Daily CA Dose : 18-03-2019


1. हाल ही में सिरसी सुपारी को GI टैग प्रदान किया गया, यह किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर – कर्नाटक



कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले की सिरसी सुपारी को भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया। सिरसी सुपारी का उत्पादन उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी, येल्लापुर तथा सिद्दापुर तालुक में उगाया जाता है। इन तीन तालुकों में प्रतिवर्ष 40,000 एकड़ क्षेत्र में 4 लाख सुपारी का उत्पादन किया जाता है। कर्नाटक में उत्पादित की जानी इस सुपारी को गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान तथा नई दिल्ली में बेचा जाता है।
विशिष्ट भौगोलिक संकेत (Geographical Indication)
GI टैग अथवा पहचान उस वस्तु अथवा उत्पाद को दिया जाता है जो कि विशिष्ट क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करती है, अथवा किसी विशिष्ट स्थान पर ही पायी जाती है अथवा वह उसका मूल स्थान हो। GI टैग कृषि उत्पादों, प्राकृतिक वस्तुओं तथा निर्मित वस्तुओं उनकी विशिष्ट गुणवत्ता के लिए दिया जाता है। यह GI पंजीकरण 10 वर्ष के लिए वैध होता है, बाद में इसे रीन्यू करवाना पड़ता है। कुछ महत्वपूण GI टैग प्राप्त उत्पाद दार्जीलिंग चाय, तिरुपति लड्डू, कांगड़ा पेंटिंग, नागपुर संतरा तथा कश्मीर पश्मीना इत्यादि हैं।

2. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 15 मार्च


15 मार्च को विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस हर वर्ष पूरी दुनिया में उपभोक्‍ताओं के अधिकारों के संरक्षण के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है।
विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस
World Consumer Rights Day- Consumers International ने 24 साल पहले 1983 में उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाने की शुरूआत की। दुनिया में 15 मार्च को यह दिन मनाया जाता हैं। इस दिन को मनाने का एक ही कारण था कि ग्राहकों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी हो बहुत से ग्राहकों को अधिकारों की जानकारी न होने के कारण परेशानी उढानी पड़ती हैं। ग्राहकों को यह जानकारी होनी चाहिए कि अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए उनका क्या अधिकार हैं, दुनिया भर की सरकारें उपभोक्ताओं के अधिकारों का ख्याल रखें।

3. हाल ही में किस बैंक ने 70 वर्ष से अधिक से वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगजनों के लिए डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस लांच की?
उत्तर – भारतीय स्टेट बैंक


हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने 70 वर्ष से अधिक से वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगजनों के लिए डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस लांच की। इस सेवा के लिए योग्य ग्राहक को वित्तीय ट्रांजेक्शन के 100 रुपये के फीस तथा गैर-वित्तीय ट्रांजेक्शन के लिए 60 रुपये के फीस अदा करनी होगी। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक के खाते की KYC (नो योर कस्टमर) पूरी होनी चाहिए, ग्राहक का मोबाइल नंबर खाते से जुड़ा होना चाहिए तथा ग्राहक का आवास बैंक की शाखा के 5 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए। हालांकि यह सेवा सयुंक्त खाते, अल्पव्यस्क खाते तथा गैर-व्यक्तिगत खाते के लिए उपलब्ध नही होगी। इस सेवा के तहत कैश पिक-अप व डिलीवरी, चेक पिक-अप, चेक बुक, ड्राफ्ट व टर्म डिपाजिट की डिलीवरी, जीवन प्रमाण पत्र तथा आयकर के लिए फॉर्म 15H का पिक-अप इत्यादि सेवा प्रदान की जायेगी।

4. हाल ही में खगोलशास्त्रियों ने किस टेलिस्कोप की सहायता से पृथ्वी से 13 अरब वर्ष दूर अति विशालकाय 83 ब्लैक होल की खोज की?
उत्तर – सुबरू टेलिस्कोप


जापान, ताइवान तथा प्रिन्सटन विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्रियों ने पृथ्वी से 13 अरब वर्ष दूर अति विशालकाय 83 ब्लैक होल की खोज की है। इसके लिए जापान की राष्ट्रीय वेधशाला के सुबरू टेलिस्कोप के “हाइपर सुप्राइम कैम” उपकरण का उपयोग किया गया है। यह टेलिस्कोप हवाई के मौनाकिया पर्वत पर स्थित है। यह विशालकाय ब्लैक होल सूर्य से अरबों गुना बड़े हो सकते हैं।

5. मर्सर जीवन यापन गुणवत्ता रैंकिंग 2019 में किस शहर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ?
उत्तर –विएना


हाल ही में कंसल्टिंग एजेंसी मर्सर ने जीवन यापन गुणवत्ता रैंकिंग 2019 जारी की। यह सूचकांक सितम्बर-नवम्बर, 2018 के बीच के डाटा विश्लेषण पर आधारित है। इस सूचकांक में 231 शहरों को रैंकिंग प्रदान की गयी है।
जीवन-यापन गुणवत्ता रैंकिंग 2019
• इस सूचकांक में ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना को पहला स्थान मिला है। गौरतलब है कि विएना लगातार पिछले 10 वर्षों से इस सूचकांक में पहले स्थान पर है।
• इस सूचकांक में विएना के बाद ज्यूरिक, ऑकलैंड, म्युनिक और वैंकोवर हैं।
• अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को को पहला स्थान मिला, विश्व में सैन फ्रांसिस्को 34वें स्थान पर है।
• यूनाइटेड किंगडम में लन्दन को प्रथम स्थान मिला, विश्व में लन्दन का स्थान 41वां है।
• एशिया में प्रथम स्थान सिंगापुर को मिला, विश्व में सिंगापुर को 25वां स्थान प्राप्त हुआ।
• दक्षिण अमेरिका में उरुग्वे की राजधानी मोन्तेविडियो प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
• अफ्रीका महाद्वीप में पोर्ट लुइस (मॉरिशस) को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
• इस सूची में बगदाद, बांगुइ और सना सबसे नीचे हैं।

6. किस भारतीय उद्यमी को 2019 कामनवेल्थ यूथ अवार्ड फॉर एशियन रीजन से सम्मानित किया गया?
उत्तर – पद्मनाभन गोपालन


पद्मनाभन गोपालन तमिलनाडु के सामाजिक उद्यमी हैं, उन्हें 2019 कामनवेल्थ यूथ अवार्ड फॉर एशियन रीजन से सम्मानित किया गया है। गोपालन “नो फ़ूड वेस्ट” के संस्थापक हैं। उनकी कंपनी आवश्यकता से अधिक भोजन को रिकवर करके उसे ज़रुरतमंद लोगों में वितरित करती है। उन्हें इस पुरस्कार के तहत 3000 पौंड इनामस्वरुप प्रदान किये गये हैं। कामनवेल्थ यूथ अवार्ड फॉर एशियन रीजन 15 से 29 वर्ष के युवाओं को प्रदान किया जाता हैं, जो सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करते हैं।

7. ग्रेटा थनबर्ग को 2019 नोबेल शांति पुरस्कार के लिए मनोनीत किया गया है, वे किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर – स्वीडन


स्वीडन की 16 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग को 2019 नोबेल शांति पुरस्कार के लिए मनोनीत किया गया है। ग्रेटा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कार्य करती हैं। ग्रेटा स्कूल स्ट्राइक फॉर क्लाइमेट मूवमेंट की संस्थापक हैं। इस आन्दोलन की शुरुआत पिछले वर्ष हुई थी, जब ग्रेटा ने स्वीडिश संसद के बाहर अकेले विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर कार्य करने के लिए छात्रों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। यदि ग्रेटा इस पुरस्कार को जीत जाती हैं तो वे नोबेल शांति पुरस्कार की सबसे युवा विजेता बन जायेंगी। इससे पहले मलाला यूसुफ़जई ने 2014 में 17 वर्ष की आयु में नोबेल शांति पुरस्कार जीता था। नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा अक्टूबर, 2019 में की गयी थी।

8. हाल ही में आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 में पुरुष एकल वर्ग का खिताब किसने जीता?
उत्तर – केंटो मोमोता


आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की सूची निम्नलिखित है :
एकल पुरुष वर्ग : जापान के केंटो मोमोता
महिला एकल वर्ग : चीन की चेन युफे
पुरुष युगल वर्ग : इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान तथा हेन्द्र सेतिअवान
महिला युगल वर्ग : चीन की चेन किंगचेन तथा जिया यिफान
मिश्रित युगल वर्ग : चीन के झेंग सिवेई तथा हुआंग याकिओंग
आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप
आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन प्रतिवर्ष इंग्लैंड में किया जाता है, यह विश्व का सबसे पुराना बैडमिंटन टूर्नामेंट है। इस प्रतियोगिता के शुरूआती प्रारूप का आरम्भ इंग्लैंड के गिल्डफोर्ड कस्बे में 1898 में हुई थी। इस प्रतियोगिता की सफलता के बाद 1899 में आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का प्रथम संस्करण आयोजित किया गया है।

9. हाल ही में फेस्टिवल ऑफ़ इनोवेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप (FINE) किस शहर में शुरू हुआ?
उत्तर – गांधीनगर (गुजरात)


गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फेस्टिवल ऑफ़ इनोवेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप (FINE) का उद्घाटन किया। नवाचार एवं उद्यमशीलता पर्व (FINE) नवाचारों को स्वीकृति देने, सम्मानित करने, प्रदर्शित करने तथा नवोन्मेषकों के लिये एक सहायक प्रणाली को बढ़ावा देने से संबंधित एक पहल है जिसका आयोजन राष्ट्रपति सचिवालय तथा भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा राष्ट्रीय नवोन्मेषण फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।
नवाचार एवं उद्यमशीलता पर्व नवोन्मेषकों के लिये संभावित हितधारकों के साथ संपर्क स्थापित करने का एक मंच मुहैया कराएगा जिसका सहयोग नवोन्मेषकों को उनके विचारों को व्यापक सामाजिक कल्याण के लिये कार्यान्वित की जाने वाली परियोजनाओं में परिणत करने में सहायक हो सकता है।

10. अफ्रीका-इंडिया जॉइंट फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (AFINDEX-19) का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – पुणे


अफ्रीका-इंडिया जॉइंट फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (AFINDEX-19) का आयोजन भारतीय सेना तथा 16 अफ्रीकी देशों के बीच 18 मार्च से 27 मार्च के बीच पुणे में किया जायेगा।
AFINDEX-19
• इस अभ्यास में 16 अफ्रीकी देशों में से प्रत्येक देश से 10-10 सैनिक हिस्सा लेंगे। भारत की ओर से इस अभ्यास में मराठा लाइट इन्फेंट्री के सैनिक हिस्सा लेंगे।
• इस अभ्यास का आयोजन पुणे में औंध मिलिट्री स्टेशन तथा किरकी के कॉलेज ऑफ़ मिलिट्री इंजीनियरिंग में किया जायेगा।
• AFINDEX-19 का उद्देश्य प्रतिभागी दलों को मानवीय सहायता तथा शांति मिशन के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना है।
• इस अभ्यास में अफ्रीका से मिस्र, घाना, नाइजीरिया, सेनेगल, सूडान, दक्षिण अफ्रीका, तंज़ानिया, नामीबिया, यूगांडा, नाइजर तथा ज़ाम्बिया के सैनिक हिस्सा लेंगे। जबकि रवांडा, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो तथा मेडागास्कर अफसर पर्यवेक्षक के रूप में हिस्सा लेंगे।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill