Daily CA Dose : 20 February 2019


1. हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने विश्व रोज़गार तथा तथा सामाजिक परिदृश्य ट्रेंड 2019 रिपोर्ट जारी की?
उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन


हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने विश्व रोज़गार तथा सामाजिक परिदृश्य ट्रेंड 2019 रिपोर्ट जारी की, इसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं :
• 2019 में बेरोजगार दर कम होकर 4.9% पर पहुँच जाएगी।
• बेरोजगार लोगों की अनुमानित संख्या 174 मिलियन पर पहुँचने का अनुमान लगाया गया है।
• इस रिपोर्ट में रोज़गार के मामले में महिलाओं की भागीदारी कम होने पर चिंता व्यक्ति की गयी है। महिलाओं की रोज़गार दर केवल 48% है जबकि पुरुषों की रोज़गार दर 75% है।
• श्रम बाज़ार में कार्य करने वाले कुल 3.3 अरब श्रम बल में 2 अरब लोग अनौपचारिक रोज़गार में कार्यरत्त हैं, उनकी आर्थिक सुरक्षा जोखिम में है।
• युवाओं (15-24 आयुवर्ग) में बेरोज़गारी दर 11.8% है।
• इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 5 से 14 वर्ष की आयु के 114 मिलियन बच्चे वैश्विक श्रम बाज़ार में कार्यरत्त हैं। उनमे से 73 मिलियन बच्चे खतरनाक परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं।

2. किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने ब्रह्माण्ड की उत्पति की खोजबीन के लिए SPHEREx मिशन लांच किया?
उत्तर – नासा

अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने ब्रह्माण्ड की उत्पति की की खोजबीन के लिए SPHEREx मिशन लांच किया है। SPHEREx का पूर्ण स्वरुप “Spectro-Photometer for the History of Universe, Epoch of Reionization and Ices Explorer” है। यह स्पेसक्राफ्ट ब्रह्माण्ड के निर्माण का अध्ययन करेगा। यह प्रत्येक 6 माह में आकाश का मानचित्रण करेगा। वैज्ञानिक इस मिशन के द्वारा 300 मिलियन आकाशगंगाओं के डाटा का संग्रहण करेंगे।

3. 83वीं राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियन 2019 में महिला एकल वर्ग का खिताब किसने जीता?
उत्तर – साइना नेहवाल

साइना नेहवाल ने महिला एकल वर्ग में 83वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 का खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने पी.वी. सिन्धु को सीधें सेटों में 21-18, 21-15 से पराजित किया।
सौरभ वर्मा ने पुरुष एकल वर्ग में 83वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 को जीता। इस प्रतियोगिता के आयोजन असम के गुवाहाटी में किया गया था। फाइनल में उन्होंने लक्ष्य सेन को 21-18, 21-13 से पराजित किया। यह सौरभ वर्मा का तीसरा राष्ट्रीय खिताब है। जबकि पुरुष युगल वर्ग का खिताब प्रणव जेरी चोपड़ा तथा चिराग शेट्टी ने जीता।

4. 40वां अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक मरुस्थल उत्सव 2019 राजस्थान के किस जिले में शुरू हुआ? 
उत्तर – जैसलमेर

राजस्थान के जैसलमेर जिले में 40वां अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक मरुस्थल उत्सव 2019 शुरू हुआ। इस उत्सव में हज़ारों की संख्या में पर्यटक हिस्सा ले रहे हैं। इस तीन दिवसीय उत्सव में राजस्थान की समृद्ध विरासत का प्रदर्शन किया जायेगा। इस उत्सव की शुरुआत 17 जनवरी को गड्सीसर लेक किले से हुई। इसमें विभिन्न किस्म की प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन भी किया जायेगा।

5. किस टीम ने ईरानी कप 2019 का खिताब जीता?
उत्तर – विदर्भ

विदर्भ ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए ईरानी कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में विदर्भ में अजिंक्य रहाणे की नेतृत्व वाली शेष भारत की टीम को पराजित किया। पिछले वर्ष भी ईरानी कप का खिताब विदर्भ ने ही जीता था। इससे पहले विदर्भ ने इस वर्ष के रणजी ट्राफी के खिताब को भी जीता था। पिछले कुछ वर्षों में विदर्भ क्रिकेट के क्षेत्र में एक पॉवरहाउस के रूप में उभर कर आया है। विदर्भ की टीम ने 25 लाख की ईरानी राशि को जम्मू-कश्मीर कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को देने का फैसला किया है।
ईरानी कप
जेड. आर. ईरानी कप (पुराना नाम ईरानी ट्राफी) भारत में खेली जानी वाली प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1959-60 में रणजी ट्राफी के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर की गयी है। इस प्रतियोगिता का नाम जेड. आर. ईरानी के नाम पर रखा गया है, वे भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के शुरूआती सदस्यों में से एक थे। इस प्रतियोगिता में केवल दो टीमे हिस्सा लेती हैं : रणजी ट्राफी की मौजूदा विजेता टीम तथा शेष भारत की टीम। अब तक शेष भारत की टीम ईरानी कप को 28 बार जीत चुकी है। जबकि विदर्भ की टीम ने यह खिताब दो बार जीता है।

6. मल्लखम्ब विश्व चैंपियनशिप 2019 में किस देश ने टीम इवेंट जीता?
उत्तर – भारत

भारत ने पहले मल्लखम्ब विश्व चैंपियनशिप 2019 में टीम इवेंट के खिताब को अपने नाम किया। इसका आयोजन 17 फरवरी को मुंबई में शिवाजी पार्क में किया गया। इस दो दिवसीय इवेंट में 15 देशों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसे स्पेन, जर्मनी, चेक गणराज्य, इटली, अमेरिका, ईरान, नॉर्वे, इंग्लैंड, फ्रांस, मलेशिया, सिंगापुर, जापान, वियतनाम, बहरीन तथा भारत ने हिस्सा लिया। भारत ने 244.73 अंकों के साथ इस चैंपियनशिप के टीम इवेंट को जीता। सिंगापुर इस इवेंट में दूसरे स्थान पर जबकि मलेशिया तीसरे स्थान पर रहा।

7. किस खिलाड़ी को हाल ही में फुटबॉल रत्न से सम्मानित किया गया?
उत्तर – सुनील छेत्री

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को पहले “फुटबॉल रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान दिल्ली फुटबॉल संघ द्वारा प्रदान किया गया। हाल ही में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। सुनील छेत्री को भारत के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में से एक माना जाता है।
सुनील छेत्री
सुनील छेत्री भारतीय टीम में स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं। सुनील छेत्री का जन्म तेलंगाना राज्य के सिकंदराबाद नगर में 3 अगस्त, 1984 को हुआ था। सुनील छेत्री भारत के फुटबॉल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में से एक हैं। वे AIFF प्लेयर ऑफ़ द इयर ख़िताब वर्ष 2007, 2011, 2013, 2014 और 2017 में कुल चार बार जीत चुके हैं।

8. किस राज्य ने संस्कृत को दूसरी आधिकारिक भाषा बनाने के लिए बिल पारित किया?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में हिमाचल प्रदेश राजभाषा (संशोधन) बिल, 2019 प्रस्तुत किया।इस बिल के द्वारा संस्कृत को हिमाचल प्रदेश की दूसरी अधिकारिक भाषा बनाने की व्यवस्था की गयी है। हिमाचल प्रदेश में 8वीं कक्षा तक संस्कृत को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक भाषा हिंदी है।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 345 के तहत आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओँ में से किसी भी भाषा को कोई राज्य अपनी अधिकारिक भाषा घोषित कर सकता है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किया गया है। विधेयक के पारित होने के बाद संस्कृत हिमाचल प्रदेश की दूसरी आधिकारिक भाषा बन जायेगी।

9. संयुक्त राष्ट्र ने किस भारतीय अधिकारी को DMSPC में कंट्रोलर व ASG नियुक्त किया?
उत्तर – चंद्रमौली रामनाथन

भारत के चंद्रमौली रामनाथन को संयुक्त राष्ट्र ने प्रबंधकीय योजना विभाग, नीति व अनुपालन (DMSPC) में नियंत्रल व सहायता महासचिव नियुक्त किया है। उन्हें उरुग्वे के बेटिना तूची बर्त्ससिओतास के स्थान पर नियुक्त किया गया है। DMSPC की शुरुआत 1 जनवरी, 2019 को हुई थी। यह प्रबंधन के सभी क्षेत्रों में स्पष्ट व एकीकृत नेतृत्व प्रदान करता है।

10. किस आईटी कंपनी ने InfyTQ नामक एप्प लांच की?
उत्तर – इनफ़ोसिस

देश की सबसे बड़ी सूचना व प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक इनफ़ोसिस ने हाल ही में InfyTQ नामक एप्प लांच की, इस एप्प का निर्माण इंजीनियरिंग छात्रों के सीखने के लिए किया गया है। यह एक किस्म का ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म है, यह तीसरे तथा चौथे वर्ष के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है। इसके द्वारा छात्र तकनीकी तथा व्यवसायिक कौशल प्राप्त कर सकते हैं।
यह छात्रों के लिए किस प्रकार लाभदायक है?
InfyTQ मोबाइल तथा डेस्कटॉप दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है, इसमें काफी विविध सामग्री दी गयी है। इसके द्वारा छात्रों को डिजिटल कौशल हस्तांतरण दिया जाएगा। यह कोर्स कन्सेप्चुअल तथा प्रैक्टिकल दोनों पहलुओं के लिए उपयोगी है। इसके द्वारा छात्र व्यावारिक रूप में कौशल के उपयोग को सीख पायेंगे। InfyTQ में एडवांस्ड लर्निंग मटेरियल उपलब्ध करवाया गया है।
इस प्लेटफार्म के द्वारा छात्रों को नवीन घटनाओं से भी परिचित करवाया जायेगा। भारतीय इंजीनियरिंग छात्रों की रोज़गार प्राप्ति की दर काफी चिंताजनक रही है, InfyTQ इस दर को बेहतर बनाने में एक प्रयास है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill