Today's CA Dose : 01 December 2018

1. IITF दिल्ली 2018 में किस राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला? 
उत्तर – उत्तराखंड
उत्तराखंड को नई दिल्ली में आयोजित 38वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया। उत्तराखंड के पवेलियन में केदारनाथ में किये गये पुनर्निमाण के कार्य को दर्शाया गया है

तथा राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए उठाये गये क़दमों के बारे में बताया गया। उत्तराखंड के पवेलियन में विभिन्न स्थानीय जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी थी।

ITTF में बेहतरीन प्रदर्शनी के लिए हिमाचल प्रदेश को रजत पदक प्रदान किया गया। हिमाचल प्रदेश के पवेलियन में कुल्लू तथा किन्नौरी शाल, चंबा रुमाल, काँगड़ा पेंटिंग तथा लकड़ी व धातु की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कृषि उत्पादों को भी प्रदर्शनी में रखा गया था।
2. किस भारतीय शख्सियत को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवलिएर डी ला लीजन डी’हॉनर से सम्मानित किया गया?
उत्तर – अज़ीम प्रेमजी
भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक विप्रो के चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी को फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान शेवलिएर डी ला लीजन डी’हॉनर से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत में आईटी उद्योग के विकास तथा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन व अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा किये गये सामाजिक कार्य के लिए प्रदान किया गया।
यह फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, यह सम्मान किसी भी देश के नागरिक को फ्रांस की उत्कृष्ठ सेवा के लिए दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना वर्ष 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने की थी। इस सम्मान की पांच डिग्री हैं : शेवलिएर (योद्धा), ओफिसिएर (अफसर), कोमंदयूर (कमांडर), ग्रैंड ओफिसिएर (ग्रैंड ऑफिसर) तथा ग्रैंड क्रोइक्स (ग्रैंड क्रॉस)।
अभिनेता शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन को वर्ष 2007 और 2014 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार से अमर्त्य सेना, रवि शंकर, जुबिन मेहता, लता मंगेशकर, जेआरडी टाटा तथा रतन टाटा जैसे भारतीय नागरिकों को लीजन डी’हॉनर से सम्मानित किया जा चुका है।
3. भारत द्वारा “कोंकण 18” युद्ध अभ्यास किस देश के साथ किया जा रहा है?
उत्तर – यूनाइटेड किंगडम
भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच नौसैनिक युद्ध अभ्यास का आयोजन गोवा में किया जा रहा है। यह नौसैनिक युद्ध अभ्यास 28 नवम्बर से 6 दिसम्बर, 2018 के दौरान आयोजित किया जायेगा। इस युद्ध अभ्यास का बंदरगाह चरण 28 से 30 नवम्बर, 2018 के दौरान आयोजित किया गया, जबकि इसके बाद समुद्री चरण का आयोजन 2 से 6 दिसम्बर, 2018 के दौरान किया जायेगा।
इस युद्ध अभ्यास में रॉयल नेवी का प्रतिनिधित्व टाइप-45 श्रेणी के डिस्ट्रॉयर HMS ड्रैगन तथा वाइल्डकैट हेलीकाप्टर द्वारा किया जा रहा है। जबकि भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व कलकत्ता श्रेणी के डिस्ट्रॉयर आईएनएस कलकत्ता द्वारा किया जा रहा है, इसमें सीकिंग तथा समुद्री गश्ती वायुयान डोर्निएर भी शामिल है। इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य हवाई युद्ध रोधी, पनडुब्बी रोधी तथा सतह युद्ध रोधी स्थितियों के लिए अभ्यास करना है। इसके अलावा कई खेल गतिविधियों तथा परिचर्चा का आयोजन भी किया जायेगा।
4. कोप इंडिया 2019 युद्ध अभ्यास का आयोजन भारत द्वारा किस देश के साथ किया जायेगा?
उत्तर – अमेरिका
भारतीय व अमेरिकी वायुसेना के बीच कोप इंडिया 2019 हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन पश्चिम बंगाल में 3 दिसम्बर से 14 दिसम्बर, 2019 के दौरान किया जायेगा। इस दौरान द्विपक्षीय उड़ान कार्यक्रम का आयोजन पश्चिम बंगाल के दो महत्वपूर्ण एयरबेस : एयर फ़ोर्स स्टेशन कलाईकुंडा और एयरफ़ोर्स स्टेशन अर्जन सिंह में किया किया जायेगा।
इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देना तथा कौशल का आदान-प्रदान करना है। इस अभ्यास में अमेरिका के 200 वायुसैनिक 15 एयरक्राफ्ट के साथ हिस्सा लेंगे।
5. जॉर्जिया की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनीं?
उत्तर – सलोम ज़ुराबिश्विली
सलोम जुराबिश्विली जॉर्जिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। इससे पहले वे देश की विदेश मंत्री भी रह चुकी हैं। सलोम जुराबिश्विली ने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार ग्रिगोल वाशाद्ज़े को पराजित किया। राष्ट्रपति चुनावों में सलोम जुराबिश्विली को 59.5% वोट प्राप्त हुए, जबकि ग्रिगोल वाशाद्ज़े को 40.5% वोट प्राप्त हुए। सलोम जुराबिश्विली 16 दिसम्बर, 2018 को कार्यभार संभालेंगी।
सलोम जुराबिश्विली जन्म 18 मार्च, 1952 को हुआ था। वे 20 मार्च, 2004 से 19 अक्टूबर, 2005 के बीच जॉर्जिया की विदेश मंत्री रहीं। वे संयुक राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की ईरान प्रतिबन्ध समिति की सदस्य 11 नवम्बर, 2010 से 10 अक्टूबर, 2013 के बीच रहीं।
6. फिलिस्तीन के लोगो के साथ एकजुटता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 29 नवम्बर
29 नवम्बर को प्रतिवर्ष फिलिस्तीन के लोगो के साथ एकजुटता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य फिलिस्तीन की समस्या पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करना है। 29 नवम्बर, 1947 को महासभा ने प्रस्ताव 181(II) को पारित किया था, इसे विभाजन प्रस्ताव भी कहा जाता है। इस प्रस्ताव के तहत फिलिस्तीन व इजराइल नामक को राष्ट्रों की स्थापना की जानी थी। अभी तक केवल इजराइल की पूर्ण देश के रूप में स्थापित किया गया है। जबकि फिलिस्तीन को अभी भी आंशिक मान्यता ही प्राप्त है।
7. दक्षिण एशिया क्षेत्रीय युवा शांति सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – दिल्ली
हाल में नई दिल्ली में तीन दिवसीय दक्षिण एशिया क्षेत्रीय युवा शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस सम्मेलन का आयोजन महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती के अवसर पर किया गया। इसका आयोजन गाँधी समृति व दर्शन समिति, यूनेस्को महात्मा गाँधी शिक्षा, ,शांति व सतत विकास संस्थान (MGIEP) तथा STEP (Standing Together to Enable Peace) द्वारा मिलकर किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन महात्मा गाँधी के पड़पोते कृष्णा जी. कुलकर्णी द्वारा किया गया था।
8. हाल ही में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – ए.एम. नायक
केंद्र सरकार ने हाल ही में अनिल मणिभाई नायक को राष्ट्रीय कौशल विकास कारपोरेशन (NSDC) का चेयरमैन नियुक्त किया। वे वर्तमान में लार्सेन एंड टुब्रो के ग्रुप चेयरमैन हैं। उन्हें 2009 में देश के आर्थिक विकास में सहयोग के लिए पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।
राष्ट्रीय कौशल विकास कारपोरेशन (NSDC) पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप गैर-लाभकारी कंपनी है, यह केन्द्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। इसकी स्थापना 2009 में गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में की गयी थी। इसका उद्देश्य विभिन्न सेक्टर में कुशल कार्यबल उपलब्ध करवाना था।
9. हाल ही में किस नाटो सदस्य देश ने पहली बार किसी महिला को देश का सैन्य प्रमुख नियुक्त किया?
उत्तर – स्लोवेनिया
स्लोवेनिया नाटो का पहला सदस्य देश बन गया है जिसने सशस्त्र सैन्य बल का प्रमुख किसी महिला को नियुक्त किया है। मेजर जनरल अलेंका एर्मेंक को स्लोवेनिया की सेना का प्रमुख नियुक्त किया गया है। स्लोवेनिया की सेना में लगभग 7500 सैनिक है। स्लोवेनिया आरम्भ में यूगोस्लाविया का अंग था। स्लोवेनिया 2004 में यूरोपीय संघ और नाटो में शामिल हुआ था।
स्लोवेनिया
स्लोवेनिया मध्य यूरोप में स्थित है, इसकी राजधानी लुब्लियाना (Ljublijana) में स्थित है। स्लोवेनिया ने 25 जून, 1991 को यूगोस्लाविया से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। इसका क्षेत्रफल 20,273 वर्ग किलोमीटर है। स्लोवेनिया में प्रचलित मुद्रा यूरो है। स्लोवेनिया के पश्चिम में इटली, उत्तर में ऑस्ट्रिया, उत्तर-पूर्व में हंगरी, दक्षिण-पूर्व में क्रोएशिया तथा दक्षिण-पूर्व में एड्रिएटिक सागर स्थित है।
10. हाल में पुरालेखवेत्ता इरावाथम महादेवन का निधन हुआ, वे किस राज्य से सम्बंधित थे?
उत्तर – तमिलनाडु
इरावाथम महादेवन प्रसिद्ध पुरालेखवेत्ता थे।वे पद्मश्री से सम्मानित थे। उनका निधन 88 वर्ष की आयु में तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ। वे तमिल दैनिक पत्रिका “दिनमणि” के संपादक भी थे। उन्हें सिन्धु घाटी सभ्यता में पुरालेख में विशेषज्ञता तथा तमिल-ब्राह्मी पुरालेख के समझने में सफलता प्राप्त की थी। उन्हें नवम्बर, 2014 में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ मुंबई द्वारा कैम्पबेल मैडल प्रदान किया गया था।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill