Daily CA Dose : 29-03-2019


1. एमिसैट उपग्रह किस देश से सम्बंधित है?
उत्तर – भारत



इसरो 1 अप्रैल, 2019 को 436 किलोग्राम भार वाले एमिसैट उपग्रह को रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन के लिए लांच करेगा। इसके साथ अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों के 28 सैटेलाइट्स भी श्रीहरिकोटा से लांच किये जायेंगे। एमिसैट को 753 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा। इस उड़ान में लिथुआनिया, स्पेन, स्विट्ज़रलैंड तथा अमेरिका के सैटेलाइट भी अन्तरिक्ष में स्थापित किये जायेंगे, यह सैटेलाइट 505 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किये जायेंगे।

2. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं गोलन पहाड़ियां किन दो देशों के बीच स्थित हैं?
उत्तर – सीरिया और इजराइल


हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गोलन पहाड़ियों पर इजराइल की संप्रभुता को मान्यता देने के लिए घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये। इससे पहले अमेरिका गोलन पहाड़ियों को अधिकृत सीरियाई क्षेत्र मानता था।
गोलन पहाड़ियों से सम्बंधित विवाद
1967 तक गोलन पहाड़ियों सीरिया का हिस्सा थीं। इजराइल ने 1967 में 6 दिवसीय युद्ध में (तृतीय अरब-इजराइल युद्ध) ने गोलन पहाड़ियों पर अधिकार कर लिया था। गोलन पहाड़ियों पर इजराइल के कब्ज़े को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने मान्यता नहीं दी और इस क्षेत्र को अधिकृत सीरियाई क्षेत्र के रूप में देखा जाने लगा।
इजराइल की गोलन पहाड़ियों महत्वपूर्ण क्यों हैं?
• इजराइल का मत है कि सीरिया में गृह युद्ध की स्थिति में गोलन पहाड़ियों इसरायली कस्बों तथा सीरिया के बीच बफर जोन का कार्य करेंगीं।
• इजराइल का मत है कि ईरान सीरिया की ओर से इजराइल पर हमला करने की मंशा रखता है।
• गोलन में जल स्त्रोत हैं तथा प्राकृतिक रूप से उपजाऊ भूमि है।
मौजूदा स्थिति
संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक बल (UNDOF) ने गोलन के साथ शिविर स्थापित किये हैं। यहाँ पर 400 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को “एरिया ऑफ़ सेपरेशन) कहा जाता है, यह क्षेत्र इसरायली तथा सीरियाई सेना के बीच डी-मिलिटेराइज्ड जोन है।

3. “एव्री वोट काउंट्स – द स्टोरी ऑफ़ इंडियाज इलेक्शंस” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – नवीन चावला


“एव्री वोट काउंट्स – द स्टोरी ऑफ़ इंडियाज इलेक्शंस” नामक पुस्तक के लेखक भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला हैं। इस पुस्तक को हाल ही में पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने नई दिल्ली में लांच किया।

4. हाल ही में आईपीएल में 5,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ कौन बने?
उत्तर – सुरेश रैना


चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना ने हाल ही में आईपीएल में 5,000 रन पूरे किये, वे यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। रैना आईपीएल में 177 मैचों में 138.15 के स्ट्राइक रेट से अब तक 5000 रन बना चुके हैं। इसमें 35 अर्धशतक तथा एक शतक भी शामिल है।

5. हाल ही में किस देश ने “लूज़ टू विन” कार्यक्रम लांच किया?
उत्तर –सऊदी अरब अमीरात


हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने “लूज़ टू विन” कार्यक्रम लांच किया, इसका उद्देश्य अधिक भार वाले कर्मचारियों को स्वस्थ जीवन शैली तथा शारीरिक गतिविधि के द्वारा वज़न कम करने में सहायता करना है।

6. ग्लोबल टीचर प्राइज 2019 हाल ही में किसने जीता?
उत्तर – पीटर तबिची


केन्या के विज्ञान अध्यापक पीटर तबिची ने हाल ही में प्रतिष्ठित ग्लोबल टीचर प्राइज 2019 जीता। इस पुरस्कार विश्व के सर्वश्रेष्ठ अध्यापक को प्रदान किया जाता है। उन्हें वंचित छात्रों को शिक्षा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया है।
तबिची केन्या के प्वानी गाँव में केरीको वरिष्ठ विद्यालय में गणित व भौतिक विज्ञान पढ़ाते हैं। गौरतलब है कि पीटर तबिची अपनी आय का 80% हिस्सा गरीब बच्चों की पढ़ाई पर खर्च कर देते हैं।
ग्लोबल टीचर प्राइज
ग्लोबल टीचर प्राइज द्वारा शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया जाता है तथा सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले अध्यापक को सम्मानित किया जाता है। ग्लोबल टीचर प्राइज इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2015 में वरके फाउंडेशन द्वारा की गयी थी। इस पुरस्कार के विजेता को 1 मिलियन डॉलर इनामस्वरुप प्रदान किये जाते हैं। यह पुरस्कार संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम के संरक्षण में वरके फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।

7. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा “अभेद्य” किससे सम्बंधित है?
उत्तर – सुरक्षा


भारतीय नौसेना की नाभिकीय, जैविक तथा रसायनिक प्रशिक्षण फैसिलिटी (NBCTF) का उद्घाटन हाल ही में नौसेना प्रमुख सुनील लाम्बा ने आईएनएस शिवाजी में किया।
अभेद्य
• NBCTF अभेद्य की सहायता से नाभिकीय, जैविक तथा रासायनिक डिटेक्शन व सुरक्षा से सुसज्जित नौसैनिक पोत पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
• NBCTF अभेद्य की सहायता से नाभिकीय, जैविक तथा रासायनिक की मिलावट इत्यादि का पता लगाया जा सकता है।
• अभेद्य भारतीय नौसेना का पहला नाभिकीय, जैविक तथा रासायनिक सिम्युलेटर है।
• इस फैसिलिटी की सहायता से कर्मचारियों को नाभिकीय, जैविक तथा रासायनिक हमले से निपटने में सहायता मिलेगी।
आईएनएस शिवाजी
आईएनएस शिवाजी भारतीय नौसेना की प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण फैसिलिटी है। आईएनएस शिवाजी 2019-20 को प्लैटिनम जुबली ईयर के रूप में मन रहा है। इस संस्थान को HMIS शिवाजी को कमीशन किया गया था। आईएनएस शिवाजी द्वारा भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल तथा अन्य मित्र देशों के सैनिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
आईएनएस शिवाजी की प्लैटिनम जुबली के अवसर पर नौसेना प्रमुख ने आईएनएस शिवाजी की वेबसाइट को भारतीय नौसेना के पोर्टल पर लांच किया।

8. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा पोर्ट ऑफ़ दुक्म किस देश में स्थित है?
उत्तर – ओमान


हाल ही में अमेरिका ने ओमान के साथ अमेरिकी पोत तथा युद्धक विमानों के लिए अरब सागर में दुक्म तथा सल्लाह बंदरगाह के उपयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इस फ्रेमवर्क समझौते से अमेरिका और ओमान के बीच द्विपक्षीय सैन्य संबंधों में मजबूती आएगी।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill