Daily CA Dose : 26-02-2019


1. हाल ही में किस भारतीय को सियोल शांति पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया?
उत्तर – नरेन्द्र मोदी


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीओल शांति पुरस्कार 2018 प्रदान किया गया, वे इस पुरस्कार को जीतने वाले 14वें व्यक्ति हैं। उन्हें यह पुरस्कार सीओल शांति पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया।
रोचक तथ्य : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सीओल शांति पुरस्कार की इनामी राशि 2 लाख डॉलर (1.40 करोड़ रुपये) नमामि गंगे कार्यक्रम के लिए समर्पित कर दी है
मुख्य बिंदु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने, वैश्विक आर्थिक मुद्दों को उठाने, मानव विकास, लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए प्रदान किया जा रहा है। सीओल शांति पुरस्कार समिति ने भारतीय अर्थव्यवस्था तथा वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के विकास के लिए प्रयासों की सराहना की है तथा गरीब व अमीर के बीच की सामाजिक व आर्थिक भिन्नता को कम करने के लिए उनके योगदान की प्रशंसा की है। इसके अलावा विमुद्रीकरण तथा भ्रष्टाचार को कम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाये गये क़दमों की सराहना भी की है। सीओल शांति पुरस्कार समिति ने वैश्विक शान्ति के लिए “मोदी सिद्धांत” तथा एक्ट ईस्ट पालिसी की प्रशंसा की है।
सीओल शांति पुरस्कार
इसकी स्थापना 1990 में दक्षिण कोरिया के सीओल में आयोजित 24वें ओलिंपिक खेलों की स्मृति में की गयी थी। इसके द्वारा कोरियाई लोगों की शांति की इच्छा को मजबूती प्रदान की गयी। यह पुरस्कार प्रत्येक दो वर्ष बाद वैश्विक शान्ति व सद्भाव शांति को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार पहले जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान तथा प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं जैसे डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स तथा ऑक्सफेम इत्यादि को प्रदान किया जा चुका है।

2. एरो इंडिया 2019 का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – बंगलुरु

आज बंगलुरु में एरो इंडिया 2019 का आरम्भ हुआ। एरो इंडिया के 12वें संस्करण का आयोजन कर्नाटक के बेंगलुरु में 20 से 24 फरवरी, 2019 के बीच किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय इवेंट में एयरोस्पेस उद्योग तथा रक्षा उद्योग द्वारा व्यापार प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा। इस इवेंट में विश्व भर के बड़े रक्षा उद्योग के निवेशक भी हिस्सा ले रहे हैं। इस इवेंट में सूचना, विचारों तथा रक्षा व एयरोस्पेस उद्योग के नयी गतिविधियों से सम्बंधित सूचना का आदान प्रदान भी किया जायेगा। इससे सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम को भी बढ़ावा मिलेगा।
एरो इंडिया
एरो इंडिया प्रदर्शनी/शो का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष बाद किया जा है। 1996 से अब तक इस एरो शो के 11 संस्करणों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इस एरो शो का उद्देश्य आर्थिक विकास की दर को तीव्र करना, रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना तथा निजी निर्माताओं को प्रोत्साहित करना है।
एरो इंडिया 2019
इस वर्ष एरो इंडिया की टैगलाइन “एक अरब अवसरों का रनवे” (The Runway to a Billion Opportunities) है। इसका लोगों तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट से प्रेरित है। रक्षा मंत्रालय ने एरो इंडिया 2019 के लिए निम्नलिखित इवेंट्स की योजना बनायी है :
स्टार्टअप डे
स्टार्टअप डे के दौरान 21 फरवरी को स्टार्टअप प्रदर्शनी से सम्बंधित इवेंट आयोजित किये जायेंगे। इस इवेंट के द्वारा घरेलु तथा अंतर्राष्ट्रीय स्टार्टअप समुदाय, नीति निर्माताओं, भारतीय तथा वैश्विक कंपनियों के सीईओ को विचार-विमर्श के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म प्राप्त होगा।

3. 16वीं रूस-भारत-चीन विदेश मंत्रीस्तरीय बैठक का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – वुज़ेन

16वीं रूस-भारत-चीन विदेश मंत्रीस्तरीय बैठक का आयोजन चीन के वुज़ेन नगर में किया जायेगा। इस बैठक का आयोजन 27 फरवरी को किया जायेगा। इस बैठक में भारत से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, चीन के विदेश मंत्री वांग ली तथा रूस के विदेश मंत्री सेर्गे लावरोव हिस्सा लेंगे। इस बैठक में तीनों देशों के विदेश मंत्री वैश्विक स्थिति, क्षेत्रीय घटनाओं, आतंकवाद तथा त्रिपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पिछली बार रूस-भारत-चीन विदेश मंत्रीस्तरीय बैठक का आयोजन नई दिल्ली में 11 दिसम्बर, 2017 को किया गया था।

4. हाल ही में उत्तर पूर्वी भारत के किस राज्य में एरी कृषि कार्यक्रम को लांच किया गया?
उत्तर – असम

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने असम में सॉयल टू सिल्क प्रोजेक्ट तथा एरी स्पन सिल्क मिल का उद्घाटन किया।
सॉयल टू सिल्क प्रोजेक्ट
• इस परियोजना में 100 एकड़ भूमि पर एरी के पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है, इससे कोकून गतिविधियों में सहायता मिलेगी।
• इससे प्रोजेक्ट के दौरान 15,600 लोगों को प्रत्यक्ष रोज़गार मिलेगा तथा पूर्ण क्षमता प्राप्त करने के बाद प्रतिवर्ष 7000 लोगों को रोज़गार की प्राप्ति होगी।
• इस प्रोजेक्ट के तहत केन्द्रीय रेशम बोर्ड 600 एकड़ की एरी खेतों के पुनर्जीवन के लिए कार्य करेगा तथा 2500 बुनकरों को वर्कशेड तथा हथकरघा उपलब्ध करवाएगा।
एरी स्पन सिल्क मिल
• एरी स्पन सिल्क मिल प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय रेशम बोर्ड के साथ मिलकर किया जायेगा।
• इस प्रोजेक्ट से पहले वर्ष 10 करोड़ रुपये की आमदनी होने के अनुमान लगाया गया है, इसमें लगभग 3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ होगा।
• इस प्रोजेक्ट से 107 लोगों को वर्ष भर प्रत्यक्ष रोज़गार प्राप्त होगा। इसके अलावा 1500 एरी किसानों तथा 730 बुनकरों को भी रोज़गार की प्राप्ति होगी।

5. हाल ही में BCCI का पहला लोकपाल किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर –जस्टिस डी.के. जैन

सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीश जस्टिस डी.के. जैन को भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया है। वे शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालेंगे। यह निर्णय जस्टिस एस. ए. बोबडे तथा जस्टिस अभय मनोहर सप्रे की दो सदस्यीय बेंच ने लिया। जस्टिस जैन BCCI और राज्य क्रिकेट संघ के बीच विवादों को सुलझाने का कार्य करेंगे।
भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड (BCCI)
भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड (BCCI) की स्थापना 1928 में की गयी थी, यह भारत में क्रिकेट के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी है। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। भ्रष्टाचार तथा एकाधिकार से सम्बंधित के विवाधों के कारण सर्वोच्च न्यायालय ने 30 जनवरी, 2017 को प्रशासकों की समिति का गठन किया था। इस समिति में विनोद राय, रामचंद्र गुहा, विक्रम लिमये तथा डायना एदुल्जी शामिल हैं। इस समिति का गठन का BCCI में लोधा समिति के सुधारों का क्रियान्वयन के लिए किया गया था। इस समिति के प्रमुख भारत के पूर्व CAG विनोद राय हैं।

6. हाल ही में किस भारतीय को एशियाई हॉकी संघ का उपाध्यक्ष चुना गया?
उत्तर – मोहम्मद मुश्ताक अहमद

भारत के मोहम्मद मुश्ताक अहमद को एशियाई हॉकी संघ का उपाध्यक्ष चुना गया है, उनका कार्यकाल चार वर्षों का होगा मोहम्मद मुश्ताक अहमद वर्तमान में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत्त हैं। उनके अतिरिक्त असीमा अली को कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया है, वे राष्ट्रीय हॉकी संघ की उपाध्यक्ष हैं।

7. हाल ही में किस राज्य ने मुख्यमंत्री स्वाभिमान योजना को लांच किया?
उत्तर – मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने युवा स्वाभिमान योजना की घोषणा की है, इसका उद्देश्य के बेरोजगार युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाना है।
मुख्य बिंदु
• इस योजना के द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाया जाएगा।
• शहरीं क्षेत्रों में कमज़ोर आर्थिक वर्ग के युवाओं को 100 दिन का रोज़गार दिया जायेगा।
• इसके अतिरिक्त युवाओं को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।
• 100 दिन की अवधि के लिए युवों को प्रति माह 4000 रुपये का स्टाईपेंड दिया जायेगा।
• इस योजना का लाभ वे युवा उठा सकते हैं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है।
• इस योजना में केवल 21-30 आयुवर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा।
कौशल विकास के द्वारा युवाओं रोज़गार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने औद्योगिक नीति में भी परिवर्तन करने की घोषणा की है, जो उद्यम 70% स्टाफ मध्य प्रदेश से भर्ती करेंगे उन्हें कुछ इंसेंटिव भी दिए जायेंगे।
इस योजना में उन बेरोजगार युवाओं को शामिल किया जायेगा और मनरेगा से छूट गये हैं। क्योंकि मनरेगा में ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार सृजन का कार्य किया जाता है। सरकार के अनुसार अब तक 1.5 लाख शहरी युवा इस योजना के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं।

8. मेडिकल फेयर इंडिया 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली

मेडिकल फेयर इंडिया 2019 की शुरुआत 21 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली में हुई। इसमें 25 देशों के मेडिकल डिवाइस निर्माता, हेल्थकेयर विशेषज्ञ, औद्योगिक संघ, थिंक टैंक तथा नीति निर्माताओं ने भाग लिया। इसका आयोजन मेसे डसलडोर्फ़ इंडिया द्वारा किया गया। मेसे डसलडोर्फ़ इंडिया जर्मन कंपनी मेसे डसलडोर्फ़ GmBH की सब्सिडियरी है, यह कंपनी मेले तथा प्रदर्शनियों का आयोजन करती है मेसे डसलडोर्फ़ इंडिया

9. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा परम शिवाय क्या है?
उत्तर –सुपर कंप्यूटर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में 833 टेराफ्लॉप क्षमता के परम शिवाय सुपर कंप्यूटर को लांच किया, इसे IIT-BHU में लांच किया गया। इसका निर्माण राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन के तहत 32.5 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस कंप्यूटर की 40% क्षमता का उपयोग नवोदय विद्यालय के छात्रों द्वारा किया जायेगा। इस सुपर कंप्यूटर का उपयोग सिंचाई योजनाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य इत्यादि क्षेत्रों में किया जायेगा। भारत का पहला सुपरकंप्यूटर परम 8000 था, उसे 1991 में लांच किया गया था। वर्तमान में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान में “प्रत्युष”, राष्ट्रीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान केंद्र के पास “मिहिर” तथा IISc के पास SERC-Cray नामक सुपर कंप्यूटर हैं।

10. हाल ही में किस सरकारी कंपनी ने एरो इंडिया में एटमोस्फियरिक वाटर जनरेटर को लांच किया?
उत्तर – भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने हाल ही में एरो इंडिया 2019 में एक एटमोस्फियरिक वाटर जनरेटर (AWG) लांच किया। इस उपकरण से पेयजल की मांग की पूरा करने में सहायता मिलेगी।
एटमोस्फियरिक वाटर जनरेटर (AWG)
• एटमोस्फियरिक वाटर जनरेटर (AWG) वायुमंडल में मौजूद आर्द्रता से नवीन तकनीक के द्वारा जल एकत्रित करेगा।
• यह उपकरण संघनन नामक प्रक्रिया के द्वारा आर्द्रता से जल प्राप्त करके उसे शुद्ध करेगा।
• यह उपकरण संघनन के लिए ऊष्मा विनिमय का उपयोग करता है।
• इस उपकरण में मिनरलाईज़ेशन इकाई भी लगी हुई, यह इकाई जल में खनिज डालकर इसे पीना योग्य बनाती है।
• एटमोस्फियरिक वाटर जनरेटर (AWG) के स्थिर तथा चलनशील दोनों संस्करण उपलब्ध होंगे। यह 30 लीटर/दिन, 100 लीटर/दिन, 500 लीटर/दिन तथा 1000 लीटर/दिन क्षमता में उपलब्ध होंगे।
• एटमोस्फियरिक वाटर जनरेटर (AWG) का निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा CSIR-IICT तथा MAITHRI (हैदराबाद में बेस्ड एक स्टार्टअप कंपनी) के साथ मिलकर किया जा रहा है ।
• स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता के लिए यह एक अच्छा उपकरण है, जल प्रदूषण तथा जलवायु परिवर्तन के कारण पेयजल का वैकल्पिक साधन काफी आवश्यकता है ।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill