Today's CA Dose : 30 सितम्बर, 2018

1. भारत के पहले कॉर्न फेस्टिवल का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – छिन्दवाड़ा
मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा में भारत के पहले कॉर्न (मक्की) फेस्टिवल का आयोजन किया गया, इसकी शुरुआत 29 सितम्बर को हुई। इसका उद्देश्य शोधकर्ताओं, उद्योगपतियों, किसानों तथा अन्य सम्बंधित लोगों को एक

प्लेटफार्म पर लाना था। यह दो दिवसीय फेस्टिवल इस प्रकार का पहला अंतर्राष्ट्रीय इवेंट है। छिन्दवाड़ा मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मक्की उत्पादक जिला है। छिन्दवाड़ा की मक्की उत्पादकता 5200 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है। 2017-18 में मध्य प्रदेश में 2,60,000 हेक्टेयर क्षेत्र में 12 लाख टन मक्की का उत्पादन किया गया था। छिन्दवाड़ा नागपुर और वर्धा शुष्क बंदरगाह से अच्छी तरह से कनेक्टेड है। इसलिए यह शहर मक्की से
सम्बंधित उद्योगों के लिए उचित स्थान है। मक्की के कई उद्योगों में उपयोग किया जाता है, इसलिए यह एक प्रमुख औद्योगिक फसल बन गयी है। मक्की से बना हुआ प्लास्टिक बायोप्लास्टिक कहलाता है।
2. नीति आयोग ने नकली दवाओं के वितरण को रोकने के लिए किस कंपनी के साथ समझौता किया है?
उत्तर – ओरेकल
नीति आयोग ने भारत में नकली दवाओं की समस्या से निपटने के लिए विश्व के बड़ी आईटी कंपनियों में से एक ओरेकल के साथ स्टेटमेंट ऑफ़ इंटेंट पर हस्ताक्षर किये। इस कार्य में स्ट्राइड्स फार्मा साइंसेज और अपोलो हॉस्पिटल भी सहयोग करेंगे। ओरेकल अमेरिका की बहुत बड़ी बहुराष्ट्रीय कंप्यूटर टेक्नोलॉजी कंपनी है, यह कंपनी मुख्य रूप से डेटाबेस सॉफ्टवेर, क्लाउड इंजीनियर्ड सिस्टम और एंटरप्राइज सॉफ्टवेर उत्पाद बनाती है। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के द्वारा दवा के सीरियल नंबर इत्यादि को स्थायी रूप से पंजीकृत किया जा सकता है और इस रिकॉर्ड से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। इस आपूर्ति श्रृंखला में दवा निर्माता, लोजिस्टिक्स, स्टॉकिस्ट से होकर हॉस्पिटल तथा फार्मेसी में पहुंचती है, इस पूरी श्रृंखला में यदि दवा के आदान-प्रदान में कोई गड़बड़ी होती है तो यह सॉफ्टवेर इस प्रकार की गड़बड़ी का पता लगा सकता है। इसके अलावा इस सॉफ्टवेर के द्वारा कुछ एक जीवन रक्षक दवाओं के तापमान तथा रसायनों को भी ट्रैक किया जा सकता है।
3. वैश्विक व्यापार चुनौतियों के अध्ययन के लिए गठित उच्च स्तरीय सलाहकार समूह के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर – सुरजीत एस. भल्ला
हाल ही में केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने वैश्विक व्यापार की चुनौतियों के अध्ययन के लिए उच्च स्तरीय सलाहकार समूह का गठन किया है। इस समूह के अध्यक्ष सुरजीत एस. भल्ला हैं, वे औक्सस रिसर्च एंड इन्वेस्टमेंट्स के निदेशक हैं। यह समूह वैश्विक व्यापार में भारत के हिस्से में वृद्धि करने, द्विपक्षीय व्यापार संबंधों के प्रबंधन तथा नवीन नीति निर्माण पर सरकार को सुझाव देगा। इसके अतिरिक्त यह समूह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार रूझान, बढ़ती हुई संरक्षणवादिता, दोहा विकास एजेंडा, व्यापार वार्ता इत्यादि पर अपने सुझाव देगा।
4. टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2019 के अनुसार भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान कौन सा है?
उत्तर – IISc बेंगलुरु
टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के टॉप 250 में कोई भी भारतीय शिक्षण संस्थान शामिल नहीं है। इस रैंकिंग के अनुसार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस, बेंगलुरु भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान है। इसे 251-300 के बैंड में रखा गया है। भारत में टॉप 5 शिक्षण संस्थानों में IIT इंदौर, IIT बॉम्बे, IIT रुड़की तथा जगद्गुरु श्री शिवारात्रिश्वरा हैं। इस रैंकिंग में विश्व में ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय लगातार तीसरी बार पहले स्थान पर रहा। ऑक्सफ़ोर्ड के बाद कैंब्रिज और स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी है। इस सूची में पिछले बार 42 संस्थानों की अपेक्षा इस बार 49 भारतीय संस्थान शामिल किये गये हैं।
5. भारत में पहली बार मेथनॉल बेस्ड कुकिंग इंधन का उपयोग किस राज्य में शुरू हुआ?
उत्तर – असम
सरकारी कंपनी असम पेट्रोकेमिकल ने हाल ही में भारत में पहली बार मेथनॉल बेस्ड कुकिंग इंधन का उपयोग असम में शुरू किया। इस कुकिंग आयल का उत्पादन असम के डिब्रूगढ़ के नामरूप मेथनॉल प्लांट में किया जायेगा, इसका आरम्भ 5 अक्टूबर से होगा। इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए 500 बर्नर तथा स्टोव का उपयोग किया जायेगा, इसके लिए 1.2 लीटर के मेथनॉल कनस्तर का उपयोग किया जायेगा। इस सिलिंडर की कीमत लगभग 32 रुपये होगी। कनस्तर और सिलिंडर के लिए टेक्नोलॉजी स्वीडन द्वारा उपलब्ध करवाई गयी है। वर्तमान में नामरूप प्लांट में प्रतिदिन 100 टन मेथनॉल का उत्पादन किया जाता है। सितम्बर, 2019 तक इस प्लांट की क्षमता को बढ़ाकर 500 टन प्रतिदिन किया जायेगा। विशेषज्ञों के अनुसार मेथनॉल एक स्वच्छ व हरित इंधन है और यह एलपीजी से 30% सस्ता भी है। इसका उत्पादन प्राकृतिक गैस, कोयले, बायो-मास, ठोस कचरे तथा कार्बन डाइऑक्साइड से किया जा सकता है।
6. विश्व रेबीज दिवस 2018 की थीम क्या है?
उत्तर – रेबीज: सन्देश साझा करें, एक जीवन बचाएं
28 सितम्बर को विश्व भर में विश्व रेबीज दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य रेबीज बिमारी तथा इसकी रोकथाम के बारे जागरूकता फैलाना है। विश्व रेबीज दिवस 2018 की थीम “रेबीज: सन्देश साझा करें, एक जीवन बचाएं” है। इस दिवस का उद्देश्य जानवरों व इन्सानों पर रेबीज के प्रभाव तथा रेबीज के रोकने के तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाना है।
विश्व रेबीज दिवस ग्लोबल अलायन्स फॉर रेबीज कण्ट्रोल की पहल है, इसकी शुरुआत 2007 में रेबीज की रोकथाम पर जागरूकता फैलाने के की गयी थी। 28 सितम्बर को प्रतिवर्ष विश्व रेबीज दिवस के रूप में मनाया जाता है, रेबीज दिवस फ़्रांसिसी केमिस्ट व माइक्रोबायोलॉजिस्ट लुइस पाश्चर की मृत्यु वर्षगाँठ पर मनाया जाता है। लुइस पाश्चर ने अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर रेबीज के लिए पहले टीके का आविष्कार किया था।
7. 8वीं एशियाई योग खेल चैंपियनशिप किस शहर में किया गया?
उत्तर – तिरुवनंतपुरम
केरल के तिरुवनंतपुरम में 8वीं एशियाई योग खेल चैंपियनशिप का आयोजन जिमी जॉर्ज इंडोर स्टेडियम में किया गया। इसका आयोजन 27-30 सितम्बर के बीच किया गया। इस इवेंट में 14 एशियाई देशों से लगभग 500 प्रतिनिधियों अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया। इस इवेंट में चीन, सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, होन्ग कोंद, ईरान, नेपाल, वियतनाम, अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश ने हस्सा लिया। भारतीय दल में 111 योग प्रतिनिधि शामिल थे।
8. भारत सरकार ने हाल ही में किस देश में आयुष इनफार्मेशन सेल की स्थापना की?
उत्तर – रोमानिया
हाल ही में आयुष मंत्रालय ने रोमानिया में भारतीय दूतावास में आयुष इनफार्मेशन सेल की स्थापना की। इसका उद्देश्य आयुष सम्बन्धी औषधियों के बारे में प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है। इस सेल के द्वारा रोमानिया में भारतीय चिकित्सा पद्धति के बारे में भी जागरूकता फैलाई जाएगी। यह सेल कई सम्मेलनों, परिचर्चाओं तथा प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन भी करेगा। इस सेल का उद्घाटन भारतीय उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डिजिटल रूप से किया। इस दौरान ‘आयुर्वेद इन रोमानिया’ नामक पुस्तक भी जारी की गयी।
9. बॉर्डर सिक्यूरिटी फ़ोर्स (BSF) का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – रजनी कान्त मिश्रा
कैबिनेट नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ आईपीएस अफसर रजनी कांत मिश्रा को BSF (सीमा सुरक्षा बल) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। वे अपनी सेवानिवृत्ति 31 अगस्त, 2019 तक इस पद पर कार्य करेंगे। वे के.के. शर्मा की जगह लेंगे, वे इस माह के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रजनी कान्त मिश्रा 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अफसर हैं। वर्तमान में वे SSB (सशस्त्र सीमा बल) के महानिदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
10. केंद्र सरकार ने #LooReview अभियान किस कंपनी के साथ मिलकर लांच किया है?
उत्तर – गूगल
केन्द्रीय आवास तथा शहरी मामले मंत्रालय ने गूगल के साथ मिलकर गूगल मैप पर लू रिव्यु अभियान शुरू किया। इस संयुक्त अभियान को स्वच्छ भारत अभियान – शहरी के तहत लांच किया गया है। यह अभियान अक्टूबर-नवम्बर, 2018 के दौरान चलेगा। यह भारत में सार्वजनिक शौचालय ढूँढने की आसानी के लिए शुरू की गयी पहल है। इस अभियान का उद्देश्य भारत में सभी स्थानीय मार्गदर्शकों को गूगल मैप पर सार्वजनिक शौचालयों को रेट तथा रिव्यु करने के लिए प्रेरित करना है। यह नागरिकों को गूगल मैप, सर्च और असिस्टेंट पर अपने शहर में सार्वजनिक शौचालय लोकेट करने के फीचर का हिस्सा है। वर्तमान में देश भर के 500 से अधिक शहरों के 30,000 से अधिक सार्वजनिक शौचालय गूगल मैप पर सक्रीय हैं। इस अभियान के तहत स्थानीय गाइड इन सार्वजनिक शौचालयों को रेटिंग दे सकते हैं और शौचालय के बारे में समीक्षा लिख सकते हैं। स्थानीय गाइड वे लोग होते हैं जो गूगल मैप पर विभिन्न स्थानों के बारे में समीक्षा लिखते हैं तथा स्थान से सम्बंधित चित्र साझा करते हैं।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill