Daily CA Dose : 14-15 March 2019


1. आहार 2019 – अंतर्राष्ट्रीय भोजन व आतिथ्य मेले का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
उत्तर – भारत



12 मार्च को आहार 2019 – अंतर्राष्ट्रीय भोजन व आतिथ्य मेले के 34वें संस्करण का आरम्भ नई दिल्ली में हुआ। यह मेला 5 दिन तक चलेगा। इसका आयोजन इंडिया ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन द्वारा किया जा रहा है। इस मेले में खाद्य उत्पादों, मशीनरी, खाद्य व पेय पदार्थ उपकरणों इत्यादि का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस भारत तथा अन्य देशों से 500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस देश में चीन, जर्मनी, हांगकांग, इटली, इंडोनेशिया, जापान, रूस, स्पेन, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के प्रतिभागी भी हिस्सा ले रहे हैं।

2. हाल ही में विनोद कश्यप का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़ी हुई थीं?
उत्तर – पत्रकारिता


विनोद कश्यप एक महिला हिंदी न्यूज़रीडर थीं। उन्होंने 30 वर्षों तक आल इंडिया रेडियो में कार्य किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो में ड्रामा आर्टिस्ट के रूप में की थी।

3. 2019 SAFF महिला चैंपियनशिप का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
उत्तर – नेपाल


SAFF महिला चैंपियनशिप 2019 के 5वें संस्करण का आयोजन नेपाल के बिराटनगर में किया जा रहा है। इस प्रतिस्पर्धा में 6 टीमे हिस्सा ले रहीं हैं। भारत को बी ग्रुप में रखा गया है, भारत के साथ बी ग्रुप में मालदीव और श्रीलंका भी हैं। मेज़बान नेपाल को बांग्लादेश और भूटान के साथ ग्रुप A में रखा गया है। भारत इस प्रतिस्पर्धा के पिछले संस्करण का विजेता है।

4. हाल ही में किस राज्य ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27% कोटा को मंज़ूरी दी?
उत्तर – मध्य प्रदेश


मध्य प्रदेश सरकार ने अध्यादेश की सहायता से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोटा को 14% से बढ़ाकर 27% कर दिया है। इसके लिए मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 1994 में संशोधन के लिए अध्यादेश पर हस्ताक्षर किये। वर्तमान में मध्य प्रदेश में अनुसूचित जातियों के लिए 20% आरक्षण, अनुसूचित जनजातियों के लिए 16% तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14% आरक्षण की व्यवस्था है।

5. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो किस मंत्रालय के अधीन कार्य करता है?
उत्तर –केन्द्रीय गृह मंत्रालय


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की स्थापना 11 मार्च 1986 को अपराध और अपराधियों की सूचना के संग्रह एवं स्रोत (repository) के रूप में की गई थी जिससे कि अपराध को अपराधियों से जोड़ने में खोजकर्ताओं को सहायता मिल सके। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
इस संगठन का उद्देश्य देश के पुलिस बल को सूचना व प्रौद्योगिकी तथा क्रिमिनल इंटेलिजेंस से सशक्त करके कानून व्यवस्था को बनाये रखने में सहायता करना है। यह अपराधियों व अपराधों का सुरक्षित डेटाबेस तैयार करता है। यह अपराधियों से जुड़े डाटा को एकत्रित करता है। इस ब्यूरो में में सभी अपराधियों के फिंगरप्रिंट जमा किये जाते हैं।
आदर्श वाक्य – सूचना प्रौद्योगिकी के साथ भारतीय पुलिस को सशक्त बनाना है।

6. तिब्बत राष्ट्रीय विद्रोह दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 10 मार्च


10 मार्च को तिब्बती आन्दोलनकारियों द्वारा राष्ट्रीय विरोध दिवस के रूप में मनाया जाता है। 10 मार्च, 1959 को हज़ारों तिब्बतियों ने ल्हासा की सड़कों पर चीन के तिब्बत पर अवैध कब्ज़े का विरोध किया।
चीन ने तिब्बत पर 1951 में आक्रमण किया। तिब्बतियों ने 1937 में दलाई लामा को गद्दी पर बिठाया था। इसके कारण चीन तथा तिब्बत में तनाव में वृद्धि हुई। इसके बाद चीनी अधिकारियों ने दलाई लामा को बिना अंग रक्षकों के उनके सामने प्रस्तुत होने का बुलावा भेजा। संभावित षड़यंत्र से दलाई लामा की रक्षा करने के लिए हज़ारों तिब्बतियों ने पोटाला पैलेस (दलाई लामा का निवास स्थान) को घेर लिया। चीनी सैनिकों ने तिब्बतियों में गोलीबारी की, जिसमे हज़ारों तिब्बती मारे गये। 17 मार्च की रात्री को दलाई लामा हिमालय को लांघते हुए भारत में आये और यहाँ पर शरण ली।

7. किस संस्थान के वैज्ञानिकों ने छोटे ट्यूमर को ढूँढने के लिए “DOLPHIN” नामक ऑप्टिकल इमेजिंग सिस्टम विकसित किया है?
उत्तर – मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (MIT)


अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (MIT) के वैज्ञानिकों ने छोटे ट्यूमर को ढूँढने के लिए “DOLPHIN” नामक ऑप्टिकल इमेजिंग सिस्टम विकसित किया है। इसके द्वारा शरीर में बेहद छोटे ट्यूमर को ढूँढा जा सकता है। इसके माध्यम से विभिन्न किस्म के कैंसर का पता शुरूआती चरण में लगाया जा सकेगा।

8. मध्य प्रदेश में “माँ नर्मदा, माँ क्षिप्रा एवं माँ मन्दाकिनी रिवर ट्रस्ट” का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – नामदेव त्यागी


नामदेव त्यागी को मध्य प्रदेश सरकार ने “माँ नर्मदा, माँ क्षिप्रा एवं माँ मन्दाकिनी रिवर ट्रस्ट” का चेयरमैन नियुक्त किया है।

9. विश्व किडनी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – मार्च के द्वितीय गुरुवार को


मार्च के दूसरे गुरूवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य किडनी से सम्बंधित रोग में बारे में विश्व भर में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष विश्व किडनी दिवस 14 मार्च को मनाया गया। इसकी थीम “किडनी हेल्थ फॉर एवरीवन एवरीवेयर” थी।

10. हाल ही में सुर्ख़ियों में पिनाका गाइडेड वेपन राकेट सिस्टम का विकास संगठन द्वारा किया गया है?
उत्तर –DRDO


राजस्थान के पोखरण में स्वदेशी पिनाका गाइडेड वेपन सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इस सफल परीक्षण से भारतीय सेना की शस्त्रागार क्षमता में वृद्धि होगी। पिनाका गाइडेड वेपन सिस्टम में एडवांस्ड नेविगेशन तथा कण्ट्रोल सिस्टम का उपयोग किया गया है।
परीक्षण के दौरान पिनाका ने अपने लक्ष्य को सटीकता से ध्वस्त किया। इस दौरान उड़ान मार्ग की ट्रैकिंग के लिए टेलीमेट्री सिस्टम का उपयोग किया गया।
पिनाका गाइडेड वेपन सिस्टम
पिनाका राकेट सिस्टम का विकास रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन द्वारा किया गया है। इस राकेट सिस्टम का नाम भगवान् शिव के धनुष “पिनाका” के नाम पर रखा गया है।
पिनाका की शुरूआती रेंज 30 से 40 किलोमीटर थी। बाद में पिनाका मार्क II के साथ रेंज को बढ़ाकर 70 से 80 किलोमीटर किया गया। पिनाका राकेट का उपयोग कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के विरुद्ध किया गया था।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill