Daily CA Dose : 10-03-2019


1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा “रोम स्टेच्यूट” निम्नलिखित में से किस संगठन से सम्बंधित है?
उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय



हाल ही में मलेशिया “रोम स्टेच्यूट” को पारित करके अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय का 124वां सदस्य बना। मलेशिया “रोम स्टेच्यूट” का पारित करने वाला तीसरा आसियान देश है, इसके अलावा कंबोडिया और फिलीपींस भी “रोम स्टेच्यूट” को पारित कर चुके हैं। हालांकि फिलीपींस ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की सदस्यता त्यागने की घोषणा की है, यह निर्णय 19 मार्च, 2019 से लागू होगा। इससे पहले 2017 में बुरुंडी अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की सदस्यता छोड़ने वाले पहला देश बना था।

2. हाल ही में किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन में केवल महिलाओं की स्पेसवाक आयोजित करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – नासा


अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन में केवल महिलाओं की स्पेसवाक आयोजित करवाने का निर्णय लिया है। इस स्पेसवाक का आयोजन 29 मार्च, 2019 को किया जाएगा। क्रिस्टीना कोच और ऐनी मैक्केन नामक अन्तरिक्ष यात्री ISS के बाहर निकलकर बैटरियों को बदलेंगीं। उन्हें कैनेडियन अन्तरिक्ष एजेंसी की फ्लाइट कंट्रोलर क्रिस्टन फैचियोल द्वारा हॉस्टन से सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी। 25 जुलाई, 1984 को सोवियत अन्तरिक्ष यात्री स्वेतलाना सावित्स्काया स्पेसवाक करने वाले पहली महिला अन्तरिक्ष यात्री बनी थीं।

3. आयुष्मान भारत योजना में फ्रॉड को रोकने के लिए किसकी अध्यक्षता में जॉइंट वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया है?
उत्तर – दिनेश अरोड़ा


हाल ही में IRDAI और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप का गठन किया है, इसका उद्देश्य आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में होने वाले फ्रॉड पर रोक लगाना है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के डिप्टी सीईओ दिनेश अरोड़ा को जोइंग वर्किंग ग्रुप का अध्यक्ष चुना गया है। IRDAI के कार्यकारी निदेशक सुरेश माथुर को इस जॉइंट वर्किंग ग्रुप का सह-अध्यक्ष चुना गया है। यह ग्रुप अगले 6 महीने में आयुष्मान भारत में होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए सुझाव देगा।

4. हाल ही में किस भारतीय-अमेरिकी व्यक्तित्व को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का गुडविल एम्बेसडर चुना गया है?
उत्तर – पद्म लक्ष्मी


भारतीय-अमेरिकी पद्म लक्ष्मी को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का नया गुडविल एम्बेसडर नियुक्त किया गया है । इस नई भूमिका में पद्म लक्ष्मी सतत विकास लक्ष्यों के लिए समर्थन जुटाएंगी ।

5. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर –8 मार्च


प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस अवसर पर विश्व में महिलाओं की उपलब्धियों पर फोकस किया जाता तथा समाज में समानता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की जाती है। इस अवसर पर विश्व भर में सरकार, गैर-सरकारी संगठन तथा अन्य संगठन कई कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
पृष्ठभूमि
1910 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका ने 28 फरवरी, 1909 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया था। सोवियत संघ 1917 में महिलाओं को मताधिकार मिलने के बाद 8 मार्च को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया था। बाद 1975 ने भी इस दिवस को स्वीकृत किया। 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सदस्य राष्ट्रों को 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित करने के लिए आमंत्रित किया। इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों तथा विश्व शांति को बढ़ावा देना है।

6. हाल ही में सुर्खियों में रहा किरु जल विद्युत् परियोजना किस नदी पर स्थित है?
उत्तर – चिनाब


किरु जल विद्युत् परियोजना चिनाब नदी पर स्थित है, हाल ही में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने इस परियोजना को मंज़ूरी दी। 624 मेगावाट की इस परियोजना का निर्माण जम्मू-कश्मीर के किश्तवार जिले में चिनाब नदी के ऊपर किया जाएगा। इस परियोजना के निर्माण की कुल लागत 4,287.59 करोड़ रुपये आएगी। इस परियोजना 4.5 वर्ष में बन कर पूरी हो जायेगी।

7. भाभा परमाणु अनुसन्धान केंद्र का नया निदेशक किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – अजीत कुमार मोहंती


केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय ने हाल ही में अधिसूचना जारी करके अजीत कुमार मोहंती को भाभा परमाणु अनुसन्धान केंद्र का निदेशक नियुक्त किया है, उनका कार्यकाल तीन वर्ष का है। वर्तमान में वे BARC में भौतिक विज्ञान समूह के निदेशक हैं।
भाभा परमाणु अनुसन्धान केंद्र (BARC)
BARC भारत के प्रमुख परमाणु अनुसन्धान संस्थान है, यह महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है। यह एक बहुमुखी अनुसन्धान केंद्र है, यहाँ एडवांस्ड शोध के लिए आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। इसमें परमाणु विज्ञानं, इंजीनियरिंग तथा अन्य क्षेत्रों के लिए शोध कार्य किया जा सकता है। इसका उपयोग केवल शान्तिपूर्ण उद्देश्य जैसे उर्जा उप्तादन के लिए किया जाता है।
भारत सरकार ने 1954 में ट्रोम्बे एनर्जी एस्टाब्लिश्मेंट की स्थापना की थी, इसका उद्देश्य परमाणु सयंत्रों व तकनीक के विकास को गति देना था। 1966 में महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहाँगीर भाभा के निधन के पश्चात् ट्रोम्बे एनर्जी एस्टाब्लिश्मेंट का नाम बदलकर भाभा परमाणु अनुसन्धान केंद्र कर दिया गया।

8. राष्ट्रीय परिवर्तनशील परिवहन तथा बैटरी स्टोरेज मिशन के अध्यक्ष कौन होंगे?
उत्तर – अमिताभ कान्त


राष्ट्रीय परिवर्तनशील परिवहन तथा बैटरी स्टोरेज मिशन के अध्यक्ष नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कान्त होंगे। इसका उद्देश्य देश में स्वच्छ, कनेक्टेड, साझा तथा सतत परिवहन को बढ़ावा देना है। इस मिशन द्वारा बैटरी तथा विद्युत् वाहनों के पुर्जों के निर्माण के लिए विनिर्माण कार्यक्रम भी लांच किया जायेगा। यह विनिर्माण कार्यक्रम 2024 तक वैध होगा।

9. हाल ही में सरकार ने किस बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम को मंज़ूरी दी है?
उत्तर – बाढ़ प्रबंधन तथा सीमा क्षेत्र कार्यक्रम


केन्द्रीय कैबिनेट ने हाल ही में “बाढ़ प्रबंधन तथा सीमा क्षेत्र कार्यक्रम (FMBAP)” को मंज़ूरी दी, इस कार्यक्रम के तहत सीमान्त क्षेत्रों में बाढ़ प्रबंधन इत्यादि के कार्य किये जायेंगे। इसके लिए 3,342 करोड़ रुपये आबंटित किये गये हैं। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन देश में प्रभावशाली बाढ़ प्रबंधन तथा अपरदन नियंत्रण के लिए किया जायेगा। इस कार्यक्रम से नगरों, गावों, औद्योगिक संस्थानों, खेतों तथा अधोसंरचना इत्यादि को लाभ होगा। इस कार्यक्रम के लिए सामान्य श्रेणी के राज्यों के लिए 50% फण्ड केंद्र सरकार उपलब्ध करवाएगी तथा 50% फण्ड राज्य द्वारा व्यय किया जायेगा। उत्तर पूर्वी राज्यों, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के लिए 70% फण्ड केंद्र द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा, जबकि केवल 30% फण्ड राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा।

10. हाल ही में डॉ. झोरेस अल्फेरोव का निधन हुआ, वे किस देश के भौतिकशास्त्री व नोबेल पुरस्कार विजेता थे?
उत्तर –रूस


डॉ. झोरेस अल्फेरोव रूस के भौतिकशास्त्री व नोबेल पुरस्कार विजेता थे। हाल ही में उनका निधन सैंट पीटर्सबर्ग में हुआ। उन्हें वर्ष 2000 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill