Daily CA Dose : 24-02-2019


1. हाल ही में नया चुनाव आयुक्त किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – सुशील चन्द्र


सुशील चन्द्र को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। वे 1980 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं। इससे पहले वे केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन थे। वे पिछले वर्ष ही सेवा के सेवानिवृत्त हुए थे, उनके कार्यकाल को एक वर्ष तक बढ़ाया गया है। चुनाव 6 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक कार्य कर सकते हैं।
भारतीय चुनाव आयोग एक स्वायत्त व संवैधानिक संस्था है, इसका कार्य देश में विभिन्न स्तर के चुनाव करवाना है। चुनाव आयोग देश में लोक सभा, राज्य सभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति तथा उप-राष्ट्रपति के चुनाव करवाता है। भारतीय चुनाव आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत कार्य करता है। भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को की गयी थी, देश के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे। भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा हैं। चुनाव आयोग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

2. 2016 के लिए टैगोर सांस्कृतिक सद्भावना पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर – राम वनजी सुतार

केंद्र सरकार ने वर्ष 2014, 2015 तथा 2016 के टैगोर सांस्कृतिक सद्भावना पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। विजेताओं का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जूरी द्वारा किया गया, इस जूरी में भारत के मुख्य न्यायधीष रंजन गोगोई, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालास्वामी तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सहस्रबुद्धे शामिल हैं। यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 18 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र में प्रदान किये जायेंगे।
टैगोर सांस्कृतिक सद्भावना पुरस्कार के विजेता
2014 : राजकुमार सिंहजीत सिंह। वे मणिपुर नृत्य के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, वे एक अध्यापक, परफ़ॉर्मर तथा कोरियोग्राफर हैं।
2015 : छायानाट। यह एक बांग्लादेशी संगठन है, इसकी स्थापना 1961 में की गयी थी। इस संगठन ने बंगाली संस्कृति, संगीत तथा साहित्य में टैगोर के कार्य के प्रचार-प्रसार के लिए उत्कृष्ठ कार्य किया है।
2016 : राम वनजी सुतार : वे एक प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। उन्हें मध्य प्रदेश में गाँधी सागर बांध पर चम्बल स्मारक के निर्माण के लिए जाना जाता है। वे पद्मभूषण तथा पद्म श्री पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं।

3. भारत ने शिमला में जल आपूर्ति के लिए किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ समझौता किया है?
उत्तर – विश्व बैंक

भारत सरकार, हिमाचल प्रदेश सरकार तथा विश्व बैंक ने 40 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, इसका उद्देश्य शिमला में स्वच्छ तथा नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। शिमला में ग्रीष्मकाल में पेयजल की काफी किल्लत रहती है। इस ऋण का ग्रेस पीरियड 4 वर्ष तथा मैच्योरिटी 15.5 वर्ष है।

4. वन्दे भारत एक्सप्रेस किन दो स्थानों के बीच दौड़ेगी? 
उत्तर – नई दिल्ली से वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन्दे भारत हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रेलगाड़ी “ट्रेन 18” का नाम बदलकर “वन्दे भारत एक्सप्रेस” कर दिया गया है। यह रेलगाड़ी दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी। 16 कोच वाली इस रेलगाड़ी का निर्माण भारत में ही पूर्ण रूप से भारतीय इंजिनियरों द्वारा किया गया है।
इस विश्वस्तरीय रेल का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 40-50% अधिक हो सकता है। यह रेलगाड़ी 755 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, यह ट्रेन कानपूर और प्रयागराज में रुकेगी।
ट्रेन 18 भारत की पहली बिना इंजन की ट्रेन है। इसका निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है। इस रेल के निर्माण में 100 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह रेल 30 वर्ष पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस का स्थान लेगी। इस रेल के 80% कल-पुर्ज़े भारत में निर्मित किये गये हैं, यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकती है। 2019-20 तक इस प्रकार की 5 अन्य रेलों का निर्माण किया जायेगा।

5. विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली

विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में किया। इसका आयोजन उर्जा व संसाधन संस्थान (TERI) द्वारा किया जा रहा है।
विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन
विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन उर्जा व संसाधन संस्थान (TERI) का वार्षिक फ्लैगशिप इवेंट है। इस सम्मेलन का उद्देश्य विकासशील देशों के विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करना है। इस सम्मेलन में वैश्विक नेता वैश्विक महत्व के जलवायु सम्बन्धी मुद्दों पर अपने विचार प्रकट करते हैं। इस सम्मेलन का उद्देश्य दीर्घकालीन समाधान ढूंढना है।
उर्जा व संसाधन संस्थान (TERI)
उर्जा व संसाधन संस्थान (TERI) की स्थापना दरबारी सेठ ने 1974 में की गयी थी, वे टाटा केमिकल्स लिमिटेड के निर्माता थे। उन्होंने TERI के लिए वित्तीय सहायता पदान की। वर्तमान में TERI एक विश्वस्तरीय थिंक टैंक के रूप में उभर कर आया है। यह उर्जा, जलवायु परिवर्तन तथा सतत विकास इत्यादि विषयों के सन्दर्भ में कार्य करता है।

6. विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2019 में किस वैश्विक नेता को सतत विकास लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया?
उत्तर – फ्रैंक बैनीमरामा

फिजी के प्रधानमंत्री फ्रैंक बैनीमरामा को हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन में सतत विकास लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मानित फिजी में सतत विकास में योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है। इस शिखर सम्मेलन में स्वच्छ भविष्य, स्वच्छ महासागर, सतत पर्यावरण तथा सतत परिवहन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। इस सम्मेलन में 40 से अधिक देशों के 2000 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन उर्जा व संसाधन संस्थान (TERI) द्वारा किया गया।

7. हाल ही में आयुष दवाओं की ऑनलाइन लाइसेंसिंग के लिए कौन सा पोर्टल लांच किया गया?
उत्तर – ई-औषधि

केन्द्रीय आयुर्वेद, योग व नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्ध और होमियोपैथी (आयुष) मंत्रालय ने ई-औषधि नामक पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल को केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येस्सो नायक ने लांच किया। इसका उद्देश्य पारदर्शिता तथा जवाबदेही में वृद्धि करना है। इसका उपयोग आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी तथा होमियोपैथी दवाओं की ऑनलाइन लाइसेंसिंग के लिए किया जायेगा। इस पोर्टल के द्वारा आवेदन के स्टेटस के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
भारत में लगभग 5000 वर्षों से पारंपरिक औषधि व चिकित्सा पद्धति का उपयोग किया जा रहा है। आयुष कई पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों से मिलकर बना है, इसमें आयुर्वेद, योग व नेचुरोपैथी, यूनानी और होमियोपैथी शामिल हैं।
5 नवम्बर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है, पहली बार वर्ष 2016 में आयुर्वेद दिवस मनाया गया है। वर्ष 2017 में यूनानी दिवस की स्थापना की गयी थी, इसे 11 फरवरी को मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त 4 जनवरी को सिद्ध दिवस तथा 18 नवम्बर को नेचुरोपैथी दिवस मनाया जाता है।

8. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – प्रमोद चन्द्र मोदी

प्रमोद चन्द्र मोदी को केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का चेयरमैन किया गया। उन्हें सुशील चन्द्र के स्थान पर नियुक्त किया गया है। प्रमोद चन्द्र मोदी भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 1982 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वे केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्य थे।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड आयकर विभाग की नीति निर्माण के लिए नोडल एजेंसी है, आयकर विभाग केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। यह एक संवैधानिक संस्था है, इसकी स्थापना केन्द्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के अंतर्गत की गयी है। प्रत्यक्ष कर नीति निर्माण के सन्दर्भ में यह देश की सर्वोच्च संस्था है, यह बोर्ड देश में प्रत्यक्ष कर कानून प्रवर्तन के लिए भी उत्तरदायी है।

9. 72वें बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स 2019 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब किस फिल्म ने जीता?
उत्तर – रोमा

बाफ्टा (ब्रिटिश अकैडमी ऑफ़ फिल्म एंड टेलीविज़न आर्ट्स) अवार्ड के विजेताओं की घोषणा हाल ही में गयी। बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स 2019 के विजेताओं की सूची निम्नलिखित हैं :
सर्वश्रेष्ठ फिल्म : रोमा
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म : द फेवरेट
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : ओलिविया कोलमैन (द फेवरेट)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : रमी मेलेक (बोहेमियन रैपसोडी)
सहयोगी अभिनेत्री : राचेल वेइस्ज़ (द फेवरेट)
सहयोगी अभिनेता : महेर्शाला अली (ग्रीन बुक)
निर्देशक : अलफोंसो कुआरोन (रोमा)
वेशभूषा डिजाईन : द फेवरेट
मेक अप एंड हेयर : द फेवरेट
संगीत : ए स्टार इस बोर्न
एनिमेटेड फिल्म : स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स
ब्रिटिश शोर्ट एनीमेशन फिल्म : रफ़हाउस
सिनेमेटोग्राफी : रोमा
डाक्यूमेंट्री : फ्री सोलो
एडिशन : वाईस
स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स : ब्लैक पैंथर

10. भारत ने किस नार्डिक देश के साथ सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर – स्वीडन

भारत ने हाल ही में स्वीडन के साथ सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये। इन समझौते के तहत दोनों देशों एक दूसरे के साथ गुप्त जानकारी साझा करेंगे। इस समझौते पर निर्मला सीतारमण की स्वीडन यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किये गये। स्वीडन ने विश्व भर के 30 देशों के साथ इस प्रकार का समझौता किया है। नार्डिक देशों में डेनमार्क, फ़िनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill