Daily CA Dose : 28-02-2019


1. AHF प्लेयर ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2018 किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – मनप्रीत सिंह



भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को एशियाई हॉकी संघ द्वारा प्लेयर ऑफ़ द ईयर 2018 का खिताब प्रदान किया गया। जबकि महिला टीम की स्ट्राइकर लालरेम्सियामी को राइजिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

2. किस राज्य सरकार ने दूर-दराज़ के क्षेत्रों के लिए बोट एम्बुलेंस सेवा लांच की?
उत्तर – ओडिशा


ओडिशा सरकार ने हाल ही में दूर-दराज़ के क्षेत्रों के लोगों के लिए बोट एम्बुलेंस सेवा लांच की। इस एम्बुलेंस सेवा में 6 बोट एम्बुलेंस तथा 60 जेट्टी शामिल है। इन एम्बुलेंस की वार्षिक चालन लागत 90 लाख रुपये आएगी। यह एम्बुलेंस नदियों से घिरे हुए उन क्षेत्रों में सेवाएं देंगी जिन क्षेत्रों में 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदान नहीं कर पाती। पहली बोट एम्बुलेंस को केंद्रपाड़ा जिले के बटिघर में लांच किया गया। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 5.40 करोड़ रुपये है।

3. भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष किसे चुना गया?
उत्तर – ब्रिज भूषण शरण सिंह


ब्रिज भूषण शरण सिंह को तीसरी बार भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया है। अगले चार वर्षों (2019-2023) के लिए भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों का चुनाव भारतीय संविधान क्लब में हुआ। आई.डी. नानावटी को भारतीय कुश्ती परिषद् का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। उनके अतिरिक्त वी.एन. प्रसूद को महासचिव तथा सत्यपाल सिंह देशवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

44. विश्व की सबसे ऊँची रेलवे लाइन कौन सी होगी?
उत्तर – बिलासपुर-मनाली रेलवे लाइन
नयी बिलासपुर-मनाली रेलवे लाइन विश्व की सबसे ऊँची रेलवे लाइन होगी। इस रेलवे लाइन में कुल 30 स्टेशन होंगे। यह रेलवे लाइन भारत-चीन सीमा के काफी निकट स्थित होगी। इस रेलवे लाइन 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इस रेल लाइन का उपयोग किसी भी मौसम ने भारतीय सेना द्वारा किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त इस रेल लाइन के द्वारा लद्दाख में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
परियोजना के बारे में 8 प्रमुख तथ्य
1. इस 465 किलोमीटर लम्बी रेललाइन का निर्माण 83,360 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा।
2. यह विश्व की सबसे ऊँची रेललाइन होगी, इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5,360 मीटर होगी। चीन की किंघाई-तिब्बत रेलवे लाइन की ऊंचाई 2000 मीटर है।
3. केलोंग (हिमाचल प्रदेश) स्टेशन का निर्माण सुरंग के अन्दर 3000 मीटर पर किया जायेगा, यह भारत में इस प्रकार का पहला स्टेशन होगा।
4. इस परियोजना में 74 सुरंगे, 124 बड़े पुल, 396 छोटे पुल तथा 30 स्टेशन निर्मित किये जायेंगे।
5. इस परियोजना का लगभग आधा मार्ग सुरंगों में ही होगा। इस परियोजना की सबसे लम्बी सुरंग 27 किलोमीटर लम्बी होगी, इन सभी सुरंगों की लम्बाई लगभग 244 किलोमीटर होगी।
6. इस रूट के द्वारा बिलासपुर और लेह के बीच कुछ महत्वपूर्ण स्थानों जैसे सुंदरनगर, मंडी, मनाली, केलोंग, कोकसर, दारचा, उपशी तथा करू इत्यादि को जोड़ा जायेगा।
7. इस रेल लाइन के पूरा हो जाने के बाद दिल्ली और लेह के बीच की दूरी 40 घंटे से कम होकर 20 घंटा ही रह जाएगी।
8. इस रेल लाइन का उपयोग किसी भी मौसम ने भारतीय सेना द्वारा किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त इस रेल लाइन के द्वारा लद्दाख में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

5. चौथे वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य पार्टनरशिप शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा किया जा रहा है?
उत्तर –विश्व स्वास्थ्य संगठन


केन्द्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने नई दिल्ली में वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य पार्टनरशिप शिखर सम्मेलन के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन केन्द्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर किया जा रहा है। वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य पार्टनरशिप शिखर सम्मेलन सरकारों, सरकारी एजेंसियों तथा बहुराष्ट्रीय संगठनों का समूह है, जिसका उद्देश्य प्रमाण-आधारित डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए कार्य करना है।

6. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक किस शहर में स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया, यह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक इंडिया गेट काम्प्लेक्स के निकट स्थित है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के निर्माण पर 60 वर्ष पहले चर्चा शुरू हुई थी।
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक
• राष्ट्रीय युद्ध स्मारक 40 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।
• राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में चार वृत्त हैं – अमर चक्र, वीरता चक्र, त्याग चक्र तथा रक्षक चक्र। इसमें ग्रेनाइट पर सुनहरे शब्दों में 25,942 सैनिकों के नाम लिखे हुए हैं।
• इस युद्ध स्मारक का निर्माण 176 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
• इस युद्ध स्मारक के द्वारा 1962 के भारत चीन युद्ध, 1965 से 1971 के भारत-पाक युद्ध, श्रीलंका में भारतीय शांति बल तथा 1999 कारगिल युद्ध के सैनिकों को श्रद्धांजली दी गयी है।
• इस प्रोजेक्ट के लिए 18 दिसम्बर, 2015 को मंज़ूरी दी गयी। इस प्रोजेक्ट का कार्य फरवरी, 2018 में शुरू हुआ। एक वर्ष के भीतर ही यह निर्माण कार्य पूरा हो गया।
• इस युद्ध स्मारक में परम योद्धा स्थल में 21 परम वीर चक्र विजेताओं की मूर्तियाँ भी बनायीं गयी हैं।

7. हाल ही में प्रधानमंत्री किसान योजना का आधिकारिक शुभारम्भ किस राज्य में किया गया?
उत्तर – उत्तर प्रदेश


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लांच किया गया। लांच के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 करोड़ के किसानों के खाते में 2000 रुपये की पहली किश्त भी अदा की।
अंतरिम बजट 2019 में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान निधि योजना (PM-KISAN) की घोषणा की गयी, इस योजना की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
• केंद्र सरकार छोटे व सीमान्त किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता देगी।
• इस योजना से सरकार खजाने से 75,000 करोड़ रुपये व्यय किया जायेंगे।
• इस योजना का उद्देश्य उन किसानों की सहायता करना है जिन्हें ख़राब मौसम अथवा कम कीमत के कारण नुकसान होता है।
• यह 6000 रुपये की राशि 2000-2000 हज़ार की तीन किश्तों में सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित की जायेगी।
• इस योजना का लाभ वे किसान ले सकते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि है।
• इस योजना से लगभग 12 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे।
योजना का विश्लेषण
इस योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये दिए जायेंगे, यह राशि 500 रुपये प्रति माह होगी। नाबार्ड बैंक के ग्रामीण वित्तीय सर्वेक्षण 2015-16 में कृषि से किसान की औसत मासिक आय 3,140 रुपये थी। इस प्रकार 500 रुपये प्रति माह से किसान की मासिक आय में 16% की वृद्धि होगी।

8. “पीरियड. एंड ऑफ़ सेंटेंस” फिल्म ने ऑस्कर 2019 में बेस्ट डाक्यूमेंट्री शोर्ट सब्जेक्ट अवार्ड जीता, इस फिल्म के भारतीय निर्माता कौन हैं?
उत्तर – गुनीत मोंगा


भारतीय फिल्म पीरियड.एंड ऑफ़ ए सेन्टेंस ऑस्कर 2019 में बेस्ट डाक्यूमेंट्री शोर्ट सब्जेक्ट अवार्ड जीता। इस फिल्म में माहवारी से सम्बंधित रूढ़ियों पर प्रकाश डाला गया है।
अकादमी पुरस्कार जिसे ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है जिसे अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस द्वारा फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है। ऑस्कर विश्व के सबसे प्रमुख पुरस्कार समारोहों में से एक है । यह मीडिया का सबसे पुराना पुरस्कार समारोह भी है।

9. हाल ही में किस फिल्म को ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर का का खिताब दिया गया?
उत्तर – ग्रीन बुक


2019 के ऑस्कर विजेताओं की सूची निम्नलिखित हैं :
डाक्यूमेंट्री (फीचर) – जिमी चीन तथा एलिज़ाबेथ चाय वासर्हेल्यी, फ्री सोलो
सहयोगी भूमिका में अभिनेत्री – रिजायना किंग, इफ बेअले स्ट्रीट कुड टॉक
सिनेमेटोग्राफी – अलफोंसो कुआरोन, रोमा
विदेशी भाषा फिल्म – अलफोंसो कुआरोन, रोमा
सहयोगी भूमिका में अभिनेता – महेर्शाला अली, ग्रीन बुक
एनिमेटेड फीचर फिल्म – स्पाइडर मैन : इंटू द स्पाइडर-वर्स, बॉब पेर्सिचेत्ति, पीटर रेमसे, रॉडनी रोथमैन
एनिमेटेड शोर्ट फिल्म – डोमी शी, बाओ
डाक्यूमेंट्री शोर्ट सब्जेक्ट – रेज़का ज़ेहताब्ची व मेलिसा बर्टन, पीरियड : एंड ऑफ़ सेंटेंस
लाइव एक्शन शोर्ट फिल्म – गाए नेटिव व जेमी रे न्यूमैन, स्किन
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले – निक वेलालोंगा, ब्रेन करी, पीटर फेरेली, ग्रीन बुक
बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीन प्ले – स्पाइक ली, शान मैककिटरिक, जेसन ब्लूम, रेमंड मैन्सफील्ड, जॉर्डन पीले, ब्लैकक्लांसमैन
ओरिजिनल स्कोर – लुडविग गोरानसन, ब्लैक पैंथर
ओरिजिनल सोंग – लेडी गागा, मार्क रोनसन, अंथोनी रोसोमांदो, एंड्रू व्याट, “शैलो” ए स्टार इज बोर्न
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल – रमी मलेक, बोहेमियन रैपसोडी
बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोले – ओलिविया कोलमैन, द फेवरेट
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – अलफोंसो कुआरोन, रोमा
बेस्ट पिक्चर – ग्रीन बुक
91वें अकैडमी पुरस्कारों का आयोजन कैलिफ़ोर्निया के लोस एंजेल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया।

10. सम्प्रीती सैन्य अभ्यास का आयोजन किन दो देशों के बीच किया जायेगा?
उत्तर –भारत और बांग्लादेश


भारत और बांग्लादेश के बीच 2 से 15 मार्च, 2019 के बीच “सम्प्रीती” युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जायेगा। यह युद्ध अभ्यास भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग का हिस्सा है। द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की दृष्टि से यह अभ्यास काफी महत्वपूर्ण है। इसका आयोजन बांग्लादेश के तंगेल में किया जायेगा। गौरतलब है कि यह दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास का आठवां संस्करण है।
इस सैन्य अभ्यास के उद्देश्य निम्नलिखित हैं :
• दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटर-ओपेराबिलिटी को बढ़ावा देना।
• सैन्य सहयोग को मज़बूत बनाना।
• आतंकवाद का सामना करने के लिए अभ्यास।
• आपसी समझ को मज़बूत करना।
• दोनों देशों की सेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill