Today's CA Dose : 10-12-2018

1. ‘ग्लिंका विश्व मृदा पुरस्कार 2018” किसने जीता?
उत्तर – प्रोफेसर रतन लाल
ऑहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल ने ग्लिंका विश्व मृदा पुरस्कार 2018 को जीता। उन्हें यह पुरस्कार सतत मृदा प्रबंधन में सराहनीय योगदान के लिए दिया है। इस पुरस्कार का नाम रूसी वैज्ञानिक कोन्स्तान्तिन डी. ग्लिंका के नामक पर रखा गया है। यह कृषि क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

प्रोफेसर रतन लाल का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था, उनका परिवार 1948 में भारत आया था। उन्होंने अमेरिका में 1968 में मृदा क्षेत्र में डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की।
2. हाल ही में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अजय रोहेरा किस राज्य से हैं?
उत्तर – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के अजय रोहेरा ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप-बी क्रिकेट में हैदराबाद के विरुद्ध अपने डेब्यू मैच में 267 रन नाबाद बनाये। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट के डेब्यू मैच में उच्चतम स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई के अमोल मजूमदार के नाम था, उन्होंने 1994 में फरीदाबाद में हरियाणा के विरुद्ध 260 रन बनाये थे।
3. भारत का चार अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों वाला पहला राज्य कौन सा बना?
उत्तर – केरल
हाल ही में केरल में कन्नूर हवाईअड्डे का उद्घाटन किया गया, इसके साथ ही केरल 4 अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे वाला देश का पहला राज्य बन गया है। हाल ही में कन्नूर हवाई अड्डे से पहली वाणिज्यिक उड़ान एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान IX-7154 भरी गयी। केरल के तीन अन्य अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं : त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा।
इस हवाईअड्डे का निर्माण पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप मॉडल के तहत किया गया है, यह हवाईअड्डा 2000 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह हवाई अड्डा विदेशों में रहने वाले केरल के निवासियों के लिए काफी उपयोग सिद्ध होगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा राज्य के विकास पर भी बल मिलेगा। इस हवाईअड्डे से वायनाड, कन्नूर और कसरगोडे जैसे क्षेत्रों में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।
4. मिस्टर सुपरनेशनल 2018 ट्राफी को किसने जीता?
उत्तर – प्रथमेश मौलिंगकर
भारत के प्रथमेश मौलिंगकर ने मिस्टर सुपरनेशनल 2018 खिताब को जीता, वे इस ख़िताब को जीतने वाले पहले भारतीय व एशियाई हैं। इस स्पर्धा आयोज पोलैंड में किया गया था। इस स्पर्धा में विश्व के विभिन्न देशो के 37 प्रतिभागियों को पराजित किया। इस स्पर्धा में पोलैंड के प्रतिभागी पहले रनर-अप रहे।
5. भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी दिवस कब मनाया?
उत्तर – 8 दिसम्बर
8 दिसम्बर को भारतीय नौसेना द्वारा प्रतिवर्ष पनडुब्बी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 8 दिसम्बर, 1967 को भारतीय नौसेना की पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को नौसेना में शामिल किया गया था।
देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा का भार भारतीय नौसेना पर है। वर्तमान में भारतीय नौसेना में 67,228 सैनिक/कर्मचारी कार्यरत्त हैं। भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 ईसवी में हुई थी। महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी को भारतीय नौसेना का पिता कहा जाता है।भारतीय नौसेना का आदर्श वाक्य “शं नो वरुणः” है। वर्तमान में भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा हैं।
मार्च 2018 के अनुसार भारतीय नौसेना के पास एक एयरक्राफ्ट कैरिएर, 1 उभयचर परिवहन डॉक, 8 लैंडिंग शिप टैंक, 11 डिस्ट्रॉयर, 13 फ्रिगेट, 1 परमाणु उर्जा संचालित पनडुब्बी, 1 बैलिस्टिक मिसाइल युक्त पनडुब्बी, 14 परंपरागत पनडुब्बीयां, 22 कार्वेट, 4 फ्लीट टैंकर तथा अन्य कई पोत हैं।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill