Daily CA Dose : 16-03-2019


1. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी को बार्बी रोल मॉडल के लिए चुना गया है?
उत्तर – दीपा करमाकर


हाल ही में अमेरिकी कंपनी मेटल ने 18 देशों से 20 महिला रोल मॉडल को बार्बी के लिए चुना है। भारत की जिमनास्ट दीपा करमाकर को भी बार्बी रोल मॉडल के लिए चुना गया है। उनके आलावा जापान की नाओमी ओसाका, जर्मन साइकिलिस्ट क्रिस्टीना वोगेल, माया गबिएरा, कार्ला व्हीलॉक तथा अदवोया अबोह को भी बार्बी रोल मॉडल के लिए चुना गया है।

2. SIPRI की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश कौन सा है?
उत्तर – सऊदी अरब

हाल ही में स्टॉकहोल्म अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसन्धान संस्थान (SIPRI) ने अपनी रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है, जबकि भारत इस सूची में दूसरे स्थान पर है।
• 2014-18 की अवधि में वैश्विक हथियार आयात में भारत का हिस्सा 9.5% था जबकि सऊदी अरब का हिस्सा 12% था।
• 2014-18 तथा 2009-2013 के रूस द्वारा भारत को किये जाने वाले हथियार निर्यात में 42% की कमी आई।
• 2009-13 तथा 2014-18 के दौरान भारत के हथियार आयात में 24% की कमी आई, इसका मुख्य कारण भारत सरकार का मेक इन इंडिया अभियान है।
• 2014-18 के दौरान इजराइल, अमेरिका और फ्रांस द्वारा भारत को किये जाने वाले हथियार निर्यात में वृद्धि हुई है।
• 2014-18 के सबसे बड़े हथियार निर्यातक देश हैं : अमेरिका, रूस, फ्रांस, जर्मनी तथा चीन।
• 2014-18 के सबसे बड़े हथियार आयातक देश हैं : सऊदी अरब, भारत, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया तथा अल्जीरिया।
स्टॉकहोल्म अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसन्धान संस्थान (SIPRI)
स्टॉकहोल्म अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसन्धान संस्थान (SIPRI) की स्थापना 1966 में की गयी थी, यह एक स्वीडिश थिंक टैंक है। यह संघर्ष, शस्त्र शस्त्र नियंत्रण तथा निशस्त्रीकरण इत्यादि विषयों में शोध के लिए समर्पित है। SIPRI नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, मीडिया तथा जन-सामान्य को डाटा, विश्लेषण तथा अनुशंसाएं उपलब्ध करवाता है।

3. NGC 2808 नामक नए तारा समूह की खोज के लिए भारतीय खगोलशास्त्रियों ने किस अन्तरिक्ष वेधशाला का उपयोग किया?
उत्तर – एस्ट्रोसैट

भारतीय खगोलशास्त्रियों ने NGC 2808 नामक नए तारा समूह की खोज के लिए एस्ट्रोसैट अन्तरिक्ष वेधशाला का उपयोग किया। NGC 2808 तारा समूह पृथ्वी से 47,000 प्रकाश वर्ष दूर है NGC 2808 एस्ट्रोसैट ने विभिन्न अल्ट्रावायलेट फ़िल्टर के द्वारा 2000 से अधिक तारों के चित्र लिए हैं NGC 2808 एस्ट्रो सैट भारत की पहली मल्टी-वेवलेंथ अन्तरिक्ष वेधशाला है NGC 2808 इसे सितम्बर 2015 में लांच किया गया था। यह 650 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा कर रही है, इसका कार्यकाल पांच वर्ष है।

4. यशवंत राव चवाण राष्ट्रीय पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया?
उत्तर – रघुराम राजन

भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को यशवंत राव चवाण राष्ट्रीय पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया जायेगा। उन्हें यह सम्मान यशवंत राव चवाण प्रतिष्ठान द्वारा आर्थिक विकास में उनके योगदान के लिए दिया जायेगा। उन्हें यह सम्मान 12 मार्च को यशवंत राव चवाण के 106वें जन्म दिवस के अवसर पर प्रदान किया जायेगा।
रघुराम राजन को मुश्किल समय में भारतीय अर्थव्यवस्था को दिशा दिखाने के श्रेय दिया जाता है। उनके कार्यकाल में भारतीय मुद्रा ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उनके कार्यकाल में कई मौद्रिक नीति तथा केन्द्रीय बैंक में काफी प्रशासनिक सुधार किये गये। रघुराम राजन ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में प्रमुख अर्थशास्त्री के रूप में भी कार्य किया।
यशवंत राव चवाण
यशवंत राव चवाण महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री थे, वे प्रधानमंत्री चरण सिंह की कैबिनेट ने 1979-1980 के बीच डिप्टी प्रधानमंत्री भी रहे। उनका जन्म 12 मार्च, 1913 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। उन्होंने असहयोग आन्दोलन तथा भारत छोड़ो आन्दोलन में हिस्सा लिया। स्वतंत्रता के बाद वे महाराष्ट्र सरकार और भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनका निधन 25 नवम्बर, 1984 को हुआ था।
यशवंत राव चवाण राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना यशवंत राव चवाण प्रतिष्ठान द्वारा की गयी थी, इस पुरस्कार द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण, सामाजिक तथा आर्थिक विकास में योगदान के लिए व्यक्तियों तथा संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है।

5. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस अवधि के लिए नई ग्लोबल इन्फ्लुएंजा रणनीति लांच की है?
उत्तर –2019-2030

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2019-2030 की अवधि के लिए नई वैश्विक इन्फ्लुएंजा रणनीति लांच की है। इसका उद्देश्य लोगों को इन्फ्लुएंजा के खतरे से सुरक्षित रखना है। इन्फ्लुएंजा विश्व की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इन्फ्लुएंजा से बचाव के लिए टीकाकरण का सुझाव देता है।

6. हाल ही में किस देश ने महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की स्मृति में सिक्का जारी किया?
उत्तर – यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम ने हाल ही में स्टीफन हॉकिंग की स्मृति में एक नया ब्लैककोल कॉइन जारी किया। यह सिक्का स्टीफन हॉकिंग द्वारा ब्लैकहोल के सन्दर्भ में किये गये कार्य के लिए जारी किया गया है।
• यह एक स्मारक सिक्का है, यह मुद्रा चलन में नही होगी।
• इन सिक्के पर स्टीफन हॉकिंग का नाम लिखा हुआ है तथा ब्लैक होल का चित्र बनाया गया है।
• इस सिक्के को एडविना एलिस द्वारा डिजाईन किया गया है।
• यह सिक्का सोने तथा चांदी में उपलब्ध है।
• इस सिक्के की कीमत 55 से 795 पौंड है।
• इस सिक्के को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल मिंट द्वारा जारी किया गया है।
स्टीफन हॉकिंग
स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी, 1942 को हुआ था। उन्हें मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों में से एक माना जाता था। वे एक सैद्धानिक भौतिकशास्त्री, कोस्मोलोजिस्ट तथा लेखक थे। उन्होंने ब्लैक होल, हॉकिंग रेडिएशन तथा कई अन्य भौतिक शास्त्र के सिद्धांतों के लिए जाना जाता है। 21 वर्ष की उम्र में इन्हें मोटर न्यूरॉन नामक एक गंभीर बीमारी हो गई थी। मोटर न्यूरॉन बीमारी के चलते इनके अधिकत्तर अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और धीरे-धीरे इनका पूरा शरीर लकवाग्रस्त हो गया था। उनका निधन 14 मार्च, 2018 को हुआ था।

7. कुसुमाग्रज साहित्य पुरस्कार किसे प्रदान किया?
उत्तर – वेद राही

फिल्म निर्देशक व उपन्यासकार वेद राही को कुसुमाग्रज साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस पुरस्कार की स्थापना यशवंतराव चवाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा की गयी थी। इस पुरस्कार के विजेता को 1 लाख रुपये प्रदान किये जाते हैं। इस पुरस्कार का नाम प्रसिद्ध मराठी कवि व नाटककार वी.वी. कुसुमाग्रज के नाम पर रखा गया है।

8. विश्व स्वर्ण परिषद् के अनुसार स्वर्ण भण्डार के मामले में भारत का पायदान कौन सा है?
उत्तर – 11वां

हाल ही में विश्व स्वर्ण परिषद् रिपोर्ट जारी की गयी, इस रिपोर्ट में विभिन्न देशों के स्वर्ण भंडारों की सूची जारी की गयी है, इस रिपोर्ट के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं :
• इस सूची में स्वर्ण भण्डार के मामले में भारत को 11वां स्थान प्राप्त हुआ है, भारत का अनुमानित स्वर्ण भंडार 607 टन है।
• देशों में सूची में भारत को 10वां प्राप्त होता, परन्तु इस सूची में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष को भी शामिल किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का स्वर्ण भण्डार 2,814 टन है, IMF इस सूची में तीसरे स्थान पर है।
• इस सूची में पहले स्थान पर अमेरिका है, अमेरिका का स्वर्ण भंडार 8,133.5 टन है। अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर 3,369.7 टन के साथ जर्मनी है।
• चीन और जापान का स्वर्ण भंडार भी भारत से अधिक है, चीन का स्वर्ण भण्डार 1,864.3 टन तथा जापान का स्वर्ण भंडार 765.2 टन है।
• इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी में 48 टन की खरीद तथा 13 टन के विकारी से वैश्विक स्वर्ण बंधार में 35 टन की वृद्धि हुई।
विश्व स्वर्ण परिषद् स्वर्ण उद्योग का बाज़ार विकास संगठन है। इसका उद्देश्य सोने की मांग को स्थिर रखना तथा उद्योग नेतृत्व को बढ़ावा देना है। विश्व स्वर्ण परिषद् के सदस्य स्वर्ण खनन कंपनियां हैं।

9. “नाईस समझौता” किस से सम्बंधित है?
उत्तर – वस्तुओं व सेवाओं का वर्गीकरण

हाल ही में केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने भारत को “नाईस समझौते” में शामिल करने के लिए मंज़ूरी प्रदान की। यह समझौता मार्क्स के पंजीकरण के लिए वस्तुओं व सेवाओं के अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण से सम्बंधित है। इस समझौते में शामिल होने के बाद भारत के बौद्धिक सम्पदा कार्यालयों ट्रेडमार्क तथा डिजाईन आवेदनों के परीक्षण के लिए वर्गीकरण करने में सहायता होगी।

10. भारत-अफ्रीका प्रोजेक्ट पार्टनरशिप पर 14वें CII-EXIM बैंक कॉन्क्लेव का आयोजन किस स्थान पर किया जायेया?
उत्तर – नई दिल्ली

भारत-अफ्रीका प्रोजेक्ट पार्टनरशिप पर 14वें CII-EXIM बैंक कॉन्क्लेव का आयोजन नई दिल्ली में 17-19 मार्च, 2019 के दौरान किया जायेगा। इसका आयोज केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा भारतीय उद्योग संघ तथा भारतीय एक्सिम बैंक के सहयोग से किया जायेगा। इससे भारत और अफ्रीका के बीच आर्थिक तथा व्यापारिक संबंधों में मजबूती आएगी।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill