Daily CA Dose : 01-03-2019


1. 2018 के लिए अंतर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – योहेई सासकावा



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गाँधी शांति पुरस्कार प्रदान किये। यह पुरस्कार 2015, 2016, 2017 तथ 2018 के लिए प्रदान किये गये।
अन्तर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार के विजेता
अन्तर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार के विजेता हैं : कन्याकुमारी में विवेकानंद केंद्र (2015), अक्षय पात्र फाउंडेशन तथा सुलभ इंटरनेशनल (2016), एकल अभियान ट्रस्ट (2017) तथा योहेई सासाकावा (2018) ।
• कन्याकुमारी में विवेकानंद केंद्र को ग्रामीण विकास, शिक्षा तथा प्राकृतिक संसाधनों के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
• अक्षय पात्र फाउंडेशन को देश में बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध करवाने के लिए सम्मानित किया गया।
• सुलभ इंटरनेशनल को भारत में स्वच्छता सुविधा को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।
• एकल अभियान ट्रस्ट को ग्रामीण तथा जनजातीय क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
• योहेई सासाकावा निप्पोन फाउंडेशन के चेयरपर्सन तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के गुडविल एम्बेसडर हैं। उन्हें कुष्ठरोग को समाप्त करने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार
अन्तर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार की स्थापना भारत सरकार ने 1995 में की थी। इस पुरस्कार के विजेताओं का चुनाव प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली जूरी द्वारा किया जाता है। इस जूरी में लोक सभा के नेता प्रतिपक्ष, भारत के मुख्य न्यायधीश तथा दो सुप्रसिद्ध व्यक्ति शामिल होते हैं। इस पुरस्कार के विजेता को एक करोड़ रुपये इनाम, प्रशस्ति पत्र तथा पारंपरिक हस्तशिल्प प्रदान किया जाता है।

2. पहले स्किल साथी यूथ कॉन्क्लेव को किस शहर में लांच किया गया?
उत्तर – भुबनेश्वर


पहले स्किल साथी यूथ कॉन्क्लेव का उद्घाटन केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ओडिशा के भुबनेश्वर में रेल ऑडिटोरियम में किया। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं में कौशल विकास को एक जन आन्दोलन के रूप में विकसित करना है तथा युवाओं को कौशल विकास के अवसरों का लाभ प्रदान करना है। इस कॉन्क्लेव का प्रसारण ओडिशा के 427 स्थानों में किया गया। स्किल साथी पहल के तहत 2 लाख उम्मीदवारों को करियर काउन्सलिंग प्रदान की गयी। इस पहल के तहत स्किल इंडिया मिशन के मुताबिक युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। इस काउन्सलिंग में युवाओं को उनकी रुचि व योग्यता के आधार पर सही कौशल चुनने के लिए उनका मार्गदर्शन किया जाता है।

3. 2019 कान अंतर्राष्ट्रीय ओपन ट्राफी किस भारतीय ग्रांडमास्टर ने जीती?
उत्तर – अभिजीत गुप्ता


शतरंज में भारतीय ग्रांडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने 2019 कान अंतर्राष्ट्रीय ओपन ट्राफी को अपने नाम किया। उन्होंने नौवें व फाइनल राउंड में इटली के पियर लुईजी बासो के साथ ड्रा खेल कर प्रतियोगिता को जीता।

4. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा बांदीपुर टाइगर रिज़र्व किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – कर्नाटक


हाल ही में कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिज़र्व में आग फ़ैल गयी थी, इस आग के कारण लगभग 2000 हेक्टेयर वन क्षेत्र नष्ट हुआ। तेज़ हवाओं के कारण आग काफी बड़े क्षेत्र में फ़ैल गयी। इस आग के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 67 को भी आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया गया है। बांदीपुर टाइगर रिज़र्व भारत के पहले राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है, इस टाइगर रिज़र्व में बाघों का घनत्व विश्व में सर्वाधिक है। यह हाथियों के संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह रिज़र्व 87,400 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

5. “इंडिया इन डिस्ट्रेस” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर –ममता बेनर्जी


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी “इंडिया इन डिस्ट्रेस” पुस्तक की लेखिका हैं। इससे पहले में 87 पुस्तकें लिख चुकी हैं। इनमे से कई पुस्तकें बंगाली, उर्दू, अंग्रेजी तथा हिंदी में लिखी गयी हैं।

6. हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान ने भारत के लिए किस बंदरगाह से व्यापारिक मार्ग लांच किया है?
उत्तर – चाबहार


अफ़ग़ानिस्तान ने चाबहार बंदरगाह से भारत के लिए नया निर्यात मार्ग लांच किया। इस अवसर पर अफ़ग़ानिस्तान के शहर ज़रांज से ईरान के चाबहार बंदरगाह के लिए 57 टन के सूखे फल, कपडे, कारपेट तथा खनिज उत्पाद 23 ट्रकों में भेजे गये। यह कन्साइनमेंट बाद में मुंबई भेजा जाएगा।
चाबहार बंदरगाह भारत, अफ़ग़ानिस्तान और ईरान के बीच मधुर संबंधों का परिचायक है। इससे तीनों देशों के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। चाबहार बंदरगाह से भारत को अफ़ग़ानिस्तान से व्यापार करने के लिए सरल मार्ग मिलेगा। भारत ने चाबहार बंदरगाह के विकास के लिए काफी निवेश किया है।
चाबहार बंदरगाह
चाबहार बंदरगाह ईरान के दक्षिणी तट पर स्थित है, यह बंदरगाह सामरिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। यह बंदरगाह चीन द्वारा पाकिस्तान में निर्मित ग्वादर बंदरगाह से केवल 100 नॉटिकल मील दूर स्थित है। भारत ने सर्वप्रथम 2003 में चाबहार बंदरगाह के विकास का प्रस्ताव रखा था। अफ़ग़ानिस्तान तथा मध्य एशिया तक पहुँच बनाने के लिए यह बंदरगाह भारतीय के लिए ‘सुनहरा द्वार’ है। फरवरी, 2018 चाबहार के पहले चरण (शाहिद बेहेश्ती) के क्रियान्वयन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे। इस समझौते के तहत इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड नामक भारतीय कंपनी चाबहार बंदरगाह का अंतरिम प्रभार अपने हाथ में लेगी।

7. हाल ही में प्रधानमंत्री किसान योजना का आधिकारिक शुभारम्भ किस राज्य में किया गया?
उत्तर – उत्तर प्रदेश


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लांच किया गया। लांच के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 करोड़ के किसानों के खाते में 2000 रुपये की पहली किश्त भी अदा की।
अंतरिम बजट 2019 में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान निधि योजना (PM-KISAN) की घोषणा की गयी, इस योजना की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
• केंद्र सरकार छोटे व सीमान्त किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता देगी।
• इस योजना से सरकार खजाने से 75,000 करोड़ रुपये व्यय किया जायेंगे।
• इस योजना का उद्देश्य उन किसानों की सहायता करना है जिन्हें ख़राब मौसम अथवा कम कीमत के कारण नुकसान होता है।
• यह 6000 रुपये की राशि 2000-2000 हज़ार की तीन किश्तों में सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित की जायेगी।
• इस योजना का लाभ वे किसान ले सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि है।
• इस योजना से लगभग 12 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे।
योजना का विश्लेषण
इस योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये दिए जायेंगे, यह राशि 500 रुपये प्रति माह होगी। नाबार्ड बैंक के ग्रामीण वित्तीय सर्वेक्षण 2015-16 में कृषि से किसान की औसत मासिक आय 3,140 रुपये थी। इस प्रकार 500 रुपये प्रति माह से किसान की मासिक आय में 16% की वृद्धि होगी।



Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill