Daily CA Dose : 03-03-2019


1. राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल मूल्य प्राधिकरण का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली


राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल मूल्य प्राधिकरण (NPPA) ने हाल ही में 36 फार्मूलेशन के खुदरा मूल्य को निश्चित कर दिया है, इसमें कैंसर, मधुमेह, संक्रमण, अस्थमा, सूजन व पीड़ा इत्यादि की दवाएं शामिल हैं। उपलब्ध डाटा के अनुसार 105 ब्रांड्स की एमआरपी में 85% तक की कमी की जाएगी, जिससे ग्राहकों की 105 करोड़ रूपए की बचत होगी। राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल मूल्य प्राधिकरण (NPPA) राष्ट्रिय महत्वपूर्ण औषधि सूची में मौजूद दवाओं का मूल्य निश्चित करता है।

2. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 20 की थीम किया है?
उत्तर – लोगों के लिए विज्ञान, विज्ञान के लिए लोग

भारत में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसे प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक व नोबेल पुरस्कार विजेता सी.वी. रमन की स्मृति में मनाया जाता है। सी.वी. रमन ने “रमन प्रभाव” की खोज की थी, इसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “लोगों के लिए विज्ञान, विज्ञान के लिए लोग” है।

3. हाल ही में नेशनल बुक ट्रस्ट का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – गोविन्द प्रसाद शर्मा

शिक्षाविद तथा लेखक गोविन्द प्रसाद शर्मा को नेशनल बुक ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
गोविन्द प्रसाद शर्मा
अपने लम्बे करियर के दौरान गोविन्द प्रसाद शर्मा मध्य प्रदेश में गवर्नमेंट P.G कॉलेज के प्रिंसिपल, ग्वालियर चम्बल डिवीज़न के उच्च शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक, मध्य प्रदेश हिंदी ग्रन्थ अकादमी के निदेशक तथा मध्य प्रदेश सेकेंडरी शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे।
नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT)
नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना सरकार ने 1957 में की गयी थी। यह मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन उच्च शिक्षा विभाग के तहत कार्य करती है।
NBT के उद्देश्य
• हिंदी,अंग्रेजी तथा अन्य भारतीय भाषाओँ में अच्छे साहित्य के उत्पादन को बढ़ावा देना।
• साहित्य को कम दरों पर लोगों को उपलब्ध करवाना।
• पुस्तक मेले तथा प्रदर्शनियों का आयोजन करना।
• लोगों में पुस्तकों के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
उपर्युक्त उद्देश्यों की पूर्ती के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट शास्त्रीय भारतीय साहित्य का प्रकाशन करता है। यह भारतीय लेखकों की उत्कृष्ठ रचनाओं को दूसरी भाषाओँ में भी प्रकाशित करता है। यह विदेशी भाषाओँ की पुस्तकों का अनुवादन भी करता है।

4. हाल ही में किस क्रिकेटर को बकिंघम पैलेस में नाइटहुड की उपाधि दी गयी?
उत्तर – एलस्टेयर कुक

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज़ एलस्टेयर कुक को बकिंघम पैलेस में नाइटहुड की उपाधि दी गयी। उनसे 2007 में इयान बोथम को यह उपाधि प्रदान की गयी थी। कुक इस उपाधि को प्राप्त करने वाले 11वें खिलाड़ी हैं। कुक ने टेस्ट मैच में 2006 में भारत के विरुद्ध पर्दार्पण किया था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 160 मैच खेले।

5. हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने प्रशिक्षा के लिए योजना लांच की?
उत्तर –श्रेयस

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में श्रेयस (उच्च शिक्षा में युवाओं की प्रशिक्षा व कौशल के लिए योजना – Scheme for Higher Education Youth in Apprenticeship and Skills)। इसका उद्देश्य नए स्नातकों को विशेष उद्योग से सम्बंधित प्रशिक्षा के अवसर प्रदान किये जायेंगे।
श्रेयस (Scheme for Higher Education Youth in Apprenticeship and Skills)
• श्रेयस कार्यक्रम केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय, कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय तथा श्रम व रोज़गार मंत्रालय की संयुक्त पहल है।
• श्रेयस कार्यक्रम का फोकस गैर-तकनीकी कोर्स के छात्रों पर है, इस कार्यक्रम के द्वारा उन छात्रों को रोज़गार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किया जायेगा।
• इस कार्यक्रम के द्वारा शिक्षण संस्थानों तथा उद्योग एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जायेगा जहाँ पर वे प्रशिक्षा की मांग व आपूर्ति उपलब्ध करवा सकते हैं।
• इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षा को शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग के रूप में बढ़ावा दिया जायेगा। यह भारत सरकार द्वारा शिक्षा प्रणाली में रोज़गार को बढ़ावा देने के लिए कौशल शामिल करने का प्रयास है।
• इसके तहत कोर्स अप्रैल-मई, 2019 से उपलब्ध होंगे।
श्रेयस कार्यक्रम डिग्री प्राप्त छात्रों को कौशल, योग्य तथा रोज़गार-योग्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे देश में कार्यकुशल लोगों की आवशयकता की पूर्ती भी होगी और वे देश के विअकास में भी योगदान दे पायेंगे।

6. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा चागोस द्वीप किन दो देशों के बीच विवादित मुद्दा है?
उत्तर – यूनाइटेड किंगडम तथा मॉरिशस

हाल ही में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने यूनाइटेड किंगडम को चागोस द्वीप (डिएगो गार्सिया) को मॉरिशस को सौंपने के लिए कहा है। ICJ ने यह भी कहा कि यूनाइटेड किंगडम ने चागोस द्वीप पर अवैध रूप से कब्ज़ा किया है।

7. हाल ही में फेसबुक इन्टरनेट समावेश सूचकांक 2019 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
उत्तर – 47वां

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने फेसबुक के लिए इन्टरनेट समावेश सूचकांक 2019 तैयार किया है। इस सूचकांक में 100 देशों को शामिल किया गया है, यह देश विश्व की 94% जनसँख्या तथा 96% वैश्विक जीडीपी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस सूचकांक में इन्टरनेट की उपलब्धता, कीमत, महत्व इत्यादि श्रेणियों में स्कोर दिए गये हैं।
मुख्य बिंदु
• इस सूची में स्वीडन प्रथम स्थान पर है, इसके बाद सिंगापुर तथा अमेरिका हैं।
• इस सूची में भारत 47वें स्थान हैं।
• विश्व में महिलाओं के मुकाबले ज्यादा पुरुषों के पास इन्टरनेट तक पहुँच है।
• लैंगिक समानता के मामले में यूनाइटेड किंगडम, नामीबिया, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, चिली तथा दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। इन सभी देशों में महिला डिजिटल कौशल विकास कार्यक्रम हैं।
• इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दिव्यांग महिलाओं के इन्टरनेट समावेश में वृद्धि हुई है।
• वैश्विक स्तर पर इन्टरनेट से जुड़े हुए घरों की औसत 53.1% से बढ़कर 54.8% हो गया है।
• कई देशों में फिक्स्ड-लाइन इन्टरनेट काफी महंगा है , इसलिए मोबाइल ही इन्टरनेट उपयोग करने के एक मात्र माध्यम है।
• 4G कवरेज में निम्न-मध्यम आय वर्गीय देशों ने 66% सुधार किया है।
• विश्व में 3.8 अरब लोग तेज़ तथा भरोसेमंद इन्टरनेट कनेक्टिविटी से वंचित हैं।
• इस रिपोर्ट के मुताबिक 52.2% लोग ऑनलाइन प्राइवेसी के बारे में विश्वस्त नही हैं।
• इस रिपोर्ट के अनुसार 74.4 फीसदी लोग मानते हैं कि इन्टरनेट नौकरी ढूँढने का अच्छा जरिया है।

8. हाल ही में META लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – महेश एलकुंचवार

प्रसिद्ध भारतीय लेखक महेश एलकुंचवार को META लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2019 से सम्मानित किया जायेगा, उन्हें यह पुरस्कार 12 मार्च को महिंद्रा थिएटर फेस्टिवल के दौरान दिया जायेगा।
महेश एलकुंचवार
महेश एलकुंचवार को देश के सबसे प्रगतिशील नाटककारों में से एक माना जाता है। उन्होंने नाटक लेखन में कई प्रयोग किये। मराठी तथा भारतीय थिएटर के क्षेत्र में वे एक महत्वपूर्ण शख्सियत हैं।
महेश एलकुंचवार इससे पहले संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप भी प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने अपने जीवन में “सुल्तान”, “होली” , “गरबो”, “यातनाघर” तथा “आत्मकथा” समेत 30 नाटकों की रचना कर चुके हैं।
META पुरस्कार
महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स (META) थिएटर के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए प्रदान किये जाते हैं। इन पुरस्कारों की स्थापना महिंद्रा समूह द्वारा की गयी है। इस पुरस्कार को थिएटर के क्षेत्र में (नाटक लेखन, सेट, वेशभूषा, लाइट डिजाइनिंग, निर्देशन तथा प्रदर्शन) उत्कृष्ठ कार्य के लिए दिया जाता है।



Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill