Today's CA Dose : 09-12-2018

1. संयुक्त राष्ट्र खाद्य व कृषि संगठन ने किस वर्ष को मोटे अनाज का वर्ष मनाने का फैसला किया है?
उत्तर – 2023
संयुक्त राष्ट्र खाद्य व कृषि संगठन ने भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 2023 को मोटे अनाज का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (International Year of Millets) के रूप में मनाने का फैसला किया है। यह निर्णय रोम में खाद्य व कृषि संगठन की परिषद् के 160वें सत्र के दौरान लिया गया।

खाद्य व कृषि परिषद् ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी बोर्ड में 2020 और 2021 के लिए भारत की सदस्यता को भी स्वीकार किया। मोटे अनाज में ज्वार, बाजरा तथा रागी जैसे अनाज शामिल किये जाते हैं।
2. “क्लीन सी 2018” अभ्यास का आयोजन किसके द्वारा किया गया?
उत्तर – भारतीय तटरक्षक बल
भारतीय तटरक्षक बल ने पोर्ट ब्लेयर में “क्लीन सी- 2018” का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य तेल के फैलाव की घटना से निपटने के लिए अभ्यास करना है, यह अभ्यास नेशनल आयल स्पिल डिजास्टर कंटीजेंसी प्लांट (NOS-DCP) का हिस्सा है। इस अभ्यास में भारतीय तटरक्षक बल के विश्वस्त, विजित, राजवीर, राजश्री, 4 इंटरसेप्टर बोट, डोर्निएर विमान तथा चेतक हेलीकाप्टर ने हिस्सा लिया।
निकोबार द्वीप तथा उत्तरी सुमात्रा के बीच स्थित ग्रेट चैनल एक व्यस्त समुद्री मार्ग है, इस 160 किलोमीटर चौड़ी खाड़ी से लगभग 200 समुद्री जहाज़ रोजाना गुज़रते हैं, यह विश्व के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक है। इसलिए यह क्षेत्र तेल के फैलाव की घटना की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। इसलिए तेल के फैलाव की घटना से निपटने के लिए अभ्यास अत्यंत आवश्यक था।
इस अभ्यास के द्वारा तेल फैलाव इत्यादि की घटने से निपटने के लिए भारतीय तटरक्षक बल की तैयारी की समीक्षा की गयी। इस अभ्यास का आयोजन दो चरणों में किया गया । इस अभ्यास में भारतीय तटरक्षक बल के ICG प्रदूषण नियंत्रण वेसल तथा ICG डोर्निएर व चेतक हेलीकाप्टर का उपयोग हवाई सर्वेक्षण के लिए किया गया।
भारतीय तटरक्षक को रक्षा मंत्रालय के अधीन समुद्री वातावरण तथा भारत के समुद्री क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के उत्तरदायित्व सौंपा गया है । तेल फैलाव की घटना के लिए नेशनल आयल स्पिल डिजास्टर कंटीजेंसी प्लांट (NOS-DCP) की स्थापना की गयी है। इसके अलावा मुंबई, चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर में तीन प्रदूषण प्रतिक्रिया केन्द्रों की स्थापना की गयी है।
3. किस देश ने हाल ही में लोक परिवहन को 2019 से निशुल्क बनाने का निर्णय लिया है?
उत्तर – लक्सेम्बर्ग
यूरोपीय देश ने हाल ही में लोक परिवहन को 2019 से निशुल्क बनाने का निर्णय लिया है, इसके साथ ही लक्सेम्बर्ग विश्व का ऐसा पहला देश बना जायेया जहाँ पर लोक परिवहन बिलकुल निशुल्क होगा। इसका उद्देश्य पर्यावरण प्रदूषण की समस्या का समाधान करना तथा ट्रैफिक में भीड़ की समस्या को समाप्त करना है। इससे पहले लक्सेम्बर्ग ने 20 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए लोक परिवहन को निशुल्क बनाया था।
4. हाल ही में गूगल ने अपने किस उत्पाद को बंद करने की घोषणा की?
उत्तर – गूगल अल्लो
हाल ही में टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अपनी मैसेजिंग एप्प “अल्लो” को बंद करने की घोषणा की। यह मार्च, 2019 तक पूरी तरह बंद हो जायेगा, तब तक यूजर्स गूगल प्लस पर अपने डाटा को डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले इसी वर्ष याहू मैसेंजर भी बंद हुआ था।
अल्लो के बंद होने का एक प्रमुख कारण इसमें लोगों की कम रुचि रही। इसी वर्ष गूगल ने अपने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म गूगल प्लस को बंद करने का निर्णय भी लिया था। अल्लो की बजाय गूगल ने एंड्राइड मेसेज एप्प और विडियो कालिंग एप्प “डुओ” पर फोकस करने का निर्णय लिया है।
गूगल अल्लो एक इंस्टेंट मैसेजिंग एप्प है। यह एंड्राइड तथा iOS ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा गूगल क्रोम, मोज़िला फायरफॉक्स और ओपेरा ब्राउज़र पर भी काम करता है। अल्लो को टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने 21 सितम्बर, 2016 में लांच किया था। इस मैसेजिंग एप्प के द्वारा गूगल ने व्हाट्सएप्प और एप्पल iMessage से प्रतिस्पर्धा करने का प्रयास किया।
5. किस मंत्रालय को राष्ट्रीय महत्व के लिए स्कोच पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर – नवीन व नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय
केन्द्रीय नवीन व नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय को हाल ही नई दिल्ली में राष्ट्रीय महत्व के लिए स्कोच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को नवीन व नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय के सचिव आनंद कुमार को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार नवीन व नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय को देश में 73 गीगावाट नवीकरणीय उर्जा के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रदान किया गया, अभी तक इस महत्वकांक्षी लक्ष्य का 21% स्थापित किया जा चुका है। अगले एक वर्ष में देश में एक अरब यूनिट विद्युत् का उत्पादन नवीकरणीय संसाधनों से किया जायेगा। वर्तमान समय में पवन उर्जा उत्पादन में भारत का स्थान विश्व में चौथा है, जबकि सुरजा उर्जा में यह स्थान पांचवा है।
6. 2018 स्टार्टअप इंडिया वेंचर कैपिटल शिखर सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया गया?
उत्तर – गोवा
स्टार्ट-अप इंडिया वेंचर कैपिटल शिखर सम्मेलन का आयोजन 7 दिसम्बर, 2018 को गोवा में किया गया। इसका आयोजन केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के औद्यौगिक नीति एवं संवर्धन विभाग तथा गोवा सरकार द्वारा किया गया।
इस इवेंट में विश्व भर से निवेशक हिस्सा ले रहे हैं। इसमें अमेरिका, चीन, जापान, हांगकांग और सिंगापुर के निवेशकों ने हिस्सा लिया। इसमें लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
भारत में स्टार्टअप का तीसरा सबसे बड़ा बेस है, भारत में लगभग 14,000 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स हैं। औद्यौगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (DIPP) ने इसी वर्ष 8200 स्टार्टअप्स को मान्यता दी। केंद्र सरकार द्वारा जारी स्टेटमेंट के अनुसार इस वर्ष स्टार्टअप्स से 89,900 नयी नौकरियों का सृजन हुआ।
7. इटली ने फेसबुक पर डाटा सुरक्षा को लेकर कितना जुर्माना लगाया है?
उत्तर – 10 मिलियन यूरो
हाल ही में इटली द्वारा फेसबुक पर 10 मिलियन यूरो (लगभग 81 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है, यह जुर्माना फेसबुक पर बिना आज्ञा यूजर्स का डाटा बेचने के कारण लगाया गया है। यह जुर्माना इटली की उपभोक्ता व बाज़ार वाचडॉग द्वारा लगाया गया है। इतालवी वाचडॉग ने फेसबुक को अपनी एप्प तथा वेबसाइट पर माफीनामा प्रकाशित करने का निर्देश भी दिया है।
इससे पहले यूनाइटेड किंगडम द्वारा डाटा के दुरूपयोग मामले में फेसबुक पर 5 लाख पौंड (4.70 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया था। यह जुर्माना यूनाइटेड किंगडम के सूचना आयुक्त कार्यालय (ICO) द्वारा लगाया गया था। ICO ने फेसबुक पर यूजर्स के डाटा की सुरक्षा न करने का दोषी माना था।
2007 से 2014 के बीच फेसबुक पर यूजर्स के डाटा को सुरक्षित न रखने का आरोप लगाया गया है, दरअसल फेसबुक पर एप्प के ज़रिये एलेग्जेंडर कोगन तथा उनकी कंपनी जीएसआर के द्वारा लगभग 87 मिलियन लोगों के डाटा को यूजर्स की आज्ञा के बिना उपयोग किया गया। बाद में इस डाटा का कुछ हिस्सा SCL समूह के साथ साझा किया गया, SCL कैंब्रिज एनालिटिका की पैरेंट कंपनी है। कैंब्रिज एनालिटिका अमेरिका में चुनावों में कार्य कर चुकी है। डाटा के इस दुरूपयोग का पता 2015 में चल गया था, परन्तु फेसबुक ने इस पर कोई कारवाई नहीं की।
फेसबुक विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग कंपनी है, व्हाट्सएप्प और इन्स्टाग्राम इसकी सब्सिडियरी हैं। फेसबुक की स्थापना 4 फरवरी, 2004 को की गयी थी। इसके सह- संस्थापक मार्क जकरबर्ग, एदुआर्दो सेवरिन, एंड्रू मैककॉलम, डस्टिन मोस्कोवित्ज़ और क्रिस ह्यूज़ हैं। फेसबुक का मुख्यालय अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के मेनलो पार्क में स्थित है। जनवरी 2018 के आंकड़ों के अनुसार फेसबुक के लगभग 2.2 अरब यूजर हैं।
8. नवीन कृषि निर्यात नीति में 2022 तक कृषि निर्यात का लक्ष्य कितना रखा गया है?
उत्तर – 60 अरब डॉलर
केन्द्रीय कैबिनेट ने कृषि निर्यात नीति को मंज़ूरी दे दी है, इसका उद्देश्य वर्ष 2022 तक कृषि निर्यात को 60 अरब डॉलर तक पहुँचाना है। इस नीट के तहत प्रमुख रूप से चाय, कॉफ़ी तथा चावल इत्यादि कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जायेगा। इस नवीन कृषि नीट से विश्व के कृषि व्यापार में भारत की हिस्सेदारी में भी वृद्धि होगी।
कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत सेवाओं को अपग्रेड करना अति आवश्यक है। इसके अलावा कृषि उत्पादों की गुणवत्ता का मानकीकरण भी आवश्यक है। इस नीति का उद्देश्य 2022 तक कृषि निर्यात को 60 अरब डॉलर तक पहुँचाना तथा उसके बाद अगले पांच वर्ष में कृषि निर्यात को 100 अरब डॉलर तक पहुँचाना है। यह केंद्र सरकार के किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
इस नवीन कृषि निर्यात नीति का एक अन्य पहलु कृषि निर्यात का विविधिकरण है, इसके तहत किसानों को आर्गेनिक, देशी, परंपरागत तथा अपरम्परागत कृषि उत्पाद के निर्यात के लिए प्रेरित किया जायेगा।
9. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही प्रसाद योजना का सम्बन्ध किस से है?
उत्तर – धार्मिक पर्यटन
केंद्र सरकार ने हाल ही में गंगोत्री व यमुनोत्री (उत्तराखंड), अमरकंटक (मध्य प्रदेश), पारसनाथ (झारखण्ड) को प्रसाद (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual, Heritage Augmentation Drive) योजना में शामिल किया गया। इसके पश्चात् प्रसाद योजना के अंतर्गेत शामिल किये गये स्थानों की संख्या बढ़कर 41 पहुँच गयी है। यह 41 स्थान 25 विभिन्न राज्यों से शामिल किये गये हैं।
इस योजना को केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा 2014-15 में लांच किया गया था। इसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों का विकास सतत, योजनाबद्ध तथा प्रमुखता से करना है। इस योजना के तहत धार्मिक पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किया जायेगा।
केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय राज्यों को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय वित्तीय सहायता (CFA) प्रदान करता है। सार्वजनिक कार्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा 100% फंडिंग प्रदान की जाती है। परन्तु पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप तथा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत भी पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कार्य किया जा सकता है।
10. किस राज्य ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना” लांच की है?
उत्तर – दिल्ली
दिल्ली सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है, इस योजना को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 5 दिसम्बर, 2018 को लांच किया। इस यात्रा में तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए डॉक्टर भी उपलब्ध रहेगा। इस योजना को दिल्ली सरकार ने 9 जुलाई, 2018 को मंज़ूरी दी थी। दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना को जनवरी, 2018 में स्वीकृत किया था।
इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को दिल्ली से पांच धार्मिक सर्किट के लिए निशुल्क तीर्थ यात्रा पैकेज प्रदान किया जायेगा। दिल्ली के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से 1100 लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति को दिल्ली का निवासी तथा 60 वर्ष या अधिक की आयु का होना आवश्यक है। इस योजना का लाभ प्रतिवर्ष 77,000 लोग उठा सकेंगे। इस योजना के कारण प्रत्येक तीर्थयात्री पर सरकार द्वारा 7000 व्यय किये जायेगे। यह तीर्थ यात्रा 3 दिन और 2 रात की होगी। तीर्थयात्रियों के भोजन व ठहरने की व्यवस्था भी सरकार द्वारा ही की जाएगी।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill