Daily CA Dose : 22-02-2019


1. हाल ही में सूचना व प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के किस सेक्शन को निरस्त किया गया है?
उत्तर – सेक्शन 66A


हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्य सरकारों अपने पुलिस बलों को सूचना व प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के सेक्शन 66A को निरस्त किये जाने के बारे में सूचना दी है। इस सेक्शन के तहत ऑनलाइन आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने पर लोगों को कारावास की सजा की प्रावधान था। सर्वोच्च न्यायालय ने इस सेक्शन को मार्च 2015 में निरस्त कर दिया था।

2. भारतीय मूल के किस प्रोफेसर को दक्षिण अफ्रीका के नेल्सन मंडेला स्कूल ऑफ़ पब्लिक गवर्नेंस का निदेशक नियुक्त किया गया?
उत्तर – फैज़ल इस्माइल

भारतीय मूल के प्रोफेसर इस्माइल को दक्षिण अफ्रीका के नेल्सन मंडेला स्कूल ऑफ़ पब्लिक गवर्नेंस का निदेशक नियुक्त किया गया है। वे जुलाई, 2019 में कार्यभार संभालेंगे। प्रोफेसर इस्माइल को दक्षिण अफ्रीका के लिए कई वार्ताएं करने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ तथा यूरोपीय संघ के साथ व्यापार व विकास समझौते के लिए समझौता वार्ता की है। वे 2015 से 2018 तक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व प्रशासन आयोग के अध्यक्ष रहे, उन्हें 2023 तक पुनः नियुक्त किया गया था। वे UCT स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर भी हैं। इससे पहले वे विश्व व्यापार संगठन में एम्बेसडर तथा व्यापार व उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं।

3. न्यूनतम राष्ट्रीय मजदूरी दर निश्चित करने के लिए किसकी अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है?
उत्तर – डॉ. अनूप सतपथी

डॉ. अनूप सतपथी की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति ने राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी दर निश्चित करने के लिए रिपोर्ट भारत सरकार को सौंप दी है। इस विशेषज्ञ समिति को राष्ट्रीय मजदूरी दर निश्चित करने के लिए पद्धति निश्चित करने का कार्य सौंपा गया था।
समिति की सिफारिशें
• इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए समिति ने भारतीय मेडिकल अनुसन्धान परिषद् की 2400 कैलोरी की आवश्यकता को मध्य नज़र रखा। इसमें संतुलित आहार के लिए प्रतिदिन 50 ग्राम प्रोटीन तथा 30 ग्राम वसा को भी शामिल किया गया है।
• इस रिपोर्ट में भोजन के आलावा कपडा, इंधन, विद्युत्, आवास का किराया, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यय तथा परिवहन इत्यादि के खर्चे को भी शामिल किया गया है।
• समिति ने आवश्यकता आधारित राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी दर 375 रुपये प्रतिदिन (9,750 रुपये प्रतिमाह) निश्चित करने की अनुशंसा की है।
• इस समिति ने शहरी श्रमिकों के लिए अतिरिक्त आवास क्रिया औसतन 55 रुपये प्रतिदिन (1,430 रुपये प्रति माह) निश्चित किया है।
• इस समिति ने विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पैमाना निश्चित किया है।

4. स्वच्छता एक्सीलेंस अवार्ड किस नगर निगम ने जीता? 
उत्तर – रायगढ़ नगर निगम

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम ने स्वच्छता एक्सीलेंस अवार्ड 2019 जीता। अंबिकापुर तथा कुम्बाकोनम के नगर निगम ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। “वैधानिक नगर” की श्रेणी में जशपुर नगर, मलप्पुरम तथा सूरजपुर की नगरपरिषद ने पुरस्कार जीते। मिलियन से अधिक जनसँख्या वाले शहरों की श्रेणी में ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन को सम्मानित किया गया। एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्स में चास म्युनिसिपल कारपोरेशन को सम्मानित किया गया।

5. किस देश के शोधकर्ताओं ने बिना जीपीएस की सहायता से चींटी की तरह चलने वाले रोबोट का निर्माण किया है?
उत्तर – फ्रांस

फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च (CNRS) के शोधकर्ताओं ने ही चींटी की तरह चलने वाले “AntBot” का विकास किया है, यह अपने आसपास के माहौल में खोजबीन कर सकता है और बिना जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) की सहायता से घर तक वापस आ सकता है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने मरुस्थलीय चींटियों से प्रेरणा ली, जो अकेले ही यात्रा करती हैं। चींटियाँ अपनी अवस्थिति पता करने के लिए ध्रुवीय रौशनी तथा पराबैगनी रौशनी का उपयोग करती हैं। यह AntBot भी इन चींटियों की तरह की कार्य करता है। इस छह टांग वाले रोबोट में ऑप्टिकल कंपास है, जिसकी सहायता से यह ध्रुवीय रौशनी का पता लगाकर अपनी दिशा निश्चित करता है। इसमें सूर्य की दिशा में ऑप्टिकल मूवमेंट सेंसर लगा है, जिससे यह तय की गयी दूरी की गणना करता है।

6. “अर्ली एड एशिया 2019” का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – जयपुर

हाल ही में एशिया का सबसे बड़ा पूर्व बच्चपन सम्मेलन “अर्ली एड एशिया 2019” का आयोजन राजस्थान के जयपुर में किया गया। इस सम्मेलन की थीम “हमारे बच्चे, हमारा भविष्य” थी। इस सम्मेलन का उद्देश्य एशिया में बच्चपन की शुरुआत में ही बच्चों को सीखने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाना है। इसका आयोजन अर्ली चाइल्डहुड एसोसिएशन, इंडिया एंड स्कून्यूज़ द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन से सम्बन्धी प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया और अध्यापन पर परिचर्चा की। इस सम्मेलन में 600 अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें एशिया, यूरोप तथा अमेरिका के शिक्षाविदों ने भी हिस्सा लिया है। भारत में अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन से सम्बंधित यह सबसे बड़ा सम्मलेन था।

7. भारतीय वायुसेना की पहली महिला फ्लाइट इंजिनियर कौन बनीं?
उत्तर – फ्लाइट लेफ्टिनेंट हीना जैसवाल

हीना जैसवाल भारतीय वायुसेना में पहली महिला फ्लाइट इंजिनियर बन गयी हैं। अब तक भारतीय वायुसेना के फ्लाइट इंजिनियर केवल पुरुष ही थे। महिलाओं के लिए फ्लाइट इंजिनियर शाखा को 2018 में खोला गया था।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट हीना जैसवाल को भारतीय वायुसेना की इंजीनियरिंग शाखा में जनवरी, 2015 में शामिल किया गया था। हीना जैसवाल भारतीय वायुसेना की ऑपरेशन हेलीकाप्टर यूनिट में तैनात किया जायेगा। यह हेलीकाप्टर सिअचीन ग्लेशियर तथा अंदमान जैसे मुश्किल क्षेत्रों में कार्य करते हैं।
फ्लाइट इंजिनियर एयरक्राफ्ट के फ्लाइट क्रू का सदस्य होता है, फ्लाइट इंजिनियर के पास मॉनिटरिंग तथा जटिल सिस्टम से सम्बंधित कौशल होना चाहिए।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट हीना जैसवाल
फ्लाइट लेफ्टिनेंट हीना जैसवाल चंडीगढ़ से हैं, उन्होंने बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग डिग्री यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) पंजाब विश्वविद्यालय से प्राप्त की है।

8. पुरुष एकल वर्ग में 83वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 को किसने जीता?
उत्तर – सौरभ वर्मा

सौरभ वर्मा ने पुरुष एकल वर्ग में 83वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 को जीता। इस प्रतियोगिता के आयोजन असम के गुवाहाटी में किया गया था। फाइनल में उन्होंने लक्ष्य सेन को 21-18, 21-13 से पराजित किया। यह सौरभ वर्मा का तीसरा राष्ट्रीय खिताब है। जबकि पुरुष युगल वर्ग का खिताब प्रणव जेरी चोपड़ा तथा चिराग शेट्टी ने जीता।

9. अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 15 फरवरी

प्रतिवर्ष 15 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना तथा कैंसर के गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए कार्य करना है। कैंसर बच्चों में बहुत बड़ा मृत्यु कारक है। विश्व में प्रतिवर्ष 3 लाख बच्चों में कैंसर के लक्षण पाए जाते हैं। गौरतलब है कि निम्न व माध्यम वर्गीय देशों में कैंसर से पीड़ित बच्चों की मृत्यु दर 80% है। जबकि विकसित देशों में कैंसर से पीड़ित 80% बच्चों का जीवन बच जाता है। अतः इस असमानता को कम करने की ज़रुरत है।
उद्देश्य
• कैंसर का शीघ्र निदान
• सस्ती व उच्च गुणवत्ता युक्ता दवाओं की उपलब्धता
• बेहतर उपचार
• कैंसर से पीड़ित बच्चों के बेहतर देखभाल
• कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए सतत करियर के विकल्प उपलब्ध करवाना

10. भारत के पहले अग्रोमेट पूर्वानुमान केंद्र का उद्घाटन किस राज्य में किया गया?
उत्तर – कर्नाटक

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में नार्थ कर्नाटक अग्रोमेट फोरकास्टिंग एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन धारवाड़ में कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के कृषक ज्ञान केंद्र में किया। यह देश में इस प्रकार का पहला केंद्र है। इसके द्वारा आधुनिक तकनीक को किसानों तक पहुँचाया जायेगा। इस केंद्र का उद्देश्य किसानों को सटीक मौसम के पूर्वानुमान की रिपोर्ट्स उपलब्ध करवाना है। इससे किसानों को फसल की सुरक्षा में सहायता मिलेगी तथा उनका उत्पादन भी अधिक होगा। इस तकनीक का लाभ क्षेत्र के 25 लाख किसानों को होगा। इन किसानों को व्हाट्सएप्प, SMS, सोशल नेटवर्किंग साइट्स तथा सामुदायिक रेडियो स्टेशन द्वारा सूचना उपलब्ध करवाई जायेगी। इस केंद्र का निर्माण केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारतीय मौसम विभाग तथा कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के सहयोग से किया गया है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill