Today's CA Dose : 02-12-2018

1. हाल ही में किस भारतीय निशानेबाज़ ने ISSF का सर्वोच्च सम्मान “ब्लू क्रॉस” जीता?
उत्तर – अभिनव बिंद्रा
हाल ही में अभिनव बिंद्रा को निशानेबाजी के सर्वोच्च सम्मान “द ब्लू क्रॉस” से सम्मानित किया गया, उन्हें यह सम्मान ISSF (अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ) द्वारा प्रदान किया गया। अभिनव बिंद्रा यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं। “द ब्लू क्रॉस” ISSF का सर्वोच्च सम्मान है।


अभिनव बिंद्रा ओलिंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, उन्होंने 2008 के ओलिंपिक में भारत के लिए 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था। यह 1980 के बाद भारत के द्वारा ओलिंपिक की किसी भी स्पर्धा में जीता जाने वाला पहला स्वर्ण पदक था, 1980 में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
अभिनव बिंद्रा का जन्म 28 सितम्बर, 1982 को उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। बिंद्रा ने 2006 की ISSF विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2014 में ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसके अतिरिक्त बिंद्रा ने 2002, 2006 तथा 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।
2. विश्व एड्स दिवस 2018 की थीम क्या है?
उत्तर – नो योर स्टेटस
विश्व एड्स दिवस 2018 की थीम “नो योर स्टेटस” है। प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य एड्स रोग के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस को पहली बार 1988 में मनाया गया था।
वर्ष 2017 तक एड्स के कारण विश्व भर में 28.9 मिलियन से 41.5 मिलियन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। तथा विश्व भर में 36.7 मिलियन HIV से पीड़ित है। विश्व एड्स दिवस की संकल्पना अगस्त, 1987 में जेम्स बन तथा थॉमस नेटर ने की थी, वे विश्व स्वास्थ्य संगठन में एड्स पर वैश्विक कार्यक्रम में जन सूचना अधिकारी के रूप में कार्यरत्त थे। इसके पश्चात् 1 दिसम्बर, 1988 को पहली बार विश्व एड्स दिवस मनाया गया।
3. यूरोपीय संघ ने हाल ही में कब तक जलवायु न्यूट्रल अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है?
उत्तर – 2050
यूरोपीय संघ ने हाल ही में जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए अपनी दीर्घकालीन योजना शुरू की। यूरोपीय संघ ने वर्ष 2050 तक जलवायु न्यूट्रल अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के तहत ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव को कम करने के लिए पौधरोपण पर बल दिया जायेगा। इसके अलावा यूरोपीय संघ द्वारा सौर और तथा पवन उर्जा में भी निवेश किया जायेगा, इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। वैज्ञानिकों के अनुसार इस शताब्दी में तापमान वृद्धि को 1.5C के अंतर्गत रखने के लिए शुद्ध शून्य उत्सर्जन आवश्यक है। किसी अर्थव्यवथा का जलवायु न्यूट्रल होने का अर्थ है कि गर्म गैसों को वातावरण से से कम करके उत्सर्जन को संतुलन में रखा जाये। यह गैसें वाहनों तथा पॉवर प्लांट इत्यादि से निकलती हैं, इनके प्रभाव को कम करने के लिए पौधरोपण तथा कार्बन कैप्चर टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा सकता है।
4. जनवरी 2019 से किम्बरले प्रोसेस की अध्यक्षता किस देश द्वारा की जाएगी?
उत्तर – भारत
जनवरी 2019 से किम्बरले प्रोसेस की अध्यक्षता भारत द्वारा की जाएगी। किम्बरले प्रोसेस वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में विवाद इत्यादि को समाप्ति करने के लिए शुरू की गयी है। इस पहल को कई देशों, उद्योग तथा सिविल सोसाइटी द्वरा शुरू किया गया है। भारत किम्बरले प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम का संस्थापक देश है।
5. द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय अम्बेदकर कॉन्क्लेव किस शहर में आयोजित किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
30 नवम्बर को द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय अम्बेदकर कॉन्क्लेव का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया। इस सम्मेलन क आयोजन SC/ST विधायकों व सांसदों तथा डॉ. अम्बेदकर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा किया जा रहा है। डॉ. अम्बेदकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने दलित समुदाय के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किया था।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill