Today's CA Dose : 06-12-2018

1. विश्व सीमा शुल्क संगठन के नीति आयोग के 80वें सत्र का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – मुंबई
3 दिसम्बर, 2018 को विश्व सीमा शुल्क संगठन के नीति आयोग के 80वे सत्र का आयोजन महाराष्ट्र के मुंबई में किया गया। इसका आयोजन विश्व सीमाशुल्क संगठन द्वारा केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर तथा सीमाशुल्क बोर्ड के साथ मिलकर किया गया।

इस सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर तथा सीमाशुल्क बोर्ड के चेयरमैन एस. रमेश द्वारा किया गया। इस तीन दिवसीय इवेंट में 30 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस सत्र में सीमाशुल्क से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी। इस दौरान चर्चा के मुख्य बिंदु थे : व्यापार सहायता, अवैध वित्तीय परिचालन, प्रदर्शन माप, छोटे द्वीपीय राष्ट्रों की समस्याएं इत्यादि।
2. अत्लाविन देबेबे ने पुणे अंतर्राष्ट्रीय मैराथन 2018 को जीता, वे किस देश से हैं?
उत्तर – इथियोपिया
इथियोपिया के अत्लाविन देबेबे ने पुणे अंतर्राष्ट्रीय मैराथन 2018 को जीता, उन्होंने इस मैराथन को 2 घंटे, 17 मिनट और 17 सेकंड में पूरा किया। पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर तेशोम गेताचिउ तथा तीसरे स्थान पर बेकेले असेफा ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में केन्या की पस्कालिया चेप्कोगेई ने पहला स्थान प्राप्त किया, उन्होंने मैराथन 2 घंटे, 50 मिनट और 27 सेकंड में पूरी की। भारतीय धावकों में पुरुष वर्ग में बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप के करन सिंह पहले स्थान पर रहे। जबकि भारतीय महिलाओं की श्रेणी में उर्वी ताम्बे पहला स्थान पर रहीं। इस मैराथन में 100 विदेशी धावकों समेत कुल 15,000 लोगों ने हिस्सा लिया। यह पुणे अंतर्राष्ट्रीय मैराथन का 33वां संस्करण था।
3. भारत और जापान के बीच शिनयु मैत्री 2018 युद्ध अभ्यास किस स्थान पर शुरू हुआ?
उत्तर – आगरा
भारत और जापान के बीच पहल हवाई युद्ध अभ्यास “शिनयुमैत्री 18” उत्तर प्रदेश के आगरा में शुरू हुआ। इस अभ्यास की थीम “परिवहन एयरक्राफ्ट पर संयुक्त मोबिलिटी/मानवीय सहायता तथा आपदा राहत” है ।
भारतीय वायुसेना और जापानी वायुसेना के बीच आयोजित किये जाने वाले इस अभ्यास का केंद्र बिंदु मानवीय सहायता तथा आपदा राहत कार्य के लिए अभ्यास करना है। इस अभ्यास में दोनों देशों की वायुसेनाओं हेअविंग लोडिंग/ऑफ लोडिंग का अभ्यास भी करेंगी। इस अभ्यास में जापानी वायुसेना का C2 एयरक्राफ्ट, एयर क्रू तथा पर्यवेक्षक हिस्सा ले रहे हैं । भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में C17 तथा An-32 एयरक्राफ्ट, एयर क्रू तथा पर्यवेक्षकों के साथ हिस्सा ले रही है।
4. भालुओं पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – आगरा
3 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के आगरा में भालुओं पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ, इस चार दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य भालुओं तथा चिड़ियाघरों, वन्यजीव अभ्यारण्यों तथा बचाव केन्द्रों में मौजूद वन्य जीवों के कल्याण पर चर्चा करना है। इस सम्मेलन का आयोजन Wildlife SOS द्वारा अमेरिका और कनाडा के “बियर केयर ग्रुप” के साथ किया जायेगा। इस सम्मेलन में 11 देशों अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क, नीदरलैंड्स, वियतनाम इत्यादि हिस्सा ले रहे हैं।
5. पुरुष वर्ग में 2018 के लिए किस खिलाड़ी को बैलन डी’और से सम्मानित किया गया?
उत्तर – लुका मोद्रिच
क्रोएशिया के मिडफील्डर लुका मोद्रिच ने फुटबॉल का प्रतिष्ठित सम्मान बैलन डी’और जीता। इसके साथ ही उन्होंने लगभग एक दशक तक चले लिओनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दबदबे को समाप्त किया। वर्ष 2008 से मेसी और रोनाल्डो ही इस पुरस्कार को जीतते आये हैं।
बैलन डी’और की दौड़ में क्रिस्टियानो रोनाल्डो दूसरे स्थान पर रहे। जबकि तीसरे स्थान पर फ्रांस के एंट्वान ग्रीजमन रहे। चौथे स्थान पर फ्रांस के युवा फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे रहे। पांचवें स्थान पर अर्जेंटीना के लिओनेल मेसी रहे। छठवें स्थान पर मिस्र और लिवरपूल के मोहम्मद सालाह रहे। जबकि सातवें स्थान पर राफेल वरान रहे।
महिला वर्ग में नॉर्वे की फॉरवर्ड ऐडा हेजरबर्ग ने बैलन डी’और जीता।
लुका मोद्रिच क्रोएशिया के फुटबॉल खिलाड़ी हैं, वे क्रोएशिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का हिस्सा हैं। उन्हें मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डरों में से एक माना जाता है। उनका जन्म 9 सितम्बर, 1985 को हुआ था। वे स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लीगा’ में रियाल मेड्रिड के लिए खेलते हैं। फुटबॉल विश्व कप 2018 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्डन बॉल से सम्मानित किया गया था।
6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए “PEETHA” नामक पहल शुरू की?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए “PEETHA” नामक पहल शुरू की, PEETHA का पूर्ण स्वरुप Peoples Empowerment Enabling Transparency and Accountability है। यह ओडिशा सरकार की “अमा गाँव अमा बिकास” योजना की उप-योजना है। इस पहल के अंतर्गत हर महीने 15-20 तारीख के बीच ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन किया जायेगा। प्रति माह प्रत्येक ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत को PEETHA का आयोजन के लिए 5 लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे।
7. हाल ही में भारत का नया वित्त सचिव किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – अजय नारायण झा
अजय नारायण झा को भारत का नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया, उन्हें हसमुख अधिया के स्थान पर नियुक्त किया गया है। अजय नारायण झा 1982 बैच के मणिपुर त्रिपुरा कैडर के आईएएस अफसर हैं। वित्त सचिव स्थायी सचिव के स्तर का सिविल सर्वेंट होता है जो वित्त मंत्रालय में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है।
8. सर्वप्रथम उत्तर-पूर्वी भारत के किस राज्य में 112 आपातकालीन नंबर लांच किया गया?
उत्तर – नागालैंड
1 दिसम्बर, 2018 को नागालैंड में 112 आपातकालीन नंबर लांच किया, नागालैंड इस नंबर को लांच करने वाला देश का दूसरा राज्य तथा उत्तर-पूर्व का पहला राज्य बन गया है। सर्वप्रथम इस नंबर को हिमाचल प्रदेश में लांच किया गया था। इस नंबर को इमरजेंसी रिस्पोंस सपोर्ट सिस्टम प्रोजेक्ट के तहत लांच किया गया। इस नंबर को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नागालैंड के राज्यत्व दिवस तथा हार्नबिल फेस्टिवल के दौरान लांच किया गया।
इस फ़ोन नंबर पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सहायता प्राप्त की जा सकती है। 112 नंबर में पुलिस (100), आगजनी (101), स्वास्थ्य (108) तथा महिला सुरक्षा (1090) इत्यादि आपातकालीन सेवाओं को एकीकृत किया है।
112 आपातकालीन फ़ोन नंबर अमेरिका के आपातकालीन नंबर 911 की तर्ज़ पर शुरू किया गया है। धीरे-धीरे इस आपातकालीन नंबर को देश के अन्य राज्यों में भी शुरू किया जायेगा।
9. ISSF की जज समिति में शामिल किये जाने वाले पहले भारतीय कौन हैं? 
उत्तर – पवन सिंह
पवन सिंह अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खेल संघ की निर्णायक समिति में शामिल किये जाने वाले पहले भारतीय बने। वे भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के संयुक्त सचिव भी हैं। इससे पहले वे भारतीय शूटिंग टीम के कोच भी रह चुके हैं। हाल ही में रानिंदर सिंह को ISSF का उपाध्यक्ष चुना गया गया था। इसके अलावा भारतीय निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा को ISSF ने ब्लू क्रॉस से सम्मानित किया था।
10. अल्ट्रा रनिंग में भारत के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय पदक किसने जीता?
उत्तर – उल्लास नारायण
उल्लास नारायण ने भारत के लिए अल्ट्रा रनिंग में पहला अंतर्राष्ट्रीय पदक जीता। उन्होंने इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ अल्ट्रा रनिंग 24 ऑवर एशिया एंड ओशिनिया चैंपियनशिप 2018 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसका आयोजन तायपेई इ किया गया। अल्ट्रा रनिंग में धावकों को काफी लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है। इस प्रकार के दौड़ में धावकों को एक निश्चित दूरी (जैसे 50 किलोमीटर, 100 किलोमीटर) अथवा निश्चित समय (6 घंटे, 24 घंटे) इत्यादि पूरी करनी पड़ती है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill