Today's CA Dose : 03-12-2018

1. बॉर्डर सिक्यूरिटी फ़ोर्स (BSF) की स्थापना कब की गयी थी?
उत्तर – 1 दिसम्बर, 1965
1 दिसम्बर को प्रतिवर्ष बॉर्डर सिक्यूरिटी फ़ोर्स स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। BSF की स्थापना 1 दिसम्बर, 1965 को हुई थी। BSF का आदर्श वाक्य “जीवंत पर्यंत कर्तव्य” है। BSF का वार्षिक बजट लगभग 17,118 करोड़ रुपये है।
BSF भारत की सीमाओं की सुरक्षा करती है, इसे भारतीय क्षेत्र की सीमा सुरक्षा की पहली पंक्ति भी कहा जाता है।

यह पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारतीय सीमा की सुरक्षा करता है। BSF 1 दिसम्बर, 1965 को अस्तित्व में आया था, इसका उद्देश्य देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस निर्माण कई राज्य सशस्त्र पुलिस बटालियन के विलय से किया गया था। यह देश की पांच केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है, इनका नियंत्रण केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पास है। इसका प्रमुख कार्य शांति काल में देश की सीमाओं की सुरक्षा करना है। BSF विश्व का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। इसमें 186 बटालियन हैं, इसमें 2,57,363 कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या है। इसमें एयर विंग, मरीन विंग, आर्टिलरी रेजिमेंट तथा कमांडो यूनिट भी शामिल हैं। BSF को भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा, भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा में भारतीय सेना के साथ तैनात किया जाता है। यह नक्सल विरोधी ऑपरेशन में भी कार्य करता है।
2. 19वां हार्नबिल फेस्टिवल हाल ही में किस राज्य में शुरू हुआ?
उत्तर – नागालैंड
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 1 दिसम्बर को नागालैंड की राजधानी कोहिमा में 19वें हार्नबिल फेस्टिवल का उद्घाटन किया। नागालैंड को 1 दिसम्बर, 1963 को राज्य का दर्जा जिला था, नागालैंड भारत का 16वां राज्य था। इस उत्सव के दौरान नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने जनता को संबोधित भी किया।
हार्नबिल फेस्टिवल का आयोजन नागालैंड में प्रतिवर्ष 1 से 10 दिसम्बर के बीच में किया जाता है। यह एक सांस्कृतिक उत्सव है। इस उत्सव का नाम इंडियन हार्नबिल नामक पक्षी पर रखा गया है। इस उत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल प्रतिस्पर्धा तथा भोजन मेले इत्यादि आयोजित किये जाते हैं। इसके अलावा चित्रकला, लकड़ी की नक्काशी तथा मूर्तिकला की प्रदर्शनी भी की जाती है।
3. हाल ही में जॉर्ज एच .डब्ल्यू. बुश का निधन हुआ, वे किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?
उत्तर – अमेरिका
1 दिसम्बर, 2018 को अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज एच .डब्ल्यू. बुश का निधन हुआ, वे 94 वर्ष के थे। उनका पूरा नाम जॉर्ज हेर्बर्ट वॉकर बुश था, वे अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के पिता थे। वे 20 जनवरी, 1989 से लेकर 20 जनवरी, 1993 के बीच अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे।
जॉर्ज हेर्बर्ट वॉकर बुश का जन्म 12 जून, 1924 को अमेरिका के मेसाचुसेट्स में हुआ था। वे रिपब्लिकन राजनीतिक दल से सम्बंधित थे। वे 20 जनवरी, 1981 से 20 जनवरी, 1989 के दौरान अमेरिका के 43वें उप-राष्ट्रपति रहे। इसके पश्चात् वे 20 जनवरी, 1989 से 20 जनवरी, 1993 के बीच अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति बने। बाद में उनके पुत्र जॉर्ज डब्ल्यू बुश 20 जनवरी, 2001 से 20 जनवरी, 2009 के बीच अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति बने।
4. हाल ही में किस वैश्विक नेता से “फ्रीडम ऑफ़ पेरिस” अवार्ड वापस लेने की घोषणा की गयी?
उत्तर – आंग सान सू ची
हाल ही में पेरिस नगर की मेयर ऐनी हिडैल्गो ने आंग सान सू ची से “फ्रीडम ऑफ़ पेरिस” अवार्ड वापस लेने की घोषणा की है। सू ची से यह पुरस्कार रोहिंग्या संकट के दौरान कारवाई न करने के कारण लिया गया है। म्यांमार की सेना द्वारा की गयी कारवाई के बाद 7 लाख से अधिक रोहिंग्याओं को रखीन प्रांत से पलायन करना पड़ा था।
इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने म्यांमार की नेता आंग सान सू ची को प्रदान किया गया सर्वोच्च सम्मान वापस लिया था। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सू ची को अपने सर्वोच्च सम्मान Ambassador of Conscience Award से वर्ष 2009 में सम्मानित किया था। पिछले महीने उनकी कनाडा की मानद नागरिकता भी रद्द की गयी थी।
आंग सान सू ची का जन्म 19 जून, 1945 को बर्मा के रंगून (अब यंगून, म्यांमार) में हुआ था। आंग सान सू ची म्यांमार की राजनेता, कूटनीतिज्ञ तथा लेखक हैं, उन्हें 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वे वर्तमान में म्यांमार की स्टेट काउंसलर हैं। उन्हें लोकतंत्र की प्रबल समर्थक के रूप में जाना जाता है। सू ची को क्रूर सैन्य तानाशाही का विरोध करने के कारण 15 वर्षों तक नज़रबंद रखा गया। उनके संघर्ष के लिए उन्हें रफ्तो प्राइज, सखारोव पुरस्कार, नोबेल शांति पुरस्कार, जवाहरलाल नेहर पुरस्कार, अंतर्राष्ट्रीय सिमोन बोलिवर पुरस्कार, ओलाफ पाल्मे पुरस्कार, भगवान् महावीर विश्व शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
5. अंतर्राष्ट्रीय CII एग्रो टेक 2018 का पार्टनर देश कौन सा है?
उत्तर – ग्रेट ब्रिटेन
1 दिसम्बर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय CII एग्रो टेक 2018 के 13वें संस्करण का उद्घाटन किया, इसकी थीम “कृषि में तकनीक: किसानों की आय में वृद्धि” है। चार-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कृषि तकनीक व व्यापार मेले का आयोजन भारतीय उद्योग संघ (CII) द्वारा किया जा रहा है। इस मेले में ग्रेट ब्रिटेन पार्टनर देश है। इस मेले में जापान और चीन फोकस देश हैं। इस मेले के मेज़बान राज्य पंजाब और हरियाणा हैं। इस मेले में 195 प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं, इसमें आठ देशों से 37 विदेशी प्रदर्शक भी हिस्सा ले रहे हैं।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill