Daily CA Dose : 25-03-2019


1. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 21 मार्च


प्रतिवर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र मह्सभा ने 28 नवम्बर, 2012 को की थी। इसका उद्देश्य पेड़ों व वनों के महत्व पर प्रकाश डालना है तथा भविष्य में आने पीढ़ियों के लिए वनों के लाभ सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा स्थानीय स्तर पर वनों के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। पहली बार 21 मार्च, 2013 को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया था। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस की थीम “वन व शिक्षा” है।

2. 2018 का व्यास सम्मान किसने जीता?
उत्तर – लीलाधर जगूड़ी

हाल ही में प्रसिद्ध हिंदी लेखक लीलाधर जगूड़ी ने व्यास सम्मान 2018 जीता, उन्हें यह सम्मान के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा उनके काव्य संग्रह “जितने लोग उतने प्रेम” के लिए दिया जा रहा है।
लीलाधर जगूड़ी का जन्म उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुआ था। उन्हें 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें साहित्य अकादमी अवार्ड, आकाशवाणी राष्ट्रीय पुरस्कार, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान तथा उत्तराखंड गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।
व्यास सम्मान
व्यास सम्मान एक प्रमुख साहित्यिक सम्मान है, इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी। यह पुरस्कार के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के विजेता को 4 लाख रुपये प्रदान किये जाते हैं। इस पुरस्कार के लिए साहित्यिक कार्य हिंदी भाषा में होना चाहिए तथा इसका प्रकाशन पिछले 10 वर्ष में होना चाहिए। पिछले वर्ष ममता कालिया को दुक्खम सुक्खम के लिए व्यास सम्मान प्रदान किया गया था।

3. सैफ महिला चैंपियनशिप 2019 का खिताब किस टीम ने जीता?
उत्तर – भारत


हाल ही में भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ फुटबॉल कप का खिताब जीता। भारत ने फाइनल में नेपाल को पराजित करके यह खिताब जीता। यह फाइनल मैच नेपाल के बिराटनगर के शहीद रंगशाला स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से डालमिया छिब्बर, ग्रेस डेंगमई तथा अंजू तमांग ने गोल किये। नेपाल की एक से एकमात्र गोल सबित्रा भंडारी ने किया।
गौरतलब है कि भारत ने यह खिताब लगातार पांचवी बार जीता है। पिछली बार भारत ने बांग्लादेश को पराजित करके सैफ फुटबॉल कप का खिताब जीता था।
दक्षिण एशियाई फुटबॉल संघ (SAFF)
दक्षिण एशियाई फुटबॉल संघ (SAFF) की स्थापना 1997 को हुई थी, इस संघ में दक्षिण एशिया के फुटबॉल संघ शामिल हैं। इसके संस्थापक सदस्य बांग्लादेश, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान तथा श्रीलंका हैं। भूटान इसमें 2000 में तथा अफ़ग़ानिस्तान 2005 में शामिल हुआ था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

4. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे जिमी कार्टर किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर – अमेरिका


जिमी कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे हैं, हाल ही में वे अमेरिका के इतिहास में सबसे अधिक आयु के जीवित राष्ट्रपति बने। उनसे पहले यह रिकॉर्ड जॉर्ज एच. डब्ल्यू बुश के नाम था, उनका निधन 94 वर्ष 171 दिवस की आयु में हुआ था। जिमी कार्टर को वर्ष 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

5. हाल ही में किस देश के शोधकर्ताओं ने हाइड्रोजन इंधन उत्पादन की किफायती विधि की खोज की है?
उत्तर –अमेरिका


अमेरिका में अर्कांसस विश्वविद्यालय तथा आर्गन नेशनल लैब के अनुसंधानकर्ताओं ने हाइड्रोजन इंधन उत्पादन का किफायती तरीका ढूंढ निकाला है। इस नयी विधि में हाइड्रोजन इंधन के उत्पादन के लिए निकल और लोहे के नैनो-पार्टिकल्स का उपयोग किया जायेगा। इस नई विधि से एलेक्ट्रोलिसिस की प्रक्रिया कुशलता से कम लागत में की जा सकती है। इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया द्वारा जल के परमाणुओं का विखंडन किया जाता है, इसके बाद हाइड्रोजन और ऑक्सीजन अलग हो जाते हैं।

6. हाल ही में किसने भारत के प्रथम लोकपाल के रूप में शपथ ली?
उत्तर – पिनाकी चन्द्र घोष


हाल ही में इस समिति ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश पिनाकी चन्द्र घोष के नाम पर सहमति प्रकट की थी। उन्होंने भारत के प्रथम लोकपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
लोकपाल का अध्यक्ष बनने के लिए उम्मीदवार सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश, सर्वोच्च न्यायालय का न्यायधीश अथवा भ्रष्टाचार विरोधी नीति, लोक प्रशासन, वित्त, विधि अथवा प्रबंधन के क्षेत्र से कम से कम 25 वर्षों से जुड़ा हुआ व्यक्ति होना चाहिए। लोकपाल का न्यायिक सदस्य बनने के लिए उम्मीदवार सर्वोच्च न्यायालय का न्यायधीश अथवा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश होना चाहिए। लोक पाल के अन्य सदस्य कम से कम 25 वर्षों से भ्रष्टाचार विरोधी नीति, लोक प्रशासन, वित्त, विधि अथवा प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े हुए होने चाहिए।
लोकपाल खोज समिति के सदस्य
जस्टिस सखा राम सिंह यादव, पूर्व SBI चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य, सेवानिवृत्त आईएएस अफसर रंजित कुमार, पूर्व गुजरात पुलिस प्रमुख ललित के. पंवर, इलाहबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश शब्बीरहुसैन एस. खांडवावाला, प्रसार भारती के चेयरपर्सन ए. सूर्य प्रकाश तथा इसरो के पूर्व प्रमुख ए. एस.किरण कुमार।
लोकपाल का चयन
खोज समिति द्वारा प्रस्तावित नामों की छंटनी प्रधानमंत्री मंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा किया जायेगा। इस चयन समिति में लोकसभा स्पीकर, लोकसभा में विपक्ष के नेता, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश अथवा प्रमुख न्यायधीश द्वारा मनोनीत अन्य कार्यशील न्यायधीश तथा राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत प्रतिष्ठित न्यायविद शामिल हैं। राष्ट्रपति ने भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी को प्रतिष्ठित न्यायविद के रूप में मनोनीत किया है।

7. हाल ही में किस केन्द्रीय मंत्रालय ने जिम्मेदाराना व्यापारिक व्यवहार के लिए राष्ट्रीय दिशानिर्देश जारी किये?
उत्तर – कॉर्पोरेट मामले मंत्रालय


केन्द्रीय कॉर्पोरेट मामले मंत्रालय ने हाल ही में जिम्मेदाराना व्यापारिक व्यवहार के लिए राष्ट्रीय दिशानिर्देश जारी किये। इसके लिए सामाजिक, पर्यावरणीय तथा आर्थिक ज़िम्मेदारी के लिए स्वैच्छिक दिशानिर्देश, 2011 में भी परिवर्तन किये गये हैं। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक कंपनियों को नैतिक, पारदर्शी तथा जवाबदेह विधियाँ अपनाने के लिए कहा गया है। इसके तहत कर्मचारियों के कल्याण के लिए भी निर्देश दिए गये हैं।

8. भारतीय नौसेना के अगले प्रमुख कौन होंगे?
उत्तर – करमबीर सिंह


करमबीर सिंह भारतीय नौसेना को अगले प्रमुख होंगे, वे एडमिरल सुनील लाम्बा का स्थान लेंगे। एडमिरल सुनील लाम्बा 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे। वर्तमान में वाईस एडमिरल करमबीर सिंह पूर्वी नौसैनिक कमांड में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में कार्यरत्त हैं।
भारतीय नौसेना
देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा का भार भारतीय नौसेना पर है। वर्तमान में भारतीय नौसेना में 67,228 सैनिक/कर्मचारी कार्यरत्त हैं। भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 ईसवी में हुई थी। महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी को भारतीय नौसेना का पिता कहा जाता है।भारतीय नौसेना का आदर्श वाक्य “शं नो वरुणः” है।
मार्च 2018 के अनुसार भारतीय नौसेना के पास एक एयरक्राफ्ट कैरिएर, 1 उभयचर परिवहन डॉक, 8 लैंडिंग शिप टैंक, 11 डिस्ट्रॉयर, 13 फ्रिगेट, 1 परमाणु उर्जा संचालित पनडुब्बी, 1 बैलिस्टिक मिसाइल युक्त पनडुब्बी, 14 परंपरागत पनडुब्बीयां, 22 कार्वेट, 4 फ्लीट टैंकर तथा अन्य कई पोत हैं।

9. ESPNcricinfo ने हाल ही में किस IIT के साथ मिलकर सुपरस्टैट्स AI टूल के निर्माण के लिए समझौता किया है?
उत्तर – IIT मद्रास


ESPNcricinfo ने हाल ही में IIT मद्रास के साथ मिलकर सुपरस्टैट्स AI टूल के निर्माण के लिए समझौता किया है। इस नए टूल के द्वारा क्रिकेट में सांख्यिकी का विश्लेषण किया जाएगा। इसके टूल में कई प्रकार के मेट्रिक्स का उपयोग खेल के विश्लेषण के लिए किया जाएगा। इसके लिए IIT मद्रास मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा बिग डाटा इत्यादि का उपयोग किया जायेगा।

10. विश्व काव्य दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 21 मार्च


प्रतिवर्ष 21 मार्च को विश्व काव्य दिवस मनाया जाता है। दिवस को 1999 में यूनेस्को के तीसवें अधिवेशन में स्वीकृति दी गयी गयी है। इस दिवस का उद्देश्य मानवीय भावनाओं को व्यक्त करने में कविताओं के महत्व पर प्रकाश डालना है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill