1 अप्रैल, 2019 को 436 किलोग्राम भार वाले एमिसैट उपग्रह को रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन के लिए लांच किया। इसके साथ अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों के 28 सैटेलाइट्स भी श्रीहरिकोटा से लांच किये गये। एमिसैट को 753 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया। इस उड़ान में लिथुआनिया, स्पेन, स्विट्ज़रलैंड तथा अमेरिका के सैटेलाइट भी अन्तरिक्ष में स्थापित किये गये, यह सैटेलाइट 505 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किये गये। यह लांच PSLV C-45 द्वारा किया गया।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
इसकी स्थातपना 1969 में की गई। 1972 में भारत सरकार द्वारा ‘अंतरिक्ष आयोग’ और ‘अंतरिक्ष विभाग’ के गठन से अंतरिक्ष शोध गतिविधियों को अतिरिक्त् गति प्राप्त9 हुई। ‘इसरो’ को अंतरिक्ष विभाग के नियंत्रण में रखा गया। 70 का दशक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में प्रयोगात्म।क युग था जिस दौरान ‘भास्किर’, ‘रोहिणी”आर्यभट’, तथा ‘एप्पल’ जैसे प्रयोगात्मिक उपग्रह कार्यक्रम चलाए गए।
80 का दशक संचालनात्मटक युग बना जबकि ‘इन्सेट’ तथा ‘आईआरएस’ जैसे उपग्रह कार्यक्रम शुरू हुए। आज इन्सेट तथा आईआरएस इसरो के प्रमुख कार्यक्रम हैं। अंतरिक्ष यान के स्व्देश में ही प्रक्षेपण के लिए भारत का मज़बूत प्रक्षेपण यान कार्यक्रम है। इसरो की व्या वसायिक शाखा एंट्रिक्से, विश्वल भर में भारतीय अंतरिक्ष सेवाओं का विपणन करती है। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की ख़ास विशेषता अंतरिक्ष में जाने वाले अन्यष देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और विकासशील देशों के साथ प्रभावी सहयोग है।

5. सुल्तान अज़लान शाह हॉकी टूर्नामेंट किस टीम ने जीता?
उत्तर – दक्षिण कोरिया


दक्षिण कोरिया की हॉकी टीम ने सुल्तान अज़लान शाह कप के फाइनल में पेनल्टी शूट-आउट में भारत को 4-2 से पराजित किया। निर्धारित समय में भारत और दक्षिण कोरिया 1-1 की बराबरी पर थे। भारत सुल्तान अज़लान शाह हॉकी कप को अब तक 5 बार जीत चुका है। इस मैच का आयोजन मलेशिया के इपोह में किया गया था।
सुल्तान अज़लान शाह कप
सुल्तान अज़लान शाह कप एक वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता है, इसका आयोजन मलेशिया में किया जाता है। इसकी शुरुआत 1983 में द्वि-वार्षिक प्रतिस्पर्धा के रूप में हुई थी। बाद में 1998 में इसे वार्षिक प्रतिस्पर्धा बना दिया गया। इस प्रतिस्पर्धा का नाम मलेशिया के नौवें शासक सुल्तान अज़लान शाह के नाम पर रखा गया है, वे हॉकी के बहुत बड़े मुरीद थे। अब तक ऑस्ट्रेलिया इस प्रतियोगिता को सर्वाधिक 10 बार अपने नाम कर चुका है।

6. किस भारतीय ने शिपयार्ड ने हाल ही में 100 युद्धपोत डिलीवर किये?
उत्तर – गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजिनियर्स लिमिटेड


सरकारी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजिनियर्स (GRSE)100 युद्ध पोत डिलीवर करने वाला पहला भारतीय शिपयार्ड बना। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजिनियर्स (GRSE) द्वारा निर्मित की जाने वाला 100वां युद्ध पोत IN LCU L-56 है, इस युद्ध पोत को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजिनियर्स (GRSE) ने 99वां युद्ध पोत ICGS प्रियदर्शिनी भारतीय तटरक्षक बल को सौंपा था।
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजिनियर्स (GRSE)
• यह सार्वजनिक क्षेत्र का एक रक्षा उपक्रम है, भारत के अग्रणी सरकारी शिपबिल्डर्स में से एक है, यह पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में स्थित है। यह वाणिज्यिक तथा नौसैनिक वेसल का निर्माण व मरम्मत करता है। अब यह निर्यात जहाजों का निर्माण भी कर रहा है।
• इसकी स्थापना 1884 में हुगली नदी के किनारे एक छोटी निजी कंपनी के रूप में हुई थी। 1916 में इसका नाम बदलकर गार्डन रीच वर्कशॉप रखा गया था। वर्ष 1960 में सरकार द्वारा इसका राष्ट्रीयकरण किया गया।
• GRSE एक “मिनीरत्न” है। यह 100 युद्धपोत निर्मित करने वाला पहला भारतीय शिपयार्ड है। यह वर्तमान में P17A प्रोजेक्ट के तहत भारतीय नौसेना के लिए 3 स्टेल्थ फ्रिजेट्स का निर्माण कर रहा है।
• GRSE द्वारा निर्मित 100 युद्धपोतों में एडवांस्ड फ्रिजेट्स, एंटी-सबमरीन वॉरफेयरक कार्वेट से लेकर फ्लीट टैंकर तक शामिल है।

7. अर्थ ऑवर 2019 कब मनाया गया?
उत्तर – 30 मार्च


इस वर्ष “अर्थ ऑवर” 30 मार्च को सायंकाल को 8:30 से 9:30 बजे के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विश्व भर में लोगों को एक घंटे के लिए गैर-आवश्यक उपकरणों की बिजली बंद करने का आवाहन किया गया। अर्थ ऑवर को वर्ष 2007 में वर्ल्ड वाइड फण्ड फॉर नेचर द्वारा लांच किया गया था। यह एक पर्यावरणीय अभियान है जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। आमतौर पर अर्थ ऑवर को मार्च के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। अर्थ ऑवर के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा तथा जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की जाती है।

8. ICC का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – मनु साहनी


हाल ही में मनु साहनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया था। उन्होंने 1 अप्रैल, 2019 को कार्यभार संभाला। उन्होंने डेविड रिचर्डसन का स्थान लिया, रिचर्डसन पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप के पूर्ण होने तक ICC के साथ बने रहेंगे। इससे पहले मनु साहनी सिंगापुर स्पोर्ट्स हब के सीईओ तथा ESPN स्टार्ट स्पोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC)
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् की स्थापना 15 जून, 1909 को की गयी थी। आरम्भ में इसकी स्थापना ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों द्वारा इम्पीरियल क्रिकेट कांफ्रेंस के रूप में की गयी थी। बाद में 1965 में इसका नाम इंटरनेशनल क्रिकेट कांफ्रेंस रखा गया, 1989 में इसका नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) रखा गया। ICC क्रिकेट की वैश्विक गवर्निंग बॉडी है। वर्तमान में ICC में कुल 105 सदस्य देश शामिलहैं। इसके केवल 12 पूर्णकालिक सदस्य हैं जो टेस्ट मैच खेलते हैं। अन्य 93 देश एसोसिएट सदस्य हैं। ICC अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की प्रमुख प्रतियोगिताएं का आयोजन करती है। यह स्पर्धाओं के लिए अंपायरों की नियुक्ति भी करती है।

9. भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना कब की गयी थी?
उत्तर – 1 अप्रैल, 1935


1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक का स्थापना दिवस मनाया गया। भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना हुई थी। शुरू में रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था लेकिन 1937 में स्थायी रूप से इसे मुंबई में हस्तांतरित कर दिया गया था। केंद्रीय कार्यालय वह स्थान है, जहां गवर्नर बैठता है तथा जहां नीतियां तैयार की जाती हैं। 1949 मे राष्ट्रीयकरण के बाद से रिज़र्व बैंक पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में है।
भारतीय रिज़र्व बैंक के प्राथमिक कार्य
• विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 को प्रबंधित करना
• मौद्रिक नीति तैयार करना, कार्यान्वयन और निगरानी करना
• बैंकिंग संचालन के मापदंडों को निर्धारित करना
• केन्द्रीय और राज्य सरकार के लिए मर्चेंट बैंकिंग फ़ंक्शन
भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने 83 वर्षों के प्रयासों में आधुनिक बैंकिंग प्रथाओं के साथ ठोस क्रेडिट संरचना बनाने मंर एक प्रशंसनीय सेवा की है। ब्याज दरों की स्थिर संरचना, रुपए के विनिमय मूल्य में स्थिरता, सस्ती प्रेषण सुविधाएं, सार्वजनिक ऋण का सफल प्रबंधन, ध्वनि बिल बाजार का विकास और ऋण के तर्कसंगत आवंटन, विभिन्न वर्षों में बैंकरों के बैंक रिजर्व बैंक की कुछ उपलब्धियां हैं, जिसने न केवल इसमें योगदान दिया है बल्कि आर्थिक विकास पर भी बैंकिंग क्षेत्र में सार्वजनिक विश्वास को बढ़ाया है।

10. 5G कवरेज वाला विश्व का पहला जिला कौन सा बना?
उत्तर – हांगकोऊ


शंघाई का हांगकोऊ जिला हाल ही में विश्व का पहला 5G कवरेज वाला जिला बना। हांगकोऊ में 5G नेटवर्क के ट्रायल किये गये। शंघाई ने इस वर्ष के अंत तक 10,000 5G बेस स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill