Daily CA Dose : 31-03-2019


1. BCCI का नया तदर्थ एथिक्स अफसर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – डी.के. जैन



जस्टिस डी.के. जैन BCCI के लोकपाल हैं, उन्हें तदर्थ एथिक्स अफसर भी नियुक्त किया गया है। एथिक्स अफसर का कार्य खिलाड़ी, कोच तथा अधिकारियों के टकराव के मामलों की छानबीन करना है। जस्टिस जैन वर्तमान में हार्दिक-पंड्या और के.एल. राहुल से जुड़े हुए विवाद की छानबीन भी कर रहे हैं। एथिक्स अफसर का कार्यकाल एक वर्ष का होता है, एथिक्स अफसर को अधिकतम तीन अवधि के लिए नियुक्त किया जा सकता है।

2. हाल ही में 2018 ACM A.M. टूरिंग अवार्ड किसने जीता?
उत्तर – योशुआ बेंगियो, ज्यॉफ्री हिंटन तथा यान लेकुन


तीन शोधकर्ताओं योशुआ बेंगियो, ज्यॉफ्री हिंटन तथा यान लेकुन ने 2018 ACM A.M. टूरिंग अवार्ड जीता। ACM A.M. टूरिंग अवार्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कार्य के लिए दिया जाता है। योशुआ बेंगियो यूनिवर्सिटी ऑफ़ मोंट्रियल तथा क्यूबैक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंस्टिट्यूट मिला में वैज्ञानिक निदेशक के रूप में कार्यरत्त हैं। ज्यॉफ्री हिंटन वेक्टर इंस्टिट्यूट के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार, यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोरंटो में यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एमेरिटस हैं। यान लेकुन न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर तथा फेसबुक में मुख्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत्त हैं। ACM A.M. टूरिंग अवार्ड को कंप्यूटिंग का नोबेल प्राइज भी कहा जाता है। यह कंप्यूटिंग के क्षेत्र में दिया जाने वाला प्रमुख पुरस्कार है। इस पुरस्कार के लिए गूगल द्वारा 1 मिलियन डॉलर की इनामी राशि प्रदान की जाती है। इस पुरस्कार का नाम ब्रिटिश गणितज्ञ एलन एम.टूरिंग के नाम पर रखा गया है, उन्होंने कंप्यूटिंग की सीमा तथा मैथमेटिकल फाउंडेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया।

3. हाल ही में प्रफुल राजगुरु का निधन हुआ, वे किस राज्य से सम्बंधित हैं?
उत्तर – असम


प्रफुल राजगुरु एक पत्रकार तथा शिक्षाविद थे, हाल ही में उनका निधन असम के जोरहट में 28 मार्च, 2019 को हुआ। वे जोरहट में DCB गर्ल्स कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के प्रमुख के पद से 1997 में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वे असमिया दैनिक पत्रिका “अमर असोम” से एग्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में जुड़े। वे उस दैनिक पत्रिका से वर्ष 2000 तक जुड़े रहे। वे जोरहट प्रेस क्लब के संस्थापक भी थे?

4. विश्व का सबसे ऊँचा पोलिंग स्टेशन ताशीगंग भारत के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश


हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गाँव “ताशीगंग” विश्व का सबसे ऊँचा पोलिंग स्टेशन है, यह पोलिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीती जिले में स्थित है।
• यह पोलिंग स्टेशन समुद्र तल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
• यह पोलिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश की मंडी लोक सभा सीट के अंतर्गत आता है।
• मंडी लोकसभा क्षेत्र में 17 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं।
• हिमाचल प्रदेश का मंडी लोकसभा क्षेत्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है।
• ताशीगंग भारत-चीन सीमा से 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस पोलिंग स्टेशन में ताशीगंग और गेटे नामक दो गाँव आते हैं।
• इन दो गाँवों में कुल 48 मतदाता हैं, उनमे से 30 पुरुष तथा 18 महिलाएं हैं।
• 78 वर्षीय रिगजिन इस पोलिंग स्टेशन के सबसे बुज़ुर्ग वोटर हैं।
• इससे पहले हिमाचल प्रदेश का हिक्किम भारत का सबसे ऊँचा पोलिंग स्टेशन था, हिक्किम 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

5. हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने 2018 वैश्वक बहु-आयामी निर्धनता सूचकांक जारी किया?
उत्तर –संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम


हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) तथा ऑक्सफ़ोर्ड पावर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनिशिएटिव ने बहु-आयामी निर्धनता सूचकांक 2018 जारी किया। इस सूचकांक में भारत के सन्दर्भ में निम्नलिखित जानकारी दी गयी है :
• भारत में पिछले 10 वर्षों में निर्धनता दर 55% से कम होकर 28% पर पहुँच गयी है। 2005-06 और 2015-16 के बीच 271 मिलियन लोग गरीबी से बाहर आये।
• 2015-16 में भारत में 364 मिलियन निर्धन लोग थे, 2005-06 में यह आंकड़ा 635 मिलियन था।
• 364 मिलियन लोगों में से 156 मिलियन बच्चे हैं।
• बच्चों, निर्धन राज्यों, अनुसूचित जनजातियों तथा मुस्लिमों में निर्धनता में काफी अधिक कमी आई है।
• 2005-06 में अनुसूचित जनजाति समुदाय के 80% लोग निर्धन थे, 2015-16 में यह आंकड़ा कम होकर 50% पर पहुँच गया है। 2005-06 में 60% मुस्लिम निर्धन थे, अब यह आंकड़ा 31% पर पहुँच गया है।
• 2015-16 में बिहार में निर्धनता दर सबसे अधिक थी।
• चार सबसे निर्धन राज्यों बिहार झारखण्ड, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में 196 मिलियन निर्धन लोग हैं।
• झारखण्ड, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और नागालैंड ने पिछले कुछ समय में निर्धनता को कम करने के लिए काफी प्रयास किये हैं।
• केरल में 2006 में सबसे कम निर्धन थे।
वैश्विक बिंदु
• 105 विकासशील देशों में 3 अरब लोग बहु-आयामी निर्धनता में निवास करते हैं, यह लोग स्वास्थ्य, शिक्षा तथा जीवन स्तर इत्यादि से वंचित हैं।
• बहु-आयामी निर्धनता उप-सहारा अफ्रीका तथा दक्षिण एशिया में काफी अधिक है, इन दोनों क्षेत्र में विश्व के 83% निर्धन लोग निवास करते हैं।
• दो तिहाई बहु-आयामी निर्धन लोग मध्यम-आय वाले देशों में निवास करते हैं। 889 मिलियन लोगों को पोषण, शिक्षा तथा स्वच्छता जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित रहना पड़ता है।
• वैश्विक बाल निर्धनता के आंकड़े काफी चौकाने वाले हैं, विश्व में बहु-आयामी निर्धन लोगों में लगभग 49.9% निर्धन बच्चे ही हैं। लगभग 665 मिलियन बच्चे बहु-आयामी निर्धनता में हैं।
• 35 देशों में कम से कम आधे बच्चे बहु-आयामी निर्धन हैं,दक्षिण सूडान तथा नाइजर में यह दर 93% है।

6. हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने वैश्विक उर्जा तथा कार्बन डाइऑक्साइड स्टेटस रिपोर्ट जारी की? 
उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय उर्जा एजेंसी


हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय उर्जा एजेंसी ने वैश्विक उर्जा तथा कार्बन डाइऑक्साइड स्टेटस रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं :
• उर्जा मांग में चीन, अमेरिका और भारत का हिस्सा लगभग 70% है, पिछले वर्ष उर्जा मांग में 2.3% की वृद्धि हुई थी।
• उर्जा मागं में वृद्धि के प्रमुख कारण मज़बूत वैश्विक अर्थव्यवस्था, अधिक गर्मी तथा कुछ क्षेत्रों में कूलिंग की मांग है।
• उर्जा मांग में वृद्धि से प्राकृतिक गैस की मांग में भी वृद्धि हुई है, बढ़ते हुए उर्जा उपभोग में प्राकृतिक गैस का हिस्सा 45% है। अमेरिका और चीन में प्राकृतिक गैस में की मांग में काफी अधिक वृद्धि हुई है।
• सभी इंधनों की मांग में भी वृद्धि हुई है, इस मांग का 70% हिस्सा जीवाश्म इंधन से पूरा किया गया।
• सौर तथा पवन उर्जा उत्पादन में दो अंकीय वृद्धि हुई है। सौर उर्जा उत्पादन में 31% की वृद्धि दर्ज की गयी। परन्तु यह उच्च विद्युत् मांग की पूर्ती के लिए पर्याप्त नहीं थी, इसलिए कोयले के उपयोग में वृद्धि हुई है।
• 2018 में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 1.7% की वृद्धि हुई है, अब यह बढ़कर 33 गीगाटन हो गया है।
• उर्जा उत्पादन में कोयले का उपयोग 10 गीगाटन से अधिक बढ़ गया है।
• कोयले से उर्जा का अधिक उत्पादन एशिया में किया जाता है।
• 2018 में वैश्विक विद्युत् की मांग में 4% की वृद्धि हुई, यह बढ़कर 23,000 टेरावाट ऑवर्स पर पहुँच गयी है।
• पवन तथा सौर उर्जा सहित नाविकरणीय उर्जा में चीन अग्रणी है, इसके बाद यूरोप तथा अमेरिका हैं।

7. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने पूर्वी अंटार्टिका में टोटेन ग्लेशियर के नीच झीलों के समूह की खोज की?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया


हाल ही में ऑस्ट्रलियन अंटार्कटिक प्रोग्राम के अनुसंधानकर्ताओं ने पूर्वी अंटार्टिका में टोटेन ग्लेशियर के नीच झीलों के समूह की खोज की। इन झीलों की खोज भूकंपीय तरंगों के आधार पर की गयी है। टोटेन ग्लेशियर तीस किलोमीटर चौड़ा तथा 2 किलोमीटर मोटा है। यह ग्लेशियर सागरीय जल स्तर में 7 मीटर की वृद्धि करने की क्षमता रखता है।

8. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे मनु भाकर और सौरभ चौधरी किस खेल से सम्बंधित हैं?
उत्तर – निशानेबाजी


मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। यह पदक उन्होंने मिश्रित युगल वर्ग में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में यह पदक 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में जीता। 17 वर्षीय मनु भाकर तथा 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने क्वालिफिकेशन राउंड में 784 का संयुक्त स्कोर बनाकर रूस के वितालिना बत्सराश्किना और अर्तेम चेर्नौसोव का रिकॉर्ड तोडा। इसके उन्होंने 484.8 के फाइनल स्कोर के साथ टीम इवेंट का फाइनल जीता।

9. अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने 2024 पेरिस ओलिंपिक खेलों में किन खेलों को शामिल करने की अनुशंसा की है?
उत्तर – ब्रेकडांसिंग, स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग तथा सर्फिंग


अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड ने 2024 पेरिस ओलिंपिक खेलों में ब्रेकडांसिंग, स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग तथा सर्फिंग जैसे खेलों को शामिल करने की सिफारिश की है। इस पर अंतिम निर्णय दिसम्बर 2020 में लिया जाएगा।

10. शारदा कॉरिडोर योजना किस देश से सम्बंधित है?
उत्तर – पाकिस्तान


पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में भारत के हिन्दू धार्मिक यात्रियों को शारदा पीठ की यात्रा के लिए कॉरिडोर की स्थापना किये जाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। शारदा पीठ पाक-अधिकृत कश्मीर में स्थित एक हिन्दू मंदिर तथा सांस्कृतिक स्थल है। शारदा पीठ की स्थापना 237 ईसा पूर्व सम्राट अशोक के कार्यकाल में की गयी है। 6वें से 12वें शताब्दी के दौरान शारदा पीठ भारतीय उप-महाद्वीप में ज्ञान का प्रमुख केंद्र थे। यह कश्मीर पंडितों के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। कश्मीरी पंडितों के दो अन्य प्रमुख धार्मिक स्थल अनंतनाग में मार्तंड सूर्य मंदिर तथा अमरनाथ मंदिर हैं।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill