Daily CA Dose : 23-02-2019


1. भारत के पहले फुल डोम 3डी डिजिटल थिएटर का उद्घाटन हाल ही में किस शहर में किया गया?
उत्तर – कलकत्ता



केन्द्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में साइंस सिटी में देश के पहले फुल डोम 3डी डिजिटल थिएटर का उद्घाटन किया। यह नया सिस्टम हाई रेज़ोल्यूशन, फुल डोम, डिजिटल 2डी/3 डी अल्टेरिया सीम टेक्नोलॉजी की स्क्रीनिंग करने में सक्षम है। साइंस सिटी का संचालन केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विज्ञान संग्राहलय परिषद् द्वारा किया जाता है।

2. हाल ही में किस देश ने “फ़तेह” नाम पनडुब्बी को लांच किया?
उत्तर – ईरान


ईरानी के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने हाल ही में अत्याधुनिक स्वदेश रूप से निर्मित पनडुब्बी “फ़तेह” का पर्दार्पण किया। यह पनडुब्बी क्रूज मिसाइल दागने में सक्षम है। वर्तमान में अमेरिका के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के मध्यनज़र इसे एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में देखा जा रहा है।
फ़तेह पनडुब्बी
• इस पनडुब्बी को दक्षिणी बंदरगाह नगर बन्दर अब्बास में लांच किया गया।
• फ़तेह फारसी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है “विजेता” । यह सेमी-हैवी श्रेणी में ईरान की पहली पनडुब्बी है।
• यह हल्की गदिर क्लास तथा भारी किलो-क्लास पनडुब्बियों के बीच के अंतर को कम करेगी।
• इन पनडुब्बी का भार लगभग 600 टन है। यह टारपीडो, नेवल माइन तथा क्रूज मिसाइल से सुसज्जित है।
• इसमें सतह-से-सतह तक मार कर सकने वाली मिसाइल है, जो 2000 किलोमीटर की दूरी तक अपने लक्ष्य को ध्वस्त कर सकती है। इस मिसाइल की ज़द में इजराइल तथा क्षेत्र में अमेरिका के सैन्य ठिकानें आते हैं।
• इस पनडुब्बी का लांच ईरान के सैन्य इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है।

3. प्रसिद्ध जलवायु वैज्ञानिक वॉलेस स्मिथ ब्रोएकर किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर – अमेरिका


हाल ही में प्रसिद्ध जलवायु वैज्ञानिक वॉलेस स्मिथ ब्रोएकर का निधन 87 वर्ष की आयु में अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ। प्रोफेसर ब्रोएकर ने “ग्लोबल वार्मिंग” शब्द को काफी लोकप्रिय बनाया। उन्होंने 1975 में शोध पत्र में कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर के बढ़ने के सटीक अनुमान लगाया था। वे रेडियोकार्बन तथा आइसोटोप डेटिंग में अग्रणी थे। वे “महासागरीय कन्वेयर बेल्ट” की पहचान करने वाले पहले वैज्ञानिक थे। “महासागरीय कन्वेयर बेल्ट जलधाराओं का वैश्विक नेटवर्क है, यह वर्ष, तापमान तथा वायु को प्रभावित करता है।

4. ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड का सम्बन्ध किससे है?
उत्तर – शिक्षा का डिजिटलीकरण


कक्षाओं में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाल ही में ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड लांच किया है। इसे 1987 में लांच किये गये ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड की तर्ज पर लांच किया गया है, ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड को स्कूलों में आधारभूत सुविधाएँ प्रदान के लिए लांच किया गया था। ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड का क्रियान्वयन इसी शैक्षणिक वर्ष से किया जायेगा, इस कार्यक्रम के द्वारा स्कूलों में बेहतर डिजिटल शिक्षा प्रदान की जायेगी। इस कार्यक्रम के तहत 2022 तक 9वीं, 10वीं तथा 11वीं कक्षाओं के 7 लाख क्लासरूम्स तथा महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के 2 लाख क्लासरूम्स में डिजिटल बोर्ड स्थापित किये जायेंगे। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा सीखने व सिखाने में नए अवसर उत्पन्न होंगे। इससे छात्रों में भी अध्ययन के प्रति रुचि उत्पन्न होगी। डिजिटल अध्यापन सामग्री से देश की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकते हैं।

5. हाल ही में साहित्यकार नामवर सिंह का निधन हुआ, वे किस भाषा से सम्बंधित थे?
उत्तर –हिंदी


प्रसिद्ध हिंदी लेखक व आलोचक नामवर सिंह का निधन हो गया है। वे 92 वर्ष के थे, उनका निधन एम्स के ट्रामा सेंटर में हुआ। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से पीएचडी की थी।
नामवर सिंह
नामवर सिंह का जन्म 28 जुलाई, 1926 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। एक एक प्रसिद्ध लेखक, आलोचक, भाषाविद, शिक्षाविद तथा सिद्धांतवादी थे। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की तथा कुछ समय तक वहां पर अध्यापन कार्य भी किया। इसके अलावा वे कई अन्य विश्वविद्यालयों में हिंदी साहित्य के प्रोफेसर रहे। वे जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा केंद्र के पहले अध्यक्ष भी रहे। वे ज्ञानपीठ पुरस्कार के चयन बोर्ड के चेयरमैन भी रहे।
उन्हें 1971 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद उन्हें शलाका सम्मान, साहित्य भूषण सम्मान, कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी प्रमुख रचनाएं इस प्रकार हैं : कविता के नए प्रतिमान, छायावाद, दूसरी परंपरा की खोज इत्यादि।

6. किस खिलाड़ी ने हाल ही में क़तर ओपन टेनिस खिताब 2019 जीता?
उत्तर – एलिस मर्तेंस


बेल्जियम की एलिस मर्तेंस ने अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता। उन्होंने क़तर ओपन के फाइनल में रोमानिया की साइमन हालेप को 3-6, 6-4, 6-3 से पराजित किया। यह फाइनल मैच में दोहा में खेला गया था।
एलिस मर्तेंस
• वर्तमान में विश्व में उनकी रैंकिंग 21वीं हैं। वे अब तक 5 सिंगल तथा 6 डबल WTA खिताब जीत चुकी हैं। इसके अतिरिक्त वे 24 ITF ख़िताब भी जीत चुकी हैं।
• क़तर ओपन उनके करियर का सबसे बड़ा खिताब है।
• क़तर ओपन को फाइनल में उन्होंने विश्व में नंबर 3 रैंक की खिलाड़ी सिमोना हालेप को पराजित करके उलटफेर किया।
क़तर ओपन 2019
यह एक प्रोफेशनल टेनिस ओपन है, इसके आउटडोर हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है। यह ATP वर्ल्ड टूर 250 सीरीज का हिस्सा है। इसका आयोजन प्रतिवर्ष क़तर के दोहा में खलीफा इंटरनेशनल टेनिस एंड स्क्वाश काम्प्लेक्स में किया जाता है। इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन 1993 से किया जा रहा है। 2019 के संस्करण में पुरुष एकल वर्ग का खिताब स्पेन के आर. बौतिस्ता अगुट ने चेकोस्लोवाकिया के टी. बर्डिच को हराकर अपने नाम किया।

7. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स ऑनर्स में स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर का खिताब किसने जीता?
उत्तर – नोवाक जोकोविच


हाल ही में लॉरियस पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गयी। टेनिस खिलाडी नोवाक जोकोविच तथा जिमनास्ट सिमोन बाइल्स को शीर्ष पुरस्कार प्रदान किया गया।
विजेताओं की पूर्ण सूची
• नोवाक जोकोविच ने स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर का खिताब जीता।
• अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर का खिताब जीता।
• स्किएर लिंडसे वोन को स्पिरिट ऑफ़ सपोर्ट के खिताब से सम्मानित किया गया।
• प्रीमियर लीग में आर्सेनल फुटबॉल क्लब के पूर्व कोच आर्सेन वेंगर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। आर्सेन वेंगर 22 वर्षों तक आर्सेनल के कोच रहे, क्लब को ऊंचाई तक पहुंचाने में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही।
• कमबैक ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार अमेरिका के गोल्फर टाइगर वुड्स ने जीता।
• जापानी टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने ब्रेकथ्रू ऑफ़ द ईयर अवार्ड जीता। उन्होंने पिछले वर्ष यू.एस. ओपन तथा इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है।
• स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर विद डिसएबिलिटी का खिताब स्किएर हेनररिएटा फार्कसोवा ने जीता।
• एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ़ द इयर का खिताब क्लो किम (स्नोबोर्डिंग) ने जीता।
• टीम ऑफ़ द ईयर का खिताब फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने जीता।
• लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट ऑफ़ द ईयर का खिताब शिया बोयु ने जीता।
• एक्सेप्शनल अचीवमेंट अवार्ड का खिताब एलियुड किपचोगे (एथलेटिक्स) ने जीता।
• सपोर्ट फॉर गुड अवार्ड “युवा” (झारखण्ड की महिला फुटबॉल टीम) ने जीता।

8. किस बीमा कंपनी ने “माइक्रो बचत” नामक सूक्ष्म बीमा योजना लांच की? 
उत्तर – भारतीय जीवन बीमा निगम


भारतीय जीवन बीमा निगम ने हाल ही में सूक्ष्म बीमा योजना “माइक्रो बचत” लांच की। यह नियमित प्रीमियम, नॉन लिंक्ड, एंडोमेंट सूक्ष्म बीमा योजना है, इसमें सुरक्षा तथा बचत का समावेश है। पहली बार 2 लाख रुपये तक के कवरेज के लिए सूक्ष्म बीमा योजना को लांच किया गया है। इस योजना के तहत पालिसीधारक की मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। इस योजना का लाभ 18-55 आयुवर्ग के लोग उठा सकते हैं, इसके लिए किसी मेडिकल परीक्षण की आवश्यकता नहीं है।

9. सातवें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – अशोक दिलवाली


हाल ही में केन्द्रीय राज्य (स्वतंत्र प्रभार) सूचना व प्रसारण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 7वें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार वितरित किये। राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार के सातवें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में किया गया था। प्रोफेशनल श्रेणी की थीम “महिलाओं के नेतृत्व में विकास” थी, जबकि अमेचर श्रेणी की थीम “भारत के मेले व उत्सव” थी।
विजेताओं की सूची
समारोह में कुल 13 पुरस्कार प्रदान किये गये। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 3 लाख रुपये प्रदान किये। जबकि प्रोफेशनल फोटोग्राफर ऑफ़ द ईयर के लिए 1 लाख रुपये तथा अमेचर फोटोग्राफर ऑफ़ द ईयर को 75,000 रुपये प्रदान किये गये। प्रोफेशनल तथा अमेचर श्रेणी में 5 स्पेशल मेंशन अवार्ड दिए गये, उन्हें 50,000 तथा 30,000 रुपये प्रदान किये गये। विजेताओं की सूची निम्नलिखित है :
• लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड : अशोक दिलवाली
• प्रोफेशनल फोटोग्राफर ऑफ़ द ईयर : एस. एस. शांत कुमार
• अमेचर फोटोग्राफर ऑफ़ द ईयर : गुरदीप धीमान
• स्पेशल मेंशन अवार्ड (प्रोफेशनल) : अरुण श्रीधर, पी.वी. सुन्दरराव, कैलाश मित्तल, मिहिर सिंह तथा रनिता रॉय।
• स्पेशल मेंशन अवार्ड (अमेचर) : वी. रवि कुमार, एस. नीलिमा, मनीषा जैसी, महेश बालासाहेब लोंकर, अविजित दत्ता।
राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार
राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार सूचना व प्रसारण मंत्रालय के फोटो डिवीज़न द्वारा प्रदान किये गये जाते हैं, पहले फोटो डिवीज़न एक स्वतंत्र इकाई थी, अब यह सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार का उद्देश्य फोटोग्राफी की तकनीक तथा कला को बढ़ावा देना है तथा देश के प्रोफेशनल व अमेचर फोटोग्राफर्स को बढ़ावा देना है।

10. 79वीं भारतीय इतिहास कांग्रेस का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर – मध्य प्रदेश


79वीं भारतीय इतिहास कांग्रेस का आयोजन 26 फरवरी से मध्य प्रदेश के भोपाल में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में किया जायेगा। पहले 79वीं भारतीय इतिहास कांग्रेस का आयोजन पुणे में किया जाना था, परन्तु वित्तीय समस्याओं के कारण यह आयोजन संभव नहीं हो सका।
मध्य प्रदेश दूसरी बार भारतीय इतिहास कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले 2011 में मध्य प्रदेश में भारतीय इतिहास कांग्रेस का आयोजन किया गया था। इस कांग्रेस में इतिहास से सम्बंधित 1000 प्रतिनिधि हिस्सा ले सकते हैं।
भारतीय विज्ञान कांग्रेस
भारतीय इतिहास कांग्रेस की स्थापना 1935 में की गयी थी, यह भारतीय इतिहासकारों व शिक्षाविदों का सबसे बड़ा संगठन है, इसमें 10,000 से अधिक सदस्य हैं।
भारतीय इतिहास कांग्रेस का उद्देश्य भारतीय इतिहास के वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा देना है। भारतीय इतिहास कांग्रेस में पांच वार्षिक सत्रों का आयोजन किया जाता है :
• प्राचीन भारत
• मध्यकालीन भारत
• आधुनिक भारत
• भारत के अतिरिक्त अन्य देशों का इतिहास
• पुरातत्वशास्त्र

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill