News Article

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (सीपरी) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी कि रूस का भारत को हथियार निर्यात
2009-13 और 2014-18 के बीच 42 प्रतिशत तक गिरा है।

सीपरी की 'अंतरराष्ट्रीय हथियार लेन-देन का रुख 2018' रिपोर्ट के अनुसार 2009-13 के बीच भारत के कुल हथियार आयात में रूस से आयातित हथियारों का हिस्सा 76 फीसदी था जो 2014-18 में घटकर 58 फीसदी रह गया।
भारत दुनिया में प्रमुख हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। वैश्विक हथियार आयात में भारत का हिस्सा साढ़े 9 प्रतिशत के करीब है।
वित्त वर्ष 2014-18 में अमेरिका, फ्रांस और इजरायल से भारत को हथियारों का निर्यात बढ़ा है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान का हथियार आयात 2009-13 और 2014-18 के बीच 39 प्रतिशत घटा है।
पाकिस्तान को अमेरिका सैन्य सहायता या हथियारों की बिक्री करने से परहेज कर रहा है। इस दौरान, अमेरिका का पाकिस्तान को हथियार निर्यात 81 प्रतिशत तक गिरा है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill