Today's CA Dose : 11 October 2018


इसरो का नया केंद्र जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में होगा स्थापित
·         भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भारत के उत्तरी राज्य में अपना विस्तार करने के लिए जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में अपना एक केंद्र स्थापित करेगा।
·         इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने सीयूजे के कुलपति अशोक आइमा और केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन के अधिकारियों के साथ केंद्र स्थापित
करने के लिए 11 अक्टूबर को सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किया।
·         इस अंतिरक्ष केंद्र से जम्मू-कश्मीर के वे खास हित प्रभावित होंगे, जो इसकी अर्थव्यवस्था और मानव जीवन को प्रभावित करते हैं।
·         इनके माध्यम से वनस्पति क्षेत्र, वन क्षेत्र, बर्फबारी, भूस्खलन, भूजल, बादल की निगरानी सुदूर संवेदी के माध्यम से अंतरिक्ष से की जा सकेगी।
विश्व बैंक ने मानव पूंजी सूचकांक जारी किया
·         विश्व बैंक ने ''विश्व विकास रिपोर्ट 2019'' के हिस्से के रूप में 11 अक्टूबर को एक मानव पूंजी सूचकांक (एचसीआई) जारी किया।
·         इस रिपोर्ट में कहा गया था कि बच्चों के जीवित रहने की संभावना, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे पैमाने में भारत कुल 157 देशों की सूची में 115वें स्थान पर है।
·         इस साल विश्व विकास रिपोर्ट का विषय "काम की बदलती प्रकृति" है।
·         वित्त मंत्रालय ने समग्र शिक्षा अभियान, आयुष्मान भारत कार्यक्रम, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सूचकांक तैयार करने में इन पर गौर नहीं किया गया है, इसलिए भारत सरकार इस रिपोर्ट को नजरअंदाज करती है।
इस देश को मिला पहला स्थान
·         इस सूचकांक में सिंगापुर को पहला स्थान मिला है, उसे अपने हैल्‍थकेयर सिस्‍टम, एजुकेशन एग्‍जाम रिजल्ट और जीवन जीने की संभावितता के चलते पहला पायदान मिला।
·         उसके बाद दक्षिण कोरिया, जापान, हॉन्‍ग कॉन्‍ग और फिनलैंड की बारी आती है।
केंद्र ने जूते और चमड़े के क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज को मंजूरी दी
·         चमड़ा और जूता उद्योग के क्षेत्र में रोजगार के मौके पैदा करने के मकसद से केंद्र सरकार ने 11 अक्टूबर को एक विशेष पैकेज को मंजूरी दी, जिसके तहत वर्ष 2017-20 के लिए 2,600 करोड़ रुपये की लागत से केंद्रीय योजना 'इंडियन फुटवियर, लेदर एंड ऐसेसरीज डेवलपमेंट प्रोग्राम' का कार्यान्वयन शामिल है।
·         इस योजना का लक्ष्य चमड़ा उद्योग के लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास करना, चमड़ा उद्योग से जुड़ी पर्यावरण संबंधी चिंताओं का समाधान करना, अतिरिक्त निवेश को आसान बनाना, रोजगार सृजन करना और उत्पादन बढ़ाना है।
          क्या होगा असर
·         इससे कर प्रोत्साहनों में वृद्धि होने से इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होंगे और श्रम कानून में सुधार होने से इस क्षेत्र से अर्थव्यवस्था में योगदान बढ़ेगा।
·         बता दें, आईएफएलएडीपी के तहत तमिलनाडु में चमड़ा उद्योग को प्रमुखता देते हुए औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग द्वारा 117.33 करोड़ रुपये की कुल लागत से चार परियोजनाएं मंजूर की गई हैं, ताकि आधारभूत सुविधाओं का उन्नयन होने के साथ-साथ रोजगार सृजन हो और पर्यावरण की स्थिति में सतत सुधार हो।
गंगा कार्यकर्ता जीडी अग्रवाल का निधन
·         गंगा की सफाई की मांग को लेकर 111 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् जीडी अग्रवाल का 11 अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
·         उन्हें स्वामी सानंद के नाम से भी जाना जाता था। वे गंगा की अविरलता बनाए रखने के लिए विशेष कानून बनाने की मांग कर रहे थे।
          जीडी अग्रवाल के बारे में
·         जीडी अग्रवाल राष्ट्रीय गंगा बेसिन प्राधिकरण का काम किया है। इसके अलावा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पहले सचिव भी रह चुके हैं।
·         उन्होंने अपने करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में डिजाइन इंजीनियर के तौर पर की।
·         बनारस में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में संन्यास दीक्षा ग्रहण की। इसके बाद जीडी अग्रवाल से स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद बन गए।
मलेशिया सरकार ने मृत्‍युदंड समाप्‍त करने का फैसला किया
·         मलेशिया में मंत्रिमंडल ने मृत्‍युदंड को समाप्‍त करने का निर्णय लिया है।
·         संचार और मल्‍टी मीडिया मंत्री गोबिंद सिंह देव ने कहा कि इस सजा के प्रति देश में भारी विरोध को देखते हुए सरकार ने इसे समाप्‍त करने का फैसला किया है।
·         इसके समाप्‍त हो जाने के बाद मलेशिया को, दूसरे देशों में मौत की सजा का सामना कर रहे मलेशियाई लोगों के जीवन के लिए संघर्ष करने का नैतिक अधिकार मिल सकेगा।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स के ताजा आंकड़े जारी
·         ग्लोबल हंगर इंडेक्स ने ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं, जिसमे यह पता चला है कि देश में भूख और कुपोषण के मामले में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर है।
·         झारखंड के कई इलाके ऐसे हैं, जहां भूख और कुपोषण की स्थिति गंभीर है।
·         ग्लोबल हंगर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल जनसंख्या के 14.8 प्रतिशत लोग अल्पपोषण के शिकार है।
·         वहीं नाटापन में गिरावट आई है, लेकिन बाल मृत्युदर 4.3 प्रतिशत है।
·         भारत 2018 के सर्वे में शामिल विश्व के 119 देशों में 103वें स्थान पर रहा।
·         बता दें, कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट अतंराष्ट्रीय स्तर पर अल्पपोषण, बाल मृत्यु दर, बच्चों में सुखापन और नाटापन को लेकर जारी की जाती है।
एमवे ने मिलिंद पंत को पहले वैश्विक सीईओ के रूप में नियुक्त किया
·         डायरेक्ट सेलिंग प्रमुख एमवे ने घोषणा की है कि मिलिंद पंत को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
·         इनकी सेवा 2 जनवरी, 2019 से शुरू होगी।
          मिलिंद पंत के बारे में
·         पंत ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड से इंटरनेशनल बिजनेस में मास्टर्स और बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मास्टर ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज किया है।
·         यू.एस. के बाहर 9,000 से अधिक पिज्जा हट स्टोरों की देखरेख करने के अलावा, वह कंपनी के ई-कॉमर्स और डिजिटल रणनीतियों की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।
शरद कुमार ने एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीता
·         शरद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में 11 अक्टूबर को एशियाई पैरा खेलों में दो नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।
·         26 साल के इस खिलाड़ी ने ऊंची कूद की टी42/63 वर्ग में 1.90 मीटर की कूद के साथ रिकॉर्ड बनाया।
·         बता दें, टी42/63 वर्ग पैर के निचले हिस्से के विकलांगता से जुड़ा है।
·         इस स्पर्धा का रजत रियो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता वरूण भाटी (1.82 मीटर) जबकि कांस्य पदक थंगावेलु मरियाप्पन (1.67) ने जीता।
·         बिहार के शरद का बांया पैर लकवाग्रस्त हो गया था, वह जब दो साल के थे तब पोलियो रोधी अभियान के दौरान मिलावटी दवा लेने के कारण उनकी यह स्थिति हुई।



Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill